Bihar Police SAP Jobs: बिहार पुलिस में 15,821 पदों पर बंपर बहाली! बिना दौड़-धूप बनें 'सैप' जवान
बिहार में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से बिहार पुलिस मुख्यालय ने एक बड़ा कदम उठाया है। राज्य पुलिस में 'विशेष सहायक पुलिस' (SAP) के 15821 पदों पर कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर बहाली की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।
Bihar Police SAP Recruitment 2026: बिहार में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से बिहार पुलिस मुख्यालय ने एक बड़ा कदम उठाया है। राज्य पुलिस में 'विशेष सहायक पुलिस' (SAP) के 15821 पदों पर कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर बहाली की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि अब तक केवल पूर्व सैनिकों को ही इसमें मौका मिलता था, लेकिन इतिहास में पहली बार केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) के सेवानिवृत्त जवानों को भी इस बहाली में शामिल होने का अवसर दिया गया है।
भर्ती रैली का शेड्यूल और स्थान
पुलिस मुख्यालय ने इस पूरी प्रक्रिया के लिए दानापुर कैंट के सेना रोजगार कल्याण संगठन को 'नोडल इकाई' बनाया है। बहाली के लिए प्रमंडलवार (Division-wise) रैलियों का आयोजन 1 जून से 6 जून 2026 तक किया जाएगा। यह रैलियां प्रतिदिन सुबह 6.30 बजे से शाम 4.00 बजे तक चलेंगी।
रैली का पूरा कैलेंडर इस प्रकार है:
1 जून: पूर्णिया, भागलपुर और दरभंगा प्रमंडल के अभ्यर्थियों के लिए।
2 जून: कोसी, मुंगेर और सारण प्रमंडल के लिए।
3 जून: तिरहुत प्रमंडल के लिए।
4 जून: मगध प्रमंडल के लिए।
5 जून: पटना प्रमंडल के (केवल पटना और नालंदा जिले) के लिए।
6 जून: पटना प्रमंडल के (भोजपुर, भभुआ, रोहतास और बक्सर जिले) के लिए।
राहत की बात यह भी है कि यदि कोई अभ्यर्थी इन तारीखों पर नहीं पहुंच पाता है, तो वह हर महीने के पहले हफ्ते में आयोजित होने वाले वॉक-इन इंटरव्यू में भी शामिल हो सकता है।
कौन कर सकता है आवेदन? (जरूरी योग्यताएं)
इस बहाली में शामिल होने के लिए कुछ अनिवार्य शर्तें रखी गई हैं। अभ्यर्थी का बिहार राज्य का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है। इसके प्रमाण के रूप में अंचलाधिकारी (CO) द्वारा जारी आवासीय प्रमाण पत्र साथ लाना होगा। भर्ती में राज्य सरकार के मौजूदा आरक्षण नियमों का पूरी तरह पालन किया जाएगा। अभ्यर्थियों को छोटे, आधुनिक और ऑटोमैटिक हथियारों को चलाने का पूरा अनुभव होना चाहिए।
चयन प्रक्रिया: बिना दौड़-धूप के सीधी भर्ती
इस बहाली की एक बड़ी विशेषता यह है कि इसमें जवानों की शारीरिक परीक्षा नहीं ली जाएगी। हालांकि, मेडिकल जांच अनिवार्य होगी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि जवान ड्यूटी के लिए पूरी तरह फिट हैं।
इन अनुभवी जवानों को मिलेगी प्राथमिकता:
भर्ती में उन जवानों को वरीयता दी जाएगी जिनके पास आपदा प्रबंधन, बम डिटेक्शन और डिस्पोजल, ड्राइविंग और तैराकी, गोताखोरी (डाइविंग) और मोटरबोट चलाना में से कोई विशेष अनुभव होगा।
25 से लेकर 35 हजार रुपये मिलेगा मानदेय
बिहार पुलिस मुख्यालय के मुताबिक 15821 पदों में 148 पर जेसीओ, 15135 पर सैप जवान और 538 पर रसोईया की बहाली होगी। जेसीओ का मानदेय 35 हजार, सैप जवान का मानेदय 30 हजार और रसोइया का मानदेय 25 हजार रुपये होगा। इसके अतिरिक्त उन्हें बिहार पुलिस में कार्यरत जवानों के समतुल्य वर्दी, यात्रा और विराम भत्ता भी देय होगा। चयनित भूतपूर्व सैनिकों व अर्द्धसैनिक बलों को एक वर्ष के लिए अनुबंध पर रखा जायेगा। आवश्यकतानुसार उनके अनुबंध अवधि का विस्तार होगा। विज्ञापन के मुताबिक बहाल सैप जवानों की परिवहन, उत्पाद और खनन विभाग में भी प्रतिनियुक्ति की जायेगी। इन्हें एक जिला से दूसरे जिला में स्थानांतरित किया जा सकेगा। गृह जिला में बहाली नहीं होगी। अनुबंध के पश्चात चयनित जवान संबंधित जिला एसपी के अधीन एवं उनके नियंत्रण में काम करेंगे।
बिहार पुलिस मुख्यालय ने दानापुर कैंट को सौंपी भर्ती की जिम्मेदारी
आरक्षण कोटिवार पदों की संख्या
अनारक्षित वर्ग : 6417
अत्यंत पिछड़ा वर्ग : 2936
अनुसूचित जाति : 2688
पिछड़ा वर्ग : 1525
पिछड़ा वर्ग (महिला) : 510
अनुसूचित जनजाति : 163
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग : 1582
विशेष जानकारी के लिए संपर्क करें :
एसपी, एसटीएफ : 0612-2294172
क्षेत्रीय कार्यालय दानापुर कैंट: 06115-222251 (सुबह छह से दोपहर दो बजे तक)




साइन इन