BSEB Bihar Board 12th Answer Key 2026 OUT : बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा की आंसर-की जारी, Direct Link
Bihar Board Inter Answer Key Download : बीएसईबी बिहार बोर्ड ने इंटर परीक्षा 2026 में पूछे गए मल्टीपल चॉइस प्रश्नों की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उत्तर कुंजी समिति की वेबसाइट biharboardonline.com व objection.biharboardonline.com पर उपलब्ध है।

BSEB Bihar Board 12th Answer Key 2026 Downlaod : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटर वार्षिक (सैद्धांतिक) परीक्षा 2026 में पूछे गए वस्तुनिष्ठ प्रश्नों की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। समिति ने कला, विज्ञान, वाणिज्य और व्यावसायिक पाठ्यक्रम के सभी सैद्धांतिक विषयों के लिए विषय-विशेषज्ञों की टीम से उत्तर कुंजी तैयार कराकर वेबसाइट पर अपलोड किया है। यदि किसी प्रश्न/उत्तर पर परीक्षार्थियों या अन्य संबंधित व्यक्तियों को आपत्ति है, तो वह 6 मार्च शाम पांच बजे तक समिति की वेबसाइट biharboardonline.com या objection.biharboardonline.com पर जाकर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। प्राप्त आपत्तियों की विषय-विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा के बाद आवश्यक होने पर संशोधित उत्तर कुंजी जारी की जाएगी।
इंटर की कला, विज्ञान, वाणिज्य स्ट्रीम व वोकेश्नल कोर्स के सभी सैद्धांतिक विषयों की परीक्षा में तय अंकों के 50 फीसदी अंकों के वस्तुनिष्ठ प्रश्न (ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन) परीक्षार्थियों से पूछे गए जिसमें ओएमआर बेस्ड आंसर-की का इस्तेमाल सभी विषयों में परीक्षार्थियों द्वारा किया गया है। आपत्ति दर्ज करने के लिए छात्रों के द्वारा कोड एवं क्रमांक अंकित कर लॉगइन करेंगे एवं सम्बंधित विषयवार आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
इंटर का मूल्यांकन शुरू
राज्य के विभिन्न जिलों में बिहार बोर्ड 12वीं की आंसर-शीट की चेकिंग शुरू हो गई है। मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले में पहले दिन इंटर की छह फीसदी कॉपियां जांची गईं, लेकिन डाटा इंट्री एक फीसदी कॉपियों की ही हो सकी। जिले में पांच केन्द्रों पर शुक्रवार से इंटर कॉपियों की जांच शुरू की गई है। पहले दिन किसी केन्द्र पर एक तो किसी पर पांच फीसदी तक कॉपियां जांची गईं। सबसे अधिक चैपमैन मूल्यांकन केन्द्र पर कॉपियां जांची गई। इस केन्द्र पर अंग्रेजी, उर्दू और साइकोलॉजी की कॉपियां भेजी गई है। 58850 कॉपियां इस केन्द्र पर आई हैं। 3072 कॉपियां जांची गईं। इसमें डाटा इंट्री एक भी नहीं हो सकी। जिला स्कूल में हिन्दी की 56171 कॉपियां आई हैं। पहले दिन 3 फीसदी कॉपी जांची गई। लगभग सभी मूल्यांकित कॉपियों की डाटा इंट्री भी कर दी गई। डीएन हाईस्कूल में 55130 कॉपियां भेजी गई हैं। इनमें 3 फीसदी कॉपियों की जांच हुई। डाटा इंट्री एक भी कॉपी की नहीं हुई। इस केन्द्र पर बायो, केमेस्ट्री, मैथ, कम्प्यूटर साइंस की कॉपियां भेजी गई हैं।
मारवाड़ी हाईस्कूल केन्द्र पर एकाउंट, फिलॉसफी, हिस्ट्री, इकोनॉमिक्स की कॉपी आई है। यहां महज 512 कॉपियां जांची गईं, जो एक फीसदी भी नहीं है। जांची गई सभी कॉपियों की इंट्री कर दी गई है। मुखर्जी सेमिनरी स्कूल केन्द्र पर भूगोल और होमसाइंस की कॉपियां जांची जा रही हैं। पहले दिन यहां 3 फीसदी कॉपियों की जांच की गई।
कब तक आएगा बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट ( BSEB Bihar Board 10th 12th Result 2026 )
बिहार बोर्ड (BSEB) हर साल की तरह इस साल भी सबसे पहले मैट्रिक (bihar board 10th result 2026) और इंटर रिजल्ट (bihar board 12th result 2026) जारी करने की तैयारी कर रहा है। मार्च माह के अंत में मैट्रिक व इंटर दोनों का रिजल्ट जारी किया जा सकता है। छात्र बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 और बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 www.livehindustan.com और बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in, biharboardonline.com , onlinebseb.in पर देख सकेंगे। बिहार बोर्ड इंटर की परीक्षा के लिए 1317846 विद्यार्थी और मैट्रिक परीक्षा के लिए 1512963 विद्यार्थी पंजीकृत हैं।




साइन इन