BPSC TRE Vacancy 2026: BPSC TRE 4 Recruitment Bihar Teacher 44000 vacancies in the fourth phase class wise posts changes BPSC TRE 4.0 Vacancy : चौथी बिहार शिक्षक भर्ती में 44000 वैकेंसी, क्या होगा बड़ा बदलाव, नोटिफिकेशन कब, Career Hindi News - Hindustan
More

BPSC TRE 4.0 Vacancy : चौथी बिहार शिक्षक भर्ती में 44000 वैकेंसी, क्या होगा बड़ा बदलाव, नोटिफिकेशन कब

BPSC TRE 4.0 Vacancy 2026 : बीपीएससी टीआरई 4.0 भर्ती में 44000 शिक्षकों की भर्ती होगी। कक्षा 1 से 8 में 19 हजार, कक्षा 9 से 10 में 12 हजार और कक्षा 11 से 12 में 13 हजार पद होंगे। विज्ञापन अगले माह जारी होने के आसार हैं।

Thu, 5 Feb 2026 07:43 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान
share
BPSC TRE 4.0 Vacancy : चौथी बिहार शिक्षक भर्ती में 44000 वैकेंसी, क्या होगा बड़ा बदलाव, नोटिफिकेशन कब

BPSC TRE 4.0 Vacancy 2026 : बिहार के सरकारी विद्यालयों में चौथे चरण के तहत लगभग 44 हजार शिक्षकों की नियुक्ति होगी। सभी जिलों से कक्षा एक से 12 तक के शिक्षकों की रिक्तियां शिक्षा विभाग को मिल गई है। आरक्षण रोस्टर के हिसाब से रिक्तियां क्लियर कर शिक्षा विभाग ने सामान्य प्रशासन विभाग को भेज दिया है। एक सप्ताह में सामान्य प्रशासन विभाग से रिक्तियां बीपीएससी को चली जाएगी। माना जा रहा है कि बीपीएससी से फरवरी अंत या मार्च के प्रारंभ में विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा (टीआरई 4) की वैकेंसी ( BPSC TRE 4 Notification 2026 ) आएगी। जानकारी के मुताबिक कक्षा 9 से 12 तक करीब 25 हजार पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति होगी। जबकि, कक्षा एक से 8 तक लिए लगभग 19 हजार पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति होगी।

इसके पहले बीपीएससी से तीन चरणों में 2 लाख 27 हजार शिक्षकों की नियुक्ति ( Bihar Teacher Recruitment ) पिछले दो वर्षों में हुई है। टीआरई 4 से शिक्षकों की नियुक्ति होने के बाद राज्य में शिक्षकों की संख्या बढ़ कर 6 लाख 40 हजार हो जाएगी। वर्तमान में राज्य में 29 छात्रों पर एक शिक्षक हैं। चौथे चरण की नियुक्ति ( BPSC Teacher Recruitment 2026 ) होने पर यह अनुपात लगभग 27 छात्रों पर एक शिक्षक का हो जाएगा। वैसे, शिक्षा विभाग ने दिसंबर 2025 तक ही शिक्षकों की रिक्तियां बीपीएससी को भेजने का लक्ष्य रखा था। लेकिन, विभिन्न वर्गों का आरक्षण रोस्टर क्लियर कराने में देर हुई है। विधानसभा चुनाव के कारण नवंबर तक जिलों से रिक्तियां ही नहीं मिल सकी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार एसटीईटी में 2.56 लाख पास, BPSC TRE 4.0 भर्ती का रास्ता साफ

किस लेवल के कितने पद

कक्षा 1 से 8 - 19 हजार

कक्षा 9 से 10 - 12 हजार

कक्षा 11 से 12 - 13 हजार

BPSC TRE 4

क्या होगा बड़ा बदलाव- बिहार के अभ्यर्थियों के लिए 85 फीसदी सीटें आरक्षित

पहली बार टीआरई 4 में व्यवस्था होगी कि राज्य के अभ्यर्थियों के लिए लगभग 85 फीसदी सीटें आरक्षित रहेंगी। 15 फीसदी सीटों पर ही दूसरे राज्य के निवासी और बिहार के निवासी जिनकी मैट्रिक और इंटरमीडिए की डिग्री दूसरे राज्यों की है, दावेदारी कर पाएंगे। डोमिसाइल लागू होने से बिहार के युवाओं को शिक्षक बनने का अधिक मौका मिलेगा। कक्षा 5 तक के लिए 50 प्रतिशत और अन्य कोटि में 35 प्रतिशत आरक्षण का लाभ बिहार की महिला अभ्यर्थियों को मिलेगा।

सक्षमता तृतीय और चतुर्थ में सफल शिक्षकों की काउंसलिंग कल से

स्थानीय निकाय के शिक्षकों के लिए आयोजित सक्षमता परीक्षा तृतीय और चतुर्थ के सफल अभ्यर्थियों की काउंसलिंग शुक्रवार से शुरू होगी। यह 11 फरवरी तक चलेगी। 12819 शिक्षक अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन होगा। तीन जिलों को छोड़कर पटना समेत सभी जिलों में काउंसलिंग जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र में पांच टाइम स्लॉट में सुबह 9 बजे से 4:30 बजे तक चलेगी। पहले स्लॉट की काउंसलिंग 9 से 10:30 बजे तक, दूसरे की 10:30 से 12 बजे तक, तीसरे की 12 से 1:30 बजे तक, चौथे की 1:30 से 3 बजे तक और पांचवें की 3 से 4:30 बजे तक चलेगी।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 ( UP Board Result 2026, MP Board Result 2026, CBSE 2026 Result) देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।