JAC 12th Result 2026 LIVE: कभी भी जारी हो सकता है रिजल्ट, 3.75 लाख छात्रों का इंतजार खत्म jac 12th result 2026 live updates jharkhand board inter result date how to check roll number roll code - career news
More
Hindi NewsकरियरJAC 12th Result 2026 LIVE: कभी भी जारी हो सकता है रिजल्ट, 3.75 लाख छात्रों का इंतजार खत्म

JAC 12th Result 2026 LIVE: कभी भी जारी हो सकता है रिजल्ट, 3.75 लाख छात्रों का इंतजार खत्म

JAC 12th Result 2026 LIVE: झारखंड बोर्ड द्वारा 12वीं का रिजल्ट जल्द जारी होने किए जाने की संभावना है। जानें कैसे चेक करें झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट, रोल नंबर और रोल कोड की पूरी जानकारी।

JAC 12th Result 2026 LIVE: कभी भी जारी हो सकता है रिजल्ट, 3.75 लाख छात्रों का इंतजार खत्म

jac 12th result 2026 live updates jharkhand board inter result date how to check roll number roll code

Himanshu Tiwari| लाइव हिन्दुस्तान | Tue, 28 Apr 2026 01:21 PM
हमें फॉलो करें

JAC 12th Result 2026 LIVE: अगर आपने इस साल झारखंड बोर्ड से 12वीं की परीक्षा दी है, तो अब इंतजार ज्यादा लंबा नहीं रहने वाला। मीडिया रिपोर्ट्स और बोर्ड से जुड़ी जानकारी के मुताबिक झारखंड एकेडमिक काउंसिल जल्द ही इंटरमीडिएट के नतीजे जारी कर सकता है। माना जा रहा है कि इसी हफ्ते कभी भी रिजल्ट घोषित हो सकता है, जिससे लाखों छात्रों को राहत मिलेगी। इस साल करीब 3 लाख 75 हजार से ज्यादा छात्र छात्राओं ने JAC 12वीं की परीक्षा में हिस्सा लिया था। यह परीक्षाएं 3 फरवरी से शुरू होकर 23 फरवरी 2026 तक चली थीं। अब सभी छात्र अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि यही आगे के करियर की दिशा तय करेगा।

ऑनलाइन आसानी से मिलेगा रिजल्ट

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोर देख सकेंगे। इसके अलावा कई प्लेटफॉर्म्स पर रजिस्ट्रेशन करके छात्र रिजल्ट का नोटिफिकेशन सीधे अपने मोबाइल पर भी प्राप्त कर सकते हैं, जिससे बार बार वेबसाइट चेक करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

रिजल्ट चेक करने का तरीका

सबसे पहले छात्रों को झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in या jacresults.com पर जाना होगा। वहां होमपेज पर “JAC 12वीं रिजल्ट 2026” का लिंक दिखाई देगा। इस लिंक पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा जहां लॉगिन डिटेल भरनी होगी।

लाइव हिन्दुस्तान पर आसानी से पाएं अपना रिजल्ट

अगर आप चाहते हैं कि जैसे ही रिजल्ट जारी हो आपको मैसेज के जरिए आपका रिजल्ट हासिल हो तो आप लाइव हिन्दुस्तान की वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन कराकर रिजल्ट आसानी से पा सकते हैं।

यहां देखें लिंक

JAC झारखंड 12वीं साइंस इंटर रिजल्ट 2026

JAC झारखंड 12वीं कॉमर्स इंटर रिजल्ट 2026

JAC झारखंड 12वीं आर्ट्स इंटर रिजल्ट 2026

28 Apr 2026, 01:21:40 PM IST

JAC 12th Result 2026 LIVE: घर बैठे ऐसे करें चेक, जानिए आसान स्टेप

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की 12वीं परीक्षा 2026 का रिजल्ट छात्र बेहद आसानी से ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in या jacresults.com पर जाएं। होमपेज पर दिए गए JAC 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद लॉगिन विंडो खुलेगी, जहां आपको अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करना होगा। सभी जानकारी भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें। अब आपका JAC 12वीं का रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। छात्र अपनी मार्कशीट को डाउनलोड करके PDF के रूप में सेव कर सकते हैं, ताकि भविष्य में जरूरत पड़ने पर इसका उपयोग किया जा सके।

28 Apr 2026, 12:32:23 PM IST

JAC 12th Result 2026 LIVE: स्कोरकार्ड में गलती दिखे तो क्या करें? तुरंत ऐसे कराएं सुधार

JAC 12वीं रिजल्ट जारी होने के बाद अगर किसी छात्र को अपनी मार्कशीट या स्कोरकार्ड में नाम, जन्मतिथि, अंक या अन्य व्यक्तिगत जानकारी में कोई गलती दिखाई देती है, तो उसे तुरंत अपने स्कूल के प्रिंसिपल और JAC बोर्ड कार्यालय को इसकी सूचना देनी चाहिए। सुधार के लिए छात्रों से एडमिट कार्ड, स्कूल रिकॉर्ड और आधार कार्ड जैसे जरूरी दस्तावेज मांगे जा सकते हैं। इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि रिजल्ट जारी होते ही अपनी सभी डिटेल्स ध्यान से जांच लें, ताकि किसी भी त्रुटि को समय रहते ठीक कराया जा सके।

28 Apr 2026, 11:10:58 AM IST

JAC 12th Result 2026 LIVE: जानिए कब से कब तक हुए थे एग्जाम

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का आयोजन 3 फरवरी से 24 फरवरी 2026 तक किया गया था। इस दौरान राज्यभर के हजारों छात्रों ने निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा दी थी। परीक्षा खत्म होने के बाद अब छात्रों को रिजल्ट का इंतजार है, जिसे जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

28 Apr 2026, 10:42:27 AM IST

JAC 12th Result 2026 LIVE: इन वेबसाइट्स और ऐप्स पर कर सकेंगे चेक

JAC 12वीं रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद छात्र अपने नतीजे कई आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स पर आसानी से देख सकते हैं। रिजल्ट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in जैसी आधिकारिक वेबसाइट्स पर उपलब्ध रहेगा। इसके अलावा results.nic.in पर भी स्कोरकार्ड चेक किया जा सकता है। डिजिटल सुविधाओं के तहत छात्र DigiLocker और UMANG ऐप के जरिए भी अपना रिजल्ट और मार्कशीट एक्सेस कर सकते हैं, जिससे कहीं से भी रिजल्ट देखना आसान हो जाता है।

28 Apr 2026, 09:53:22 AM IST

JAC 12th Result 2026 LIVE: JAC 12वीं में फेल होने पर क्या करें? जानें सप्लीमेंट्री और दोबारा परीक्षा के नियम

JAC 12वीं परीक्षा में अगर कोई छात्र एक या दो विषयों में फेल हो जाता है, तो उसे निराश होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि ऐसे छात्रों के लिए सप्लीमेंट्री या कंपार्टमेंट परीक्षा का विकल्प होता है, जिसमें वे उन्हीं विषयों की दोबारा परीक्षा देकर पास हो सकते हैं। वहीं, अगर कोई छात्र दो से अधिक विषयों में फेल होता है, तो उसे अगले साल पूरी परीक्षा फिर से देनी होगी, जिसे वह रेगुलर या प्राइवेट कैंडिडेट के रूप में दे सकता है। इसलिए छात्रों को अपने परिणाम के अनुसार सही विकल्प चुनकर आगे की तैयारी करनी चाहिए।

28 Apr 2026, 08:09:09 AM IST

JAC 12th Result 2026 LIVE: घर बैठे ऐसे करें चेक, जानिए आसान स्टेप

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की 12वीं परीक्षा 2026 का रिजल्ट छात्र बेहद आसानी से ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in या jacresults.com पर जाएं। होमपेज पर दिए गए JAC 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद लॉगिन विंडो खुलेगी, जहां आपको अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करना होगा। सभी जानकारी भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें। अब आपका JAC 12वीं का रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। छात्र अपनी मार्कशीट को डाउनलोड करके PDF के रूप में सेव कर सकते हैं, ताकि भविष्य में जरूरत पड़ने पर इसका उपयोग किया जा सके।

28 Apr 2026, 07:24:13 AM IST

JAC 12th Result 2026 LIVE: JAC 12वीं स्कोरकार्ड में गलती दिखे तो क्या करें? तुरंत ऐसे कराएं सुधार

JAC 12th Result 2026 LIVE: JAC 12वीं रिजल्ट जारी होने के बाद अगर किसी छात्र को अपनी मार्कशीट या स्कोरकार्ड में नाम, जन्मतिथि, अंक या अन्य व्यक्तिगत जानकारी में कोई गलती दिखाई देती है, तो उसे तुरंत अपने स्कूल के प्रिंसिपल और JAC बोर्ड कार्यालय को इसकी सूचना देनी चाहिए। सुधार के लिए छात्रों से एडमिट कार्ड, स्कूल रिकॉर्ड और आधार कार्ड जैसे जरूरी दस्तावेज मांगे जा सकते हैं। इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि रिजल्ट जारी होते ही अपनी सभी डिटेल्स ध्यान से जांच लें, ताकि किसी भी त्रुटि को समय रहते ठीक कराया जा सके।

28 Apr 2026, 06:56:09 AM IST

JAC 12th Result 2026 LIVE: इन वेबसाइट्स और ऐप्स पर कर सकेंगे चेक

JAC 12वीं रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद छात्र अपने नतीजे कई आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स पर आसानी से देख सकते हैं। रिजल्ट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in जैसी आधिकारिक वेबसाइट्स पर उपलब्ध रहेगा। इसके अलावा results.nic.in पर भी स्कोरकार्ड चेक किया जा सकता है। डिजिटल सुविधाओं के तहत छात्र DigiLocker और UMANG ऐप के जरिए भी अपना रिजल्ट और मार्कशीट एक्सेस कर सकते हैं, जिससे कहीं से भी रिजल्ट देखना आसान हो जाता है।

28 Apr 2026, 06:48:46 AM IST

JAC 12th Result 2026 LIVE: JAC 12वीं में फेल होने पर क्या करें? जानें सप्लीमेंट्री और दोबारा परीक्षा के नियम

JAC 12वीं परीक्षा में अगर कोई छात्र एक या दो विषयों में फेल हो जाता है, तो उसे निराश होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि ऐसे छात्रों के लिए सप्लीमेंट्री या कंपार्टमेंट परीक्षा का विकल्प होता है, जिसमें वे उन्हीं विषयों की दोबारा परीक्षा देकर पास हो सकते हैं। वहीं, अगर कोई छात्र दो से अधिक विषयों में फेल होता है, तो उसे अगले साल पूरी परीक्षा फिर से देनी होगी, जिसे वह रेगुलर या प्राइवेट कैंडिडेट के रूप में दे सकता है। इसलिए छात्रों को अपने परिणाम के अनुसार सही विकल्प चुनकर आगे की तैयारी करनी चाहिए।

28 Apr 2026, 06:06:22 AM IST

JAC 12th Result 2026 LIVE: साइंस, कॉमर्स या आर्ट्स पहले? जानें कब आएंगे नतीजे

झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट को लेकर छात्रों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही रहता है कि साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम के नतीजे एक साथ जारी होंगे या अलग-अलग। आमतौर पर झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) सभी स्ट्रीम के रिजल्ट लगभग एक ही समय के आसपास जारी करता है, हालांकि इनमें कुछ मिनट या घंटों का अंतर हो सकता है। रिजल्ट जारी करने की सटीक तारीख और समय की पुष्टि केवल बोर्ड के आधिकारिक नोटिस के जरिए ही होती है, इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

28 Apr 2026, 05:58:12 AM IST

JAC 12th Result 2026 LIVE: रोल नंबर और रोल कोड जरूरी

JAC 12th Result 2026 LIVE: रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करना होगा। ये दोनों जानकारी एडमिट कार्ड पर दी गई होती है। सही जानकारी भरने के बाद सबमिट करते ही स्क्रीन पर पूरा रिजल्ट दिखाई देगा, जिसमें विषयवार अंक भी शामिल होंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।