CBSE 12th Result 2026: Class 12 cbse results to be available on Digilocker, here's how to check cbseservices.digilocker CBSE 12th Results 2026: सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट, डिजिलॉकर पर अपनी मार्कशीट ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड, Career Hindi News - Hindustan
More

CBSE 12th Results 2026: सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट, डिजिलॉकर पर अपनी मार्कशीट ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

CBSE Digilocker Class 12th Result 2026: सीबीएसई 12वीं का परिणाम अब किसी भी समय घोषित किया जा सकता है। सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 मई के दूसरे या तीसरे हफ्ते में घोषित होने की उम्मीद है।

Sun, 3 May 2026 12:39 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
CBSE 12th Results 2026: सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट, डिजिलॉकर पर अपनी मार्कशीट ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

Digilocker CBSE Class 12th Results 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा 12वीं की परीक्षाओं में शामिल हुए लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। बोर्ड जल्द ही नतीजों की घोषणा करने जा रहा है। रिजल्ट जारी होने के बाद अक्सर भारी ट्रैफिक के कारण बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट क्रैश हो जाती है या धीमी चलने लगती है। छात्रों की इसी परेशानी को दूर करने के लिए सीबीएसई ने एक शानदार विकल्प दिया है। छात्र अब अपना रिजल्ट और डिजिटल मार्कशीट डिजिलॉकर (DigiLocker) के जरिए आसानी से देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

सीबीएसई बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 मई के दूसरे या तीसरे हफ्ते में घोषित होने की उम्मीद है। सीबीएसई बोर्ड की ओर से अभी तक रिजल्ट तिथि की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। सीबीएसई ने डिजिलॉकर के साथ मिलकर एक विशेष व्यवस्था की है, जिससे छात्र बिना किसी तकनीकी बाधा के अपना स्कोरकार्ड प्राप्त कर सकेंगे। आइए जानते हैं डिजिलॉकर पर रिजल्ट देखने की पूरी प्रक्रिया।

डिजिलॉकर: मार्कशीट पाने का सबसे तेज और सुरक्षित तरीका

अक्सर देखा जाता है कि रिजल्ट घोषित होते ही सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर ट्रैफिक इतना बढ़ जाता है कि साइट क्रैश हो जाती है या बहुत धीमी चलने लगती है। ऐसे समय में cbseservices.digilocker.gov.in पोर्टल छात्रों के लिए सबसे मददगार साबित होता है।

डिजिलॉकर पर उपलब्ध मार्कशीट कानूनी रूप से पूरी तरह मान्य होती है और इसे आप भविष्य में स्कूल या कॉलेज एडमिशन के लिए 'ओरिजिनल डॉक्यूमेंट' के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीबीएसई मूल्यांकन में गड़बड़ी की खबरें निकलीं फर्जी; 12वीं रिजल्ट कब आएगा?

6-अंकों के सिक्योरिटी पिन का महत्व?

सीबीएसई ने छात्रों के डेटा की सुरक्षा को और पुख्ता करने के लिए 'सिक्योरिटी पिन' सिस्टम अनिवार्य कर दिया है। सीबीएसई बोर्ड ने सभी संबद्ध स्कूलों को उनके छात्रों के लिए 6 अंकों का एक विशेष सिक्योरिटी पिन भेज दिया है। बिना इस पिन के आप डिजिलॉकर पर अपना अकाउंट पूरी तरह एक्टिवेट नहीं कर पाएंगे। रिजल्ट से पहले ही छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने संबंधित स्कूल से संपर्क कर अपना यूनिक सिक्योरिटी पिन प्राप्त कर लें, ताकि रिजल्ट के दिन उन्हें देरी न हो।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 कब आएगा? डिजिलॉकर और उमंग ऐप पर कर सकेंगे चेक

डिजिलॉकर पर रिजल्ट देखने के लिए अपनाएं ये आसान स्टेप्स

आप इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे:

  1. सबसे पहले cbseservices.digilocker.gov.in पर जाएं।

2. अपने स्कूल द्वारा दिए गए 6 अंकों के पिन का उपयोग करके लॉग-इन करें।

3. अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें और प्राप्त ओटीपी (OTP) भरें।

4. इसके बाद 'Get Documents' सेक्शन में जाकर अपनी क्लास 12वीं की मार्कशीट पर क्लिक करें।

5. आपका डिजिटल रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा, जिसे आप भविष्य के लिए सुरक्षित सेव कर सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीबीएसई बोर्ड 10वीं दूसरी परीक्षा 2026 डेटशीट जारी, 15 मई से शुरू होंगे एग्जाम

वेबसाइट के अलावा अन्य विकल्प

यद्यपि छात्र अपना परिणाम results.cbse.nic.in और cbse.gov.in पर देख सकते हैं, लेकिन डिजिलॉकर पर मार्कशीट प्राप्त करने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यहां से डाउनलोड की गई मार्कशीट उच्च शिक्षा में दाखिले के लिए पूरी तरह मान्य होती है। इसके अलावा छात्र उमंग (UMANG) ऐप और एसएमएस (SMS) के जरिए भी अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

छात्रों के लिए जरूरी संदेश

रिजल्ट का समय तनावपूर्ण हो सकता है, लेकिन छात्रों को यह याद रखना चाहिए कि यह केवल एक पड़ाव है। सीबीएसई ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे बच्चों पर अंकों का दबाव न बनाएं। मई में आने वाला यह परिणाम आपके कौशल और मेहनत का प्रमाण होगा, लेकिन इसके बाद करियर के कई नए रास्ते खुलेंगे।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।