Assam Board HS 12th Result 2026: असम बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, ahsec.assam.gov.in पर ऐसे तुरंत करें चेक
Assam Board HS 12th Result 2026: असम बोर्ड HS 12वीं रिजल्ट 2026 जारी हो गया है। जानिए कैसे ahsec.assam.gov.in, asseb.in, DigiLocker और UPOLOBDHA ऐप के जरिए तुरंत अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड करें।

Assam Board HS 12th Result 2026: असम बोर्ड के लाखों छात्रों के लिए आज का दिन बड़ी राहत लेकर आया है। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार HS 12वीं परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। सुबह ठीक 10:30 बजे जैसे ही नतीजे घोषित हुए, वेबसाइट्स पर छात्र अपने अपने रिजल्ट के इंतजार में थे। अब हर छात्र अपने मेहनत के नतीजे को देख सकता है और आगे की पढ़ाई या करियर की दिशा तय कर सकता है।
तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ जारी
इस साल भी साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम के रिजल्ट एक साथ जारी किए गए हैं। इससे छात्रों को अलग-अलग तारीखों का इंतजार नहीं करना पड़ा। बोर्ड ने साफ किया है कि सभी स्ट्रीम के नतीजे एक ही समय पर जारी किए गए हैं ताकि प्रक्रिया आसान और पारदर्शी बनी रहे।
कहां और कैसे चेक करें रिजल्ट
छात्र अपना रिजल्ट ऑनलाइन बड़ी आसानी से देख सकते हैं। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट्स और ऐप्स की सुविधा दी गई है।
रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र इन प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल कर सकते हैं -
UPOLOBDHA मोबाइल ऐप
DigiLocker
रोल नंबर और जरूरी डिटेल डालते ही स्क्रीन पर मार्कशीट दिखाई दे जाएगी, जिसे डाउनलोड भी किया जा सकता है।
ऑनलाइन मार्कशीट अभी, हार्ड कॉपी बाद में
फिलहाल छात्रों को अपनी मार्कशीट ऑनलाइन ही मिलेगी। बोर्ड ने बताया है कि पास हुए छात्रों को बाद में सर्टिफिकेट कम मार्कशीट की हार्ड कॉपी दी जाएगी, जिसकी तारीख जल्द घोषित की जाएगी। यानी अभी डिजिटल कॉपी से काम चलाना होगा।
परीक्षा कब हुई थी और क्या था शेड्यूल
इस साल HS 12वीं की परीक्षा 11 फरवरी से शुरू होकर 16 मार्च 2026 तक चली थी। लगभग एक महीने तक चले इस एग्जाम में हजारों छात्रों ने हिस्सा लिया था। परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई थी और अब रिजल्ट भी समय पर जारी कर दिया गया है।
Betterment Scheme वाले छात्रों के लिए मौका
जो छात्र 2025 में पहली बार पास हुए थे, उन्हें इस साल बेहतर अंक लाने का मौका भी दिया गया था। Betterment Scheme के तहत छात्र अपने पुराने विषयों में से अधिकतम चार विषयों में दोबारा परीक्षा दे सकते थे। इस फैसले से कई छात्रों को अपने नंबर सुधारने का मौका मिला।
हर साल पहले आ रहा है रिजल्ट
अगर पिछले सालों से तुलना करें तो इस बार रिजल्ट अपेक्षाकृत जल्दी जारी हुआ है। 2025 में रिजल्ट 30 अप्रैल को आया था, जबकि इस साल 28 अप्रैल को ही नतीजे घोषित कर दिए गए। इससे साफ है कि बोर्ड अपनी प्रक्रिया को तेज और बेहतर बनाने की कोशिश कर रहा है।
अब आगे क्या करें छात्र
रिजल्ट देखने के बाद छात्रों के लिए अगला कदम बेहद अहम होता है। जिनके नंबर अच्छे आए हैं, वे अपने पसंदीदा कॉलेज और कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं जिनके नंबर उम्मीद से कम हैं, वे सुधार के विकल्पों पर भी विचार कर सकते हैं।




साइन इन