BPSC TRE 4.0: 46,000 Teacher Vacancies Announced in Bihar; Notification and Application in March BPSC TRE 4.0 Vacancy: बिहार में 46 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, मार्च में शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया, Career Hindi News - Hindustan
More

BPSC TRE 4.0 Vacancy: बिहार में 46 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, मार्च में शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

BPSC TRE 4.0 vacancy: बिहार शिक्षक नियुक्ति परीक्षा (TRE 4.0) के लिए कुल 46,000 शिक्षकों की भर्ती की जाएगी, जिसके लिए मार्च 2026 में नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा और आवेदन की प्रक्रिया भी उसी महीने शुरू हो जाएगी।

Thu, 12 Feb 2026 10:00 AMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
BPSC TRE 4.0 Vacancy: बिहार में 46 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, मार्च में शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

BPSC TRE 4.0 vacancy: बिहार के शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। राज्य में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति परीक्षा (TRE 4.0) का रास्ता साफ हो गया है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के सचिव सत्य प्रकाश शर्मा ने आधिकारिक पुष्टि करते हुए बताया है कि आयोग को सामान्य प्रशासन विभाग से बहाली के लिए अधियाचना प्राप्त हो गई है। इस चरण में कुल 46,000 शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी, जिसके लिए मार्च 2026 में नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा और आवेदन की प्रक्रिया भी उसी महीने शुरू हो जाएगी।

आयोग के अनुसार, विस्तृत नोटिफिकेशन जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी, जिसमें आवेदन की शर्तों और योग्यता की पूरी जानकारी होगी।

शिक्षा विभाग में सबसे ज्यादा रिक्तियां

इस भर्ती अभियान में सबसे बड़ी हिस्सेदारी शिक्षा विभाग की है। विभाग ने कक्षा 1 से 12वीं तक के लिए कुल 44,500 पदों पर नियुक्ति का प्रस्ताव भेजा है। इन पदों को अलग-अलग श्रेणियों में विभाजित किया गया है:

शिक्षा विभाग: पहली से पांचवीं, छठी से आठवीं, 9वीं से 10वीं और 11वीं से 12वीं तक के विद्यालय अध्यापक।

अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग: यहां भी प्राथमिक से लेकर उच्च माध्यमिक (1 से 12वीं) तक के शिक्षकों के साथ-साथ प्रधानाध्यापकों की भी नियुक्ति होगी।

पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग: इस विभाग के अंतर्गत कक्षा 6 से 8, 9 से 10 और 11 से 12 के शिक्षक और प्रधानाध्यापक के पद शामिल हैं।

इन कल्याण विभागों को मिलाकर करीब 1,500 रिक्तियां जोड़ी गई हैं, जिससे कुल बहाली का आंकड़ा 46 हजार तक पहुंच गया है।

कक्षा-वार पदों का विवरण: कहां कितनी भर्ती?

चौथे चरण की बहाली में प्राथमिक से लेकर उच्च माध्यमिक स्तर तक बड़ी संख्या में पद खाली हैं। पदों का कक्षा-वार विभाजन इस प्रकार है:

प्राथमिक विद्यालय (कक्षा 1 से 5): छोटे बच्चों को पढ़ाने के लिए करीब 10,500 पद खाली हैं।

मध्य विद्यालय (कक्षा 6 से 8): छठी से आठवीं कक्षा के लिए लगभग 9,500 शिक्षकों की नियुक्ति होनी है।

माध्यमिक और उच्च माध्यमिक (कक्षा 9 से 12): सबसे बड़ी भर्ती हाई स्कूलों और इंटर कॉलेजों में होगी। नौवीं से बारहवीं कक्षा को मिलाकर करीब 25,000 पद भरे जाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:BPSC TRE 4.0 पर अपडेट! हजारों पदों के लिए मिली अधियाचना, जल्द जारी होगा नोटिस
ये भी पढ़ें:बिहार शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव, क्या है वन कैंडिडेट-वन रिजल्ट सिस्टम?
ये भी पढ़ें:BPSC कैलेंडर 2026: TRE 4.0 पर सस्पेंस बरकरार, यहां देखें पूरा परीक्षा शेड्यल

मार्च से शुरू होगी आवेदन की दौड़

बीपीएससी सचिव ने स्पष्ट किया है कि भर्ती की प्रक्रिया बहुत जल्द शुरू होने वाली है। मार्च महीने में नोटिफिकेशन जारी होते ही ऑनलाइन आवेदन का पोर्टल खोल दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपने सभी शैक्षणिक और आरक्षित श्रेणी के डॉक्यूमेंट तैयार रखें। इस बहाली से राज्य के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की कमी काफी हद तक दूर होने की उम्मीद है। यह भर्ती उन लाखों युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है जो बिहार की शिक्षा व्यवस्था का हिस्सा बनकर अपना भविष्य संवारना चाहते हैं।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।