NIT Patna : 988 students admission 18 courses including BTech best salary package 41 lakhs in placement NIT : BTech समेत 18 कोर्स में 988 छात्रों ने लिया दाखिला, प्लेसमेंट में 41 लाख रहा बेस्ट सैलरी पैकेज, Career Hindi News - Hindustan
More

NIT : BTech समेत 18 कोर्स में 988 छात्रों ने लिया दाखिला, प्लेसमेंट में 41 लाख रहा बेस्ट सैलरी पैकेज

एनआईटी पटना में फ्रेशर्स का स्वागत हुआ। इंडक्शन प्रोग्राम की शुरुआत हो गई है। सात दिन में छात्र कैंपस जीवन से रूबरू होंगे। इस साल कुल 988 छात्रों को 18 विभिन्न कोर्सों में दाखिला मिला है।

Sat, 23 Aug 2025 07:16 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, वरीय संवाददाता, पटना
share
NIT : BTech समेत 18 कोर्स में 988 छात्रों ने लिया दाखिला, प्लेसमेंट में 41 लाख रहा बेस्ट सैलरी पैकेज

राष्ट्रीय प्रोद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) पटना में नए सत्र की शुरुआत शुक्रवार से हो गई। नामांकित छात्रों का पहले दिन इंडक्शन प्रोग्राम हुआ। बीटेक, बीआर्क और ड्यूल डिग्री कोर्स में दाखिला लेने वाले छात्रों का संस्थान में गर्मजोशी से स्वागत हुआ। इस साल कुल 988 छात्रों को 18 विभिन्न कोर्सों में दाखिला मिला है। सबसे ज्यादा नामांकन कंप्यूटर साइंस में (154), मैकेनिकल (117), सिविल और इलेक्ट्रिकल (116-116), इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन (101) और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस व डेटा साइंस (76) में हुआ। ड्यूल डिग्री कोर्स में भी छात्रों ने काफी रुचि दिखाई।

22 से 29 अगस्त तक चलने वाला यह कार्यक्रम छात्रों को संस्थान के शैक्षणिक, सांस्कृतिक और सामाजिक माहौल से जोड़ेगा। एनआईटी पटना के निदेशक प्रो. पीके जैन ने संस्थान की 138 वर्षों की गौरवशाली यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि एनआईटी पटना सिर्फ पढ़ाई का नहीं, बल्कि नेतृत्व और नवाचार की पाठशाला है। बताया कि 1886 में बिहार स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग के रूप इसकी शुरुआत हुई।

वर्ष 2004 में एनआईटी बना। उन्होंने गंगा किनारे के ऐतिहासिक कैंपस और बिहटा में बन रहे आधुनिक कैंपस को परंपरा और आधुनिकता का सुंदर मेल बताया। प्रो. संजीव सिन्हा (डीन, योजना एवं विकास), प्रो. एमपी सिंह (डीन, अकादमिक), प्रो. प्रभात कुमार आदि ने छात्रों को संस्थान की सुविधाओं, रिसर्च, प्लेसमेंट और एलुमनी नेटवर्क के बारे में जानकारी दी।

प्लेसमेंट में कीर्तिमान

एनआईटी पटना का प्लेसमेंट 2025 में शानदार रहा। 683 छात्रों में से 564 को नौकरियां मिलीं। 82.58% प्लेसमेंट रहा। सबसे ज्यादा पैकेज 41.37 लाख रहा और औसत पैकेज 9.54 लाख सालाना रहा।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।