BTech : यूपी में बीटेक की 70 हजार सीटें खाली, सरकारी में 1935, बिना JEE व CUET के 12वीं के अंकों से दाखिला
AKTU UPTAC जरिए बीटेक के लिए पांच चरणों की काउंसलिंग समाप्त हो गई है। वहीं छठे चरण के लिए आज मंगलवार से च्वाइस फिलिंग शुरू हो रही है। एकेटीयू प्रशासन ने यूपीटीएसी काउंसलिंग से जुड़े सरकारी कॉलेजों व संस्थानों और विश्वविद्यालयों में बीटेक की रिक्त सीटों का ब्यौरा जारी किया है।

BTech Vacant Seats : एकेटीयू में उत्तर प्रदेश तकनीकी प्रवेश काउंसलिंग के जरिए बीटेक के लिए पांच चरणों की काउंसलिंग समाप्त हो गई है। वहीं छठे चरण के लिए आज मंगलवार से च्वाइस फिलिंग शुरू हो रही है। एकेटीयू प्रशासन ने यूपीटीएसी काउंसलिंग से जुड़े सरकारी कॉलेजों व संस्थानों और विश्वविद्यालयों में बीटेक की रिक्त सीटों का ब्यौरा जारी किया है। जिसके मुताबिक, बीटेक पाठ्यक्रम की प्राविधिक विवि से संबद्ध सरकारी कॉलेजों में 1935 और 14 राज्य विश्वविद्यालयों में 1622 सीटें रिक्त हैं। कुलपति प्रोफेसर जेपी पांडेय के मुताबिक आचार्य नरेंद्र देव विवि कुमारंगज अयोध्या में 18, अवध विवि में 160, एलयू में 99 समेत अन्य सीटें खाली हैं। वहीं एकेटीयू में बीटेक की यूपीटीएसी से छठे चरण की काउंसलिंग मंगलवार से शुरू हो रही है। सरकार व प्राइवेट समेत सभी तरह के संस्थानों को मिलाकर 70 हजार से ज्यादा सीटें खाली हैं।
इस राउंड में जेईई मेन 2025, सीयूईटी यूजी 2025 और 12वीं पास (जिसने सीयूईटी व जेईई मेन नहीं दिया) , तीनों कैटेगरी के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
चॉइस फिलिंग 31 अगस्त तक की जा सकती है। सीट अलॉटमेंट 02 सितंबर 2025 को होगा। जिन उम्मीदवारों को पहले सीटें आवंटित हो चुकी हैं और जिन्होंने वापस नहीं ली हैं, उन्हें इस राउंड में हिस्सा लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस राउंड में हिस्सा लेने के लिए 20 हजार फीस भरनी होगी। रजिस्ट्रेशन 28 अगस्त तक हो सकता है। अगर दोनों राउंड में सीट नहीं मिलती है तो 20 हजार रुपये रिफंड हो जाएंगे।
स्पेशल राउंड 2 के लिए सीट वैकेंसी 2 सितंबर को आएगी।
स्पेशल राउंड 2 के लिए पंजीकरण (जिन उम्मीदवारों को पहले आवंटित सीटें मिल चुकी हैं और जिन्होंने
वापस नहीं ली हैं, उन्हें अनुमति नहीं दी जाएगी) - 07-09-2025 08-09-2025
स्पेशल राउंड शुल्क का भुगतान ₹20000 07-09-2025 08-09-2025
दस्तावेज़ सत्यापन 07-09-2025 09-09-2025
चॉइस भरना 07-09-2025 10-09-2025
सीट आवंटन (कोई धनवापसी नहीं) 11-09-2025
फिजिकल रिपोर्टिंग (रिपोर्ट न करने की स्थिति में आवंटित सीट रद्द मानी जाएगी, किसी भी कारण से कोई धनवापसी नहीं की जाएगी) 12-09-2025 14-09-2025




साइन इन