CBSE 10th Board Exam 2026: Strict Instructions Issued on Section-Wise Answering in Science, Social Science CBSE Board Exam 2026: CBSE 10वीं बोर्ड 2026, साइंस और सोशल साइंस कॉपी के लिए नए नियम, Career Hindi News - Hindustan
More

CBSE Board Exam 2026: CBSE 10वीं बोर्ड 2026, साइंस और सोशल साइंस कॉपी के लिए नए नियम

CBSE Class 10 Board Exam 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने वर्ष 2026 में होने वाली कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए कुछ बहुत ही महत्वपूर्ण गाइडलाइंस जारी किए हैं।

Wed, 10 Dec 2025 02:44 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
CBSE Board Exam 2026: CBSE 10वीं बोर्ड 2026, साइंस और सोशल साइंस कॉपी के लिए नए नियम

CBSE Class 10 Exam Pattern Change: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने वर्ष 2026 में होने वाली कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए कुछ बहुत ही महत्वपूर्ण गाइडलाइंस जारी किए हैं। ये निर्देश विशेष रूप से साइंस और सोशल साइंस की आंसर शीट में उत्तर लिखने के तरीके से जुड़े हैं। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे इन नए नियमों को ध्यान से समझ लें, क्योंकि इनका पालन न करने पर उनके पेपर को चेक नहीं किया जाएगा।

साइंस के प्रश्न पत्र में बदलाव

इस साल से CBSE ने कक्षा 10वीं के साइंस के प्रश्न पत्र को तीन अलग-अलग सेक्शन में बांट दिया है।

सेक्शन-A : बायोलॉजी

सेक्शन-B: कैमिस्ट्री

सेक्शन-C : फिजिक्स

सोशल साइंस के प्रश्न पत्र में बदलाव

इसी तरह, सामाजिक विज्ञान (सोशल साइंस) का प्रश्न पत्र भी चार सेक्शन में बांट दिया गया है।

सेक्शन-A: इतिहास (हिस्ट्री)

सेक्शन-B: भूगोल (जियोग्राफी)

सेक्शन-C: राजनीति विज्ञान (पॉलिटिकल साइंस)

सेक्शन-D: अर्थशास्त्र (इकोनॉमिक्स)

उत्तर लिखने के लिए बोर्ड के खास निर्देश

बोर्ड ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि छात्रों को आंसर शीट में इन सेक्शन के उत्तर कैसे लिखने होंगे।

सेक्शन का विभाजन: छात्रों को अपनी आंसर शीट को साइंस के लिए तीन सेक्शन में और सामाजिक विज्ञान (सोशल साइंस) के लिए चार सेक्शन में बांटना होगा।

उत्तरों की सीमा: किसी भी प्रश्न का उत्तर केवल उसी सेक्शन के लिए निर्धारित स्थान के अंदर लिखा जाना चाहिए।

उत्तरों को न मिलाएं: सबसे जरूरी निर्देश यह है कि एक सेक्शन का उत्तर गलती से भी दूसरे सेक्शन के साथ मिलाया या लिखा नहीं जाना चाहिए।

नियम तोड़ने पर क्या होगा?

CBSE ने चेतावनी दी है कि यदि कोई छात्र इन गाइडलाइंस को फॉलो नहीं करता है और एक सेक्शन के उत्तरों को दूसरे सेक्शन के साथ लिखता है, तो उन उत्तरों का मूल्यांकन (चेकिंग) नहीं किया जाएगा और उन्हें कोई मार्क्स नहीं दिया जाएगा। बोर्ड ने यह भी साफ किया है कि रिजल्ट जारी होने के बाद वेरिफिकेशन या रिवैल्युएशन (Revaluation) की प्रक्रिया के दौरान भी ऐसी गलतियों पर कोई ध्यान नहीं दिया जाएगा।

परीक्षा की तिथियां

CBSE कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 2026 17 फरवरी, 2026 से शुरू होकर 10 मार्च, 2026 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होंगी, हालांकि कुछ विषयों के लिए यह समय 10:30 बजे से 12:30 बजे तक हो सकता है। छात्रों को परीक्षा के दिन किसी भी प्रकार की परेशानी से बचने के लिए, इन नए गाइडलाइंस का सख्ती से पालन करना चाहिए।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 ( UP Board Result 2026, CBSE 10th Result 2026 Live) देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।