CBSE 12th Result 2026: सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 कब आएगा? डिजिलॉकर और उमंग ऐप पर कर सकेंगे चेक
CBSE 12th Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के कक्षा 12वीं के लाखों छात्रों का इंतजार अब जल्द ही समाप्त होने वाला है। बोर्ड जल्द ही शैक्षणिक सत्र 2025-26 के परिणाम घोषित करने जा रहा है।

CBSE 12th Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के कक्षा 12वीं के लाखों छात्रों का इंतजार अब जल्द ही समाप्त होने वाला है। बोर्ड जल्द ही शैक्षणिक सत्र 2025-26 के परिणाम घोषित करने जा रहा है। अक्सर देखा जाता है कि रिजल्ट जारी होते ही भारी ट्रैफिक के कारण बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट 'results.cbse.nic.in' स्लो हो जाती है या क्रैश कर जाती है। ऐसे में छात्रों को परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि तकनीकी युग में अब मार्कशीट हासिल करने के कई स्मार्ट विकल्प मौजूद हैं।
छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट न केवल वेबसाइट से, बल्कि डिजीलॉकर और उमंग ऐप के जरिए भी प्राप्त कर सकते हैं।
डिजीलॉकर पर कैसे देखें रिजल्ट?
डिजीलॉकर एक सरकारी प्लेटफॉर्म है जहां आपकी मार्कशीट पूरी तरह से सुरक्षित और वैलिड रहती है। इसे एक्सेस करने का तरीका बेहद आसान है:
- सबसे पहले डिजीलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं या इसका ऐप डाउनलोड करें।
2. अपने आधार कार्ड नंबर या मोबाइल नंबर के जरिए 'लॉग इन' करें। यदि आपका अकाउंट नहीं है, तो 'Sign Up' कर अपना रजिस्ट्रेशन करें।
3. होमपेज पर 'Education' कैटेगरी में जाकर 'CBSE' को चुनें।
4. अब 'Class XII Marksheet' के लिंक पर क्लिक करें।
अपना रोल नंबर (Roll Number) और एडमिट कार्ड आईडी (Admit Card ID) दर्ज करें।
5. आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
उमंग (UMANG) ऐप का उपयोग कैसे करें?
भारत सरकार का उमंग ऐप भी छात्रों के लिए एक बेहतरीन जरिया है। इस ऐप पर भी सीबीएसई के नतीजे आसानी से देखे जा सकते हैं।
- अपने स्मार्टफोन पर UMANG App इंस्टॉल करें और रजिस्टर करें।
2. ऐप के सर्च बार में 'CBSE' टाइप करें।
3. अपनी कक्षा (12वीं) का चयन करें और रोल नंबर व स्कूल कोड जैसी जरूरी जानकारियां भरें।
4. सबमिट करते ही आपका स्कोरकार्ड आपके सामने होगा।
रिजल्ट के बाद क्या करें?
जैसे ही आप अपनी मार्कशीट ऑनलाइन प्राप्त करें, उसमें अपना नाम, रोल नंबर, विषयों के नाम और कुल अंकों की जांच ध्यानपूर्वक कर लें। यदि मार्कशीट में कोई गलती दिखाई दे, तो तुरंत अपने स्कूल प्रशासन से संपर्क करें। डिजीलॉकर से डाउनलोड की गई मार्कशीट का प्रिंटआउट भविष्य में कॉलेज एडमिशन और अन्य काउंसलिंग प्रक्रियाओं के लिए मान्य होता है।
छात्रों के लिए जरूरी टिप्स
रिजल्ट के दिन होने वाली अफरा-तफरी से बचने के लिए बेहतर है कि छात्र पहले से ही डिजीलॉकर पर अपना अकाउंट बनाकर उसे आधार से लिंक कर लें। बोर्ड द्वारा सुरक्षा पिन भी स्कूलों को उपलब्ध कराया जाता है, जिससे डिजीलॉकर अकाउंट एक्टिवेट करना और भी सुरक्षित हो जाता है।
CBSE ने इस साल मूल्यांकन प्रक्रिया में काफी आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया है, जिससे नतीजों में सटीकता और पारदर्शिता बढ़ी है।




साइन इन