BTech: private engineering colleges in UP will also be ranked like nirf ease in choosing a BTech college BTech : बीटेक कॉलेज चुनने में होगी आसानी, यूपी में प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेजों की भी होगी रैंकिंग, Career Hindi News - Hindustan
More

BTech : बीटेक कॉलेज चुनने में होगी आसानी, यूपी में प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेजों की भी होगी रैंकिंग

यूपी में सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों की तर्ज पर अब निजी इंजीनियरिंग कॉलेजों की भी रैंकिंग होगी। गुणवत्ता में सुधार के लिए प्राविधिक शिक्षा विभाग यह कदम उठा रहा है। खराब प्रदर्शन वाले निजी इंजीनियरिंग कॉलेजों पर सख्ती की जाएगी। गु

Tue, 3 March 2026 08:02 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, प्रमुख संवाददाता।, लखनऊ
share
BTech : बीटेक कॉलेज चुनने में होगी आसानी, यूपी में प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेजों की भी होगी रैंकिंग

यूपी में सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों की तर्ज पर अब निजी इंजीनियरिंग कॉलेजों की भी रैंकिंग होगी। गुणवत्ता में सुधार के लिए प्राविधिक शिक्षा विभाग यह कदम उठा रहा है। खराब प्रदर्शन वाले निजी इंजीनियरिंग कॉलेजों पर सख्ती की जाएगी। गुणवत्ता में सुधार कर विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा दिलाने पर जोर दिया जाएगा। सरकार के इस कदम से बीटेक कर इंजीनियर बनना चाह रहे छात्रों की दाखिले की उलझन कम होगी।

नए शैक्षिक सत्र से रैंकिंग की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी की जा रही है। रैंकिंग किए जाने का उद्देश्य शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने, संसाधन, शोध व प्लेसमेंट की स्थिति में सुधार किया जाना है। छात्रों से मोटी फीस वसूल रहे तमाम निजी इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्लेसमेंट पर कोई खास ध्यान नहीं दिया जा रहा। अच्छी शिक्षा न मिलने व प्लेसमेंट न हो पाने के कारण छात्र सिर्फ इंजीनियरिंग की डिग्री लेकर भटकने को मजबूर होते हैं। 700 निजी इंजीनियरिंग कॉलेजों पर रैंकिंग के माध्यम से सख्ती की जाएगी। रैंकिंग की प्रक्रिया में निजी इंजीनियरिंग कॉलेजों को शामिल किए जाने से आपस में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। गुणवत्तापरक शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा। 10 प्रमुख मानकों पर मूल्यांकन किया जाएगा।

रैंकिंग में फैकल्टी गुणवत्ता, इंफ्रास्ट्रक्चर, एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटी, परीक्षा व मूल्यांकन में सुधार, प्रयोग व लैब की स्थिति, वर्कशॉप व सेमिनार, स्टार्टअप व इनोवेशन, रिसर्च पब्लिकेशन एवं प्रोजेक्ट व प्लेसमेंट इत्यादि को शामिल किया गया है।

हाल ही में जारी हुई थी सरकारी कॉलेजों की रैंकिंग

अभी हाल में सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों की रैंकिंग जारी की गई थी और इसमें कमला नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, सुल्तानपुर पहले स्थान पर, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज आजमगढ़ दूसरे व राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज कन्नौज तीसरे स्थान पर था। इंजीनयरिंग कॉलेजों की रैंकिंग डा. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) ने कई वर्ष पहले शुरू की थी, लेकिन बाद में यह योजना परवान न चढ़ सकी। अब फिर से रैंकिंग होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IIIT के BTech में कितने पर्सेंटाइल पर दाखिला संभव, क्या रह सकती है कटऑफ रैंक
ये भी पढ़ें:CUET स्कोर से बीटेक में कहां कहां मिलता है एडमिशन, IPU भी इस लिस्ट में हुआ शामिल
ये भी पढ़ें:बीटेक के लिए JEE Main के अलावा 20 पॉपुलर इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाएं

रैंकिंग में प्रमुख राजकीय इंजीनियरिंग संस्थान-

1. कमला नेहरू इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलाजी, सुल्तानपुर- 234 अंक

2. राजकीय इंजीनियरिंग कालेज, आजमगढ़- 206 अंक

3. राजकीय इंजीनियरिंग कालेज, कन्नौज- 202 अंक

4. बुंदेलखंड इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलाजी झांसी- 200 अंक

5. राजकीय इंजीनियरिंग कालेज, अंबेडकरनगर- 197 अंक

6. राजकीय इंजीनियरिंग कालेज, सोनभद्र- 196 अंक

7. मां पाटेश्वरी देवी राजकीय इंजीनियरिंग कालेज, गोंडा- 184 अंक

8. राजकीय इंजीनियरिंग कालेज, बांदा- 181 अंक

9. राजकीय इंजीनियरिंग कालेज, मैनपुरी -180 अंक

10. राजकीय इंजीनियरिंग कालेज, बिजनौर- 161 अंक

11. राजकीय इंजीनियरिंग कालेज, बस्ती- 118 अंक

12. सम्राट अशोक राजकीय इंजीनियरिंग कालेज, मीरजापुर- 104 अंक

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।