BSSC Calendar 2026: BSSC का बड़ा धमाका, 35,000 से ज्यादा पदों के लिए जारी हुआ परीक्षा कैलेंडर; जानें कब होगी कौन सी भर्ती
BSSC Calendar 2026: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने कुल मिलाकर 35,000 से अधिक पदों के लिए पूरी तैयारी कर ली है, जिससे राज्य में रोजगार की एक बड़ी लहर आने की उम्मीद है।

BSSC Calendar 2026: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) की तैयारी कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए एक बहुत बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। आयोग ने अपनी आगामी विभिन्न भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है। इस कैलेंडर के अनुसार, बिहार में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए आने वाले महीने बहुत महत्वपूर्ण रहने वाले हैं। इस बार आयोग ने कुल मिलाकर 35,000 से अधिक पदों के लिए पूरी तैयारी कर ली है, जिससे राज्य में रोजगार की एक बड़ी लहर आने की उम्मीद है।
भर्ती परीक्षा का नाम और नोटिफिकेशन की तिथि
1. सहायक उर्दू अनुवादक- फरवरी 2026
2. सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष- मार्च 2026
3. उर्दू अनुवादक- अप्रैल 2026
4. नगर प्रबंधक- अप्रैल 2026
5. फिजिकल ट्रेनिंग अनुदेशक- अप्रैल 2026
6. प्रयोगशाला सहायक- अप्रैल 2026
7. अमीन- अप्रैल 2026
8. खान निरीक्षक- अप्रैल 2026
सेकंड इंटर लेवल भर्ती: जून-जुलाई में प्रीलिम्स की तैयारी
आयोग के नए कैलेंडर में 'सेकंड इंटर लेवल संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा' को लेकर स्थिति साफ कर दी गई है। यह भर्ती बिहार में 12वीं पास छात्रों के लिए सबसे बड़ी परीक्षाओं में से एक है, जिसमें कुल 26,426 पद शामिल हैं। कैलेंडर के अनुसार, इस भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन जून-जुलाई 2026 में किया जाना प्रस्तावित है। वहीं, जो छात्र प्रारंभिक परीक्षा में सफल होंगे, उनकी मुख्य परीक्षा का आयोजन सितंबर 2026 में किया जाएगा।
CGL-4 और अन्य भर्तियां
बीएसएससी की बहुप्रतीक्षित 'चौथी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा' (BSSC CGL-4) के लिए भी रास्ता साफ हो गया है। इसमें भी हजारों पद होने की संभावना है, जिसके लिए अधिसूचना जल्द ही जारी की जाएगी। इसकी प्रारंभिक परीक्षा जुलाई-अगस्त 2026 के दौरान संभावित है। इन बड़ी भर्तियों के अलावा, आयोग अन्य तकनीकी और विशेष पदों के लिए भी अपनी प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ा रहा है।
कार्यालय परिचारी परीक्षा पर अपडेट
'कार्यालय परिचारी' के पदों के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को थोड़ा और इंतजार करना होगा। आयोग इस भर्ती की मुख्य परीक्षा का आयोजन मार्च 2026 में किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे लगातार आधिकारिक वेबसाइट को देखते रहें।
उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सलाह
आयोग द्वारा कैलेंडर जारी होने के बाद, अब प्रतिस्पर्धा और भी बढ़ गई है। 35,000 से अधिक पदों की यह संख्या बिहार के इतिहास में एक बड़ी भर्ती प्रक्रिया है। छात्रों के लिए कुछ जरूरी बातें:
तैयारी में तेजी लाएं: चूंकि अब आपके पास एक निश्चित 'टाइमलाइन' है, इसलिए अपनी पढ़ाई की रणनीति को उसी के अनुसार ढालें।
अधिकारिक वेबसाइट: किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी या सोशल मीडिया की वायरल खबरों से बचें। परीक्षा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी के लिए केवल बीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ही देखें।
डॉक्यूमेंट तैयार रखें: अगर आपने इंटर लेवल या किसी अन्य भर्ती के लिए आवेदन किया है, तो अपने सभी शैक्षणिक डॉक्यूमेंट पहले से ही व्यवस्थित कर लें ताकि अंतिम समय में कोई परेशानी न हो।
बिहार सरकार की इन भर्तियों का उद्देश्य राज्य के युवाओं को अधिक से अधिक सरकारी अवसर प्रदान करना है। आप अपनी मेहनत और लगन के साथ आप इन परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।




साइन इन