Army Agniveer Bharti: Changed date of birth to pass Agniveer written exam and then physical fraud caught in DV Army Agniveer Bharti : जन्मतिथि बदल पहले अग्निवीर लिखित परीक्षा पास की और फिर फिजिकल, DV में पकड़ी चालाकी, Career Hindi News - Hindustan
More

Army Agniveer Bharti : जन्मतिथि बदल पहले अग्निवीर लिखित परीक्षा पास की और फिर फिजिकल, DV में पकड़ी चालाकी

बिहार में मुजफ्फरपुर के चक्कर मैदान में अग्निवीर भर्ती के दौरान सेना ने मोतिहारी के रामगढ़वा के लक्ष्मीपुर निवासी जय नारायण कुमार को जन्मतिथि में हेराफेरी कर बहाली में शामिल होने पर पकड़ा।

Wed, 18 Feb 2026 12:06 PMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share
Army Agniveer Bharti : जन्मतिथि बदल पहले अग्निवीर लिखित परीक्षा पास की और फिर फिजिकल, DV में पकड़ी चालाकी

बिहार में मुजफ्फरपुर के चक्कर मैदान में अग्निवीर भर्ती के दौरान सेना ने मोतिहारी के रामगढ़वा के लक्ष्मीपुर निवासी जय नारायण कुमार को जन्मतिथि में हेराफेरी कर बहाली में शामिल होने पर पकड़ा। पूछताछ के बाद उसे काजी मोहम्मदपुर थाने को सौंप दिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद युवक को पीआर बॉन्ड पर छोड़ दिया है। इसकी पुष्टि काजी मोहम्मदपुर थाना के थानेदार सह इंस्पेक्टर नवलेश कुमार ने की है। जय नारायण कुमार ने अग्निवीर बहाली के लिए अपनी जन्मतिथि में हेराफेर कर नया आधार और पैन कार्ड बनवा लिया था। इसके आधार पर वह लिखित परीक्षा, फिर मंगलवार को शारीरिक दक्षता की जांच में सफल हो गया। बाद में शैक्षणिक प्रमाण पत्र की जांच के दौरान उसकी चालाकी पकड़ में आ गयी। पता चला कि वह 2024 की अग्निवीर बहाली में शामिल हो चुका है। उस वक्त उसकी जन्मतिथि 1999 थी, जबकि इस बार जन्मतिथि 2004 मिली है। पूछताछ में युवक ने बताया कि उसने नया आधार और पैन कार्ड बनवा बहाली के लिए आवेदन किया।

बताया जाता है कि सेना की ओर से काजी मोहम्मदपुर थाने को इस संबंध में कोई आवेदन नहीं दिया गया, जिससे युवक बॉन्ड पर छोड़ा गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वोकेशनल कोर्स करने वाले भी बन सकेंगे टेक्निकल अग्निवीर, 6 कोर्स को मिली हरी झंडी
ये भी पढ़ें:आर्मी अग्निवीर भर्ती में क्या हुए बदलाव, क्या है 2 फॉर्म भरने का नियम,परीक्षा कब
ये भी पढ़ें:खुशखबरी, आर्मी अग्निवीर भर्ती की आयु में मिली छूट, आवेदन शुरू, 10 बड़ी बातें

शारीरिक दक्षता में मोतिहारी के युवाओं ने दिखाया दम

अग्निवीर बहाली प्रक्रिया चक्कर मैदान में मंगलवार से शुरू हो गई। पहले दिन पूर्वी चंपारण के युवाओं ने 16 सौ मीटर की दौड़ में दमखम दिखाया। कई श्रेणियों में चयनित होने के बाद अभ्यर्थी पीएफटी, एमएमटी और जिगजैग की प्रक्रिया से गुजरे। शारीरिक दक्षता जांच में चयनित अभ्यर्थियों के शैक्षणिक दस्तावेजों की जांच देर शाम तक जारी रही। इसमें सफल अभ्यर्थियों की मेडिकल जांच बुधवार से शुरू होगा। सोमवार देर रात दो बजे से ही अभ्यर्थियों को अग्निवीर जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, स्टोर कीपर, ट्रेड्समैन (दसवां) और ट्रेड्समैन (आठवां) श्रेणी के लिए चक्कर मैदान में प्रवेश दिया गया। एडमिट कार्ड और बायोमेट्रिक जांच के बाद 250 सौ युवाओं का ग्रुप तैयार कर 400 मीटर के रनिंग ट्रैक पर चार फेरा लगवाया गया। इस दौरान कई अभ्यर्थी पहले ही फेरे में दौड़ के दौरान गिरकर रेस से बाहर हो गए। बुधवार को समस्तीपुर और दरभंगा के अभ्यर्थियों की बारी है। बहाली के दौरान बिहार झारखंड भर्ती बोर्ड के डीडीजी ब्रिगेडियर केके कामत भी मौजूद रहे।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और Board Results 2026 देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पा