bihar board inter result 2026 copy checking date kab aayega result bseb 12th evaluation schedule latest update बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2026 की उलटी गिनती शुरू, 27 फरवरी से कॉपी जांच; कब आएगा परिणाम, Career Hindi News - Hindustan
More

बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2026 की उलटी गिनती शुरू, 27 फरवरी से कॉपी जांच; कब आएगा परिणाम

bseb bihar board inter result 2026: बिहार बोर्ड इंटर 2026 की कॉपी जांच 27 फरवरी से शुरू होकर 10 मार्च तक चलेगी। 13 लाख से अधिक छात्रों का रिजल्ट मार्च के अंत या अप्रैल की शुरुआत में जारी हो सकता है।

Thu, 26 Feb 2026 06:48 PMHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2026 की उलटी गिनती शुरू, 27 फरवरी से कॉपी जांच; कब आएगा परिणाम

bseb bihar board inter result 2026: बिहार में इंटर की परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों के लिए अब सबसे बड़ा सवाल सिर्फ एक है, रिजल्ट कब आएगा। परीक्षाएं खत्म होते ही अब पूरी नजर कॉपी जांच की प्रक्रिया पर टिक गई है। इसी बीच बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने मूल्यांकन को लेकर अहम तैयारी शुरू कर दी है, जिससे साफ संकेत मिल रहा है कि परिणाम जारी करने की प्रक्रिया तेज हो चुकी है।

बोर्ड की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 27 फरवरी 2026 से राज्य के सभी जिलों में बनाए गए केंद्रों पर शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही रिजल्ट की उलटी गिनती भी शुरू मानी जा रही है।

bseb bihar board inter result 2026: 2 फरवरी से 13 फरवरी तक हुई थी परीक्षा

इस वर्ष बिहार बोर्ड इंटर की परीक्षाएं 2 फरवरी से 13 फरवरी 2026 तक आयोजित की गई थीं। इस बार परीक्षा में 13,17,846 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। इतनी बड़ी संख्या में शामिल छात्रों के कारण मूल्यांकन कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करने की खास तैयारी की गई है। परीक्षा खत्म होने के बाद से ही छात्र अपने परिणाम को लेकर उत्सुक हैं और अब बोर्ड की ओर से कॉपी जांच की तारीख तय होने के बाद उम्मीद और मजबूत हो गई है।

bseb bihar board inter result 2026: परीक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी

मूल्यांकन कार्य को सुचारु रूप से पूरा करने के लिए बोर्ड ने मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों से विषयवार शिक्षकों की सूची तैयार कर ली है। जरूरत के अनुसार सहायक परीक्षकों का चयन किया गया और उनकी नियुक्ति से जुड़े आदेश 21 फरवरी को ऑनलाइन जारी कर दिए गए। जिन शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है, उन्हें स्कूल और कॉलेज स्तर पर नियुक्ति पत्र उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है ताकि निर्धारित तिथि से जांच कार्य बिना किसी देरी के शुरू हो सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार बोर्ड परीक्षा के पहले दिन 26 छात्र निष्कासित, कई जगह रोती दिखीं छात्राएं

bseb bihar board inter result 2026: 10 मार्च तक पूरा होगा कॉपी जांच का काम

बोर्ड ने मूल्यांकन के लिए स्पष्ट समयसीमा तय की है। कॉपी जांच 27 फरवरी से शुरू होकर 10 मार्च 2026 तक चलेगी। इस दौरान मूल्यांकन केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के साथ साथ प्राप्त अंकों की प्रविष्टि का कार्य भी किया जाएगा। अंकों की ऑनलाइन प्रविष्टि का काम मार्क्स पोस्टिंग पर्सनल द्वारा किया जाएगा, जिससे परिणाम तैयार करने की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ सके।

bseb bihar board inter result 2026: कॉपी जांच के बाद शुरू होगी रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया

मूल्यांकन समाप्त होने के बाद बोर्ड रिजल्ट को अंतिम रूप देने का काम शुरू करेगा। इस पूरी प्रक्रिया में लगभग 10 से 15 दिन का समय लग सकता है। इसी आधार पर माना जा रहा है कि बिहार बोर्ड 12वीं का परिणाम मार्च के अंतिम सप्ताह या अप्रैल 2026 के पहले सप्ताह में जारी किया जा सकता है। हालांकि रिजल्ट की आधिकारिक तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार 10वीं परीक्षा: छात्राओं के लिए सजे 152 मॉडल केंद्र, पुरुषों की नो एंट्री

bseb bihar board inter result 2026: पिछले साल कितने समय में आया था रिजल्ट

यदि पिछले वर्ष के आंकड़ों को देखें तो बिहार बोर्ड इंटर की परीक्षाएं 1 फरवरी से 15 फरवरी तक चली थीं और परिणाम 25 मार्च को घोषित कर दिया गया था। यानी परीक्षा समाप्त होने के बाद लगभग 35 से 39 दिनों के भीतर रिजल्ट जारी कर दिया गया था। इसी तरह इस वर्ष भी बोर्ड तेजी से प्रक्रिया पूरी करने की दिशा में काम कर रहा है ताकि छात्रों को ज्यादा इंतजार न करना पड़े।

bseb bihar board inter result 2026: छात्रों को क्या करना चाहिए अभी

इस समय छात्रों को किसी तरह की चिंता करने के बजाय आधिकारिक वेबसाइट और बोर्ड के सत्यापित माध्यमों पर नजर बनाए रखनी चाहिए। मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू होने के बाद रिजल्ट से जुड़ी हर अपडेट चरणबद्ध तरीके से सामने आएगी।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।