BPSC Exam Calendar 2026 Released; 72nd CCE Prelims, TRE 4.0 status Scheduled for July 26, Check Full Dates BPSC Calendar 2026: बीपीएससी कैलेंडर 2026 जारी, TRE 4.0 पर सस्पेंस बरकरार, यहां देखें पूरा परीक्षा शेड्यल, Career Hindi News - Hindustan
More

BPSC Calendar 2026: बीपीएससी कैलेंडर 2026 जारी, TRE 4.0 पर सस्पेंस बरकरार, यहां देखें पूरा परीक्षा शेड्यल

BPSC Calendar 2026 : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने वर्ष 2026 के लिए अपना बहुप्रतीक्षित परीक्षा कैलेंडर आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि 72वीं प्रारंभिक परीक्षा 26 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी।

Mon, 2 Feb 2026 10:37 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
BPSC Calendar 2026: बीपीएससी कैलेंडर 2026 जारी, TRE 4.0 पर सस्पेंस बरकरार, यहां देखें पूरा परीक्षा शेड्यल

BPSC Exam Calendar 2026 : बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने वर्ष 2026 के लिए अपना बहुप्रतीक्षित परीक्षा कैलेंडर आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है। इस कैलेंडर में राज्य की सबसे प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा (CCE) से लेकर शिक्षक भर्ती और अन्य तकनीकी पदों के लिए परीक्षाओं का पूरा खाका पेश किया गया है।

आयोग द्वारा जारी इस वार्षिक कैलेंडर का उद्देश्य उम्मीदवारों को समय पर जानकारी देना है ताकि वे अपनी तैयारी को एक सही दिशा और गति दे सकें। छात्र आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर पूरा शेड्यूल देख सकते हैं।

BPSC 72वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (CCE): 26 जुलाई को होगा आगाज

कैलेंडर की सबसे बड़ी घोषणा 72वीं सिविल सेवा परीक्षा (BPSC 72nd CCE) को लेकर है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि 72वीं प्रारंभिक परीक्षा 26 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। इसके जरिए एसडीएम (SDM), डीएसपी (DSP), और प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) जैसे 1,000 से अधिक पदों पर भर्ती की उम्मीद है।

BPSC Exam Calendar 2026 Direct Link

71वीं मुख्य परीक्षा और 70वीं का इंटरव्यू अपडेट

आयोग ने उन छात्रों के लिए भी तारीखें साफ कर दी हैं जो पिछली परीक्षाओं के अगले चरण का इंतजार कर रहे हैं:

71वीं मुख्य परीक्षा: 71वीं एकीकृत संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा की मुख्य परीक्षा अप्रैल 2026 में आयोजित की जाएगी।

70वीं सिविल सेवा परीक्षा रिजल्ट: 70वीं सिविल सेवा परीक्षा का रिजल्ट अप्रैल/मई 2026 में जारी किया जाएगा।

शिक्षक भर्ती (TRE 4.0) और अन्य प्रमुख परीक्षाएं

शिक्षक बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए BPSC TRE 4.0 परीक्षा से जुड़ी जानकारी कैलेंडर में नहीं दी गई है। हालांकि आयोग ने इसके लिए सटीक तारीख का इंतजार करने को कहा है।

अन्य महत्वपूर्ण परीक्षाओं की लिस्ट इस प्रकार है:

33वीं न्यायिक सेवा परीक्षा: 30 मई 2026।

परियोजना प्रबंधक (Project Manager): 30 मई 2026।

सहायक अभियोजन अधिकारी (APO): 15 जुलाई 2026।

लेखा परीक्षक (Auditor): 5 जुलाई 2026।

अनुसंधान अधिकारी (Research Officer): 15 जुलाई 2026।

सहायक अनुभाग अधिकारी (ASO) मुख्य परीक्षा: जनवरी 2026।

उम्मीदवारों के लिए जरूरी निर्देश

बीपीएससी ने साफ किया है कि कैलेंडर में दी गई सभी तारीखें संभावित हैं। प्रशासनिक कारणों या अपरिहार्य परिस्थितियों में इनमें बदलाव किया जा सकता है। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से आयोग की वेबसाइट चेक करते रहें।

परीक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार आयोग ने परीक्षाओं के बीच पर्याप्त समय दिया है, जिससे छात्रों को रिवीजन करने में आसानी होगी। विशेष रूप से बिहार के इतिहास, भूगोल और करेंट अफेयर्स पर ध्यान केंद्रित करना सफलता की कुंजी साबित हो सकता है।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।