up police constable vacancy 2025 age limit : UPP up police bharti upprpb uppbpb constable age criteria notice UP Police Constable vacancy : 32000 यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में आयु छूट को लेकर विस्तृत गाइडलाइंस जारी, Career Hindi News - Hindustan
More

UP Police Constable vacancy : 32000 यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में आयु छूट को लेकर विस्तृत गाइडलाइंस जारी

UP Police Constable vacancy 2026 age limit : यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने यूपी पुलिस में कांस्टेबल के 32 हजार पदों पर भर्ती में सभी वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में दी गई तीन साल की छूट को लेकर विस्तृत गाइडलाइंस जारी की है।

Fri, 23 Jan 2026 10:17 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान
share
UP Police Constable vacancy : 32000 यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में आयु छूट को लेकर विस्तृत गाइडलाइंस जारी

UP Police Constable vacancy : यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने यूपी पुलिस में कांस्टेबल के 32 हजार पदों पर भर्ती में सभी वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में दी गई तीन साल की छूट को लेकर विस्तृत गाइडलाइंस जारी की है। इसमें स्पष्ट कहा गया है कि यह छूट एक बार के लिए है। अब सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग के ऐसे अभ्यर्थी, जिनकी आयु 25 वर्ष से कम है, आवेदन कर सकेंगे। महिलाओं को भी अधिकतम आयु में तीन वर्ष की छूट मिलेगी। अन्य पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के 30 वर्ष से कम आयु वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। पहले भर्ती बोर्ड द्वारा जारी विज्ञप्ति में सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग के पुरुषों की अधिकतम आयु 22 वर्ष और महिला अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 25 वर्ष थी। अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति-जनजाति के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट दी गई थी।

क्या कहा गया है ताजा नोटिस में -

(1) उ०प्र० पुलिस आरक्षी तथा मुख्य आरक्षी सेवा नियमावली-2015 (यथा संशोधित) के नियम-10 में यह प्रावधान है कि 'आरक्षी के पद पर भर्ती के लिए यह आवश्यक है कि, जिस कैलेण्डर वर्ष में सीधी भर्ती की रिक्तियां प्रकाशित की जाए उसकी जुलाई के प्रथम दिन पुरूष अभ्यर्थी ने 18 वर्ष की आयु प्राप्त कर ली हो और 22 वर्ष की आयु प्राप्त न की हो और महिला अभ्यर्थी की दशा में उसने 18 वर्ष की आयु प्राप्त कर ली हो और 25 वर्ष की आयु प्राप्त न की होः परन्तु यह कि अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों और ऐसी अन्य श्रेणियों के अभ्यर्थियों की दशा में उच्चतर आयु सीमा उतने वर्ष अधिक होगी जितनी बोर्ड द्वारा रिक्तियों की अधिसूचना के समय अधिनियम में और लागू सरकारी आदेशों में विनिर्दिष्ट की जाये।

2- उ०प्र० शासन द्वारा शासनादेश दिनांकित 05-01-2026 से उक्त सीधी भर्ती के लिए निर्धारित अधिकतक आयु सीमों में सभी वर्गों के लिए अपवाद स्वरूप एक बार के लिए 03 वर्ष का शिथिलीकरण प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। तदनुसार भर्ती बोर्ड द्वारा सूचना / विज्ञप्ति दिनांकित 05-01-2026 के माध्यम से यह छूट प्रदान की जा चुकी है।

3- उक्त सन्दर्भ में यह भी स्पष्ट किया जाता है कि उ०प्र० शासन द्वारा निर्गत शासनादेश

दिनांकित 25-01-1995 पुलिस एवं पी०ए०सी० की सीधी भर्ती में होमगार्ड्सस के जवानों के लिए आरक्षण प्रदान करने की व्यवस्था करता है, जिसमें निम्नवत प्रावधान है:-

(1) पुलिस बल में 5 प्रतिशत व पी०ए०सी० में 5 प्रतिशत पद होम गार्ड के लिए सुरक्षित रखे जायें ।

(2) होम गार्ड्स के जवान उक्त भर्ती हेतु अन्यथा अर्ह हों, उनकी आयु न्यूनतम 18 वर्ष व अधिकतम 25 वर्ष हो और उन्होंने कम से कम तीन वर्ष की सेवा होमगार्ड्स में पूरी कर ली हो।

अब 40 लाख आवेदन की उम्मीद

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए 10 लाख आवेदन अधिक आने की संभावना जताई जा रही है। इससे पहले करीब 30 लाख आवेदन आने की उम्मीद थी। अब यह आंकड़ा बढ़कर 40 लाख से अधिक हो सकता है

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती को लेकर एक और ऐलान, 40 लाख से ज्यादा फॉर्म के आसार

32000 यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की खास बातें

रिक्तियों में कांस्टेबल पुलिस के 10469, पीएसी कांस्टेबल के 15131, महिला पीएसी के 2282, एसएसएफ के 1341, घुड़सवार 71, जेल वार्डर पुरुष के 3279 और जेल वार्डर महिला के 106 पद शामिल हैं।

यहां पढ़ें खास बातें

1. योग्यता - 12वीं पास (इंटर पास) । अगर दो या उससे अधिक अभ्यर्थियों के मार्क्स बराबर आते हैं तो डोएक से ओ लेवल वाले अभ्यर्थियों, एनसीसी बी सर्टिफिकेट व प्रादेशिक सेना में दो वर्ष की सेवा का अनुभव वाले उम्मीदवारों को प्रेफरेंस मिलेगा।

2. आयु सीमा - पुरुषों के लिए - 18 वर्ष से 25 वर्ष। एससी, एसटी व ओबीसी वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट मिलेगी।

3. वेतन - (वेतनमान पे-बैण्ड 5200-20200 ग्रेड पे 2000 नये वेतनमान में वेतन मैट्रिक्स रु 21700 से 69100, पे लेवल -3)

कांस्टेबल पुलिस: 10,469

पीएसी: 15,131

महिला पीएससी : 2,282

एसएसएफ: 1,341

घुड़सवार: 71

जेल वार्डर: 3,279

महिला जेल वार्डर: 106

कुल = 32,679 पद

विस्तृत विवरण , देखें किस फोर्स में कितने पद

(क) आरक्षी नागरिक पुलिस (पुरूष/महिला) के रिक्त पदों का श्रेणीवार विवरण:—

क्र०सं०,श्रेणी,संख्या

1.अनारक्षित,4191

2.आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ई०डब्ल्यू०एस०),1046

3. अन्य पिछड़ा वर्ग,2826

4.अनुसूचित जाति,2198

5. अनुसूचित जनजाति,208

योग- 10469

ख) आरक्षी पी०ए०सी०/सशस्त्र पुलिस के रिक्त पदों का श्रेणीवार विवरण:— (केवल पुरूष अभ्यर्थियों के लिए)

क्र०सं०,श्रेणी,संख्या

1-अनारक्षित,6060

2.आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ई०डब्ल्यू०एस०),1512

3. अन्य पिछड़ा वर्ग,4083

4.अनुसूचित जाति,3176

5. अनुसूचित जनजाति,300

योग- 15131

(ग) आरक्षी विशेष सुरक्षा बल के रिक्त पदों का श्रेणीवार विवरण:— (केवल पुरूष अभ्यर्थियों के लिए)

क्र०सं०,श्रेणी,संख्या

1.अनारक्षित,538

2. आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ई०डब्ल्यू०एस०),134

3.अन्य पिछड़ा वर्ग,362

4.अनुसूचित जाति,281

5.अनुसूचित जनजाति,26

योग- 1341

(घ) महिला बटालियन (जनपद-लखनऊ, बदायूं व गोरखपुर) हेतु महिला आरक्षी के रिक्त पदों का श्रेणीवार विवरण:— (केवल महिला अभ्यर्थियों के लिए)

क्र०सं०,श्रेणी,संख्या

1,अनारक्षित- 916

2,आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ई०डब्ल्यू०एस०)- 228

3,अन्य पिछड़ा वर्ग - 615

4,अनुसूचित जाति- -478

5,अनुसूचित जनजाति - 45

योग - 2282

(ङ) आरक्षी घुड़सवार पुलिस के रिक्त पदों का श्रेणीवार विवरण:— (केवल पुरूष अभ्यर्थियों के लिए)

क्र०सं०,श्रेणी,संख्या

1- अनारक्षित,30

2- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ई०डब्ल्यू०एस०),7

3- अन्य पिछड़ा वर्ग,19

4- अनुसूचित जाति,14

5- अनुसूचित जनजाति,1

योग- 71

(च) जेल वार्डर (पुरुष) के रिक्त पदों का श्रेणीवार विवरण:—

क्र०सं०,श्रेणी,संख्या

1- अनारक्षित,1314

2- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ई०डब्ल्यू०एस०),327

3- अन्य पिछड़ा वर्ग,885

4- अनुसूचित जाति,688

5- अनुसूचित जनजाति,65

योग- 3279

(छ) जेल वार्डर (महिला) के रिक्त पदों का श्रेणीवार विवरण:—

क्र०सं०,श्रेणी,संख्या

1 - अनारक्षित,44

2- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ई०डब्ल्यू०एस०),10

3- अन्य पिछड़ा वर्ग,28

4- अनुसूचित जाति,22

5- अनुसूचित जनजाति,2

योग- 106

एग्जाम पैटर्न

लिखित परीक्षा 300 अंकों की होगी। इसमें सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, संख्यात्मक व मानसिक योग्यता, मानसिक अभिरुचि, बुद्धिलब्धि, तार्किक क्षमता के प्रश्न थे। कुल 150 प्रश्न होंगे। पेपर 2 घंटे का होगा। सभी प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप के होंगे।

नेगेटिव मार्किंग नहीं

योगी सरकार ने कांस्टेबल व जेल वार्डर भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा में निगेटिव मार्किंग की व्यवस्था समाप्त कर दी है। कांस्टेबल व जेल वार्डर रक्षक के पदों पर भर्ती परीक्षा में अभी तक गलत उत्तर देने पर निगेटिव मार्किंग करते हुए नंबर काटे जाने की व्यवस्था थी। कांस्टेबल पद पर भर्ती परीक्षा में सही उत्तर देने पर दो नंबर देने और गलत उत्तर पर आधा नंबर काटने की व्यवस्था थी।

लिखित परीक्षा में न्यूनतम पासिंग परसेंटेज कितनी

अनारक्षित के लिए पासिंग परसेंटेज 30 फीसदी

ईडब्ल्यूएस एवं ओबीसी के लिए 25 फीसदी

एससी एवं एसटी के लिए के 20 फीसदी

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 ( UP Board Result 2026, MP Board Result 2026, CBSE 2026 Result) देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।