aiims cre vacancy aiims cre 5 recruitment notification out ldc assistant udc posts cbt exam dates apply online AIIMS CRE 5 Vacancy: एम्स बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 1400 से ज्यादा वैकेंसी, परीक्षा अगले महीने, Career Hindi News - Hindustan
More

AIIMS CRE 5 Vacancy: एम्स बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 1400 से ज्यादा वैकेंसी, परीक्षा अगले महीने

AIIMS CRE 2026: एम्स कॉमन रिक्रूटमेंट टेस्ट (एम्स सीआरई 5) से देश भर के एम्स अस्पतालों समेत कई बड़े अस्पतालों में खाली पड़े 1400 से ज्यादा नॉन-फैकल्टी ग्रुप बी और सी पदों को भर्ती होगी।

Sat, 13 June 2026 08:43 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share
AIIMS CRE 5 Vacancy: एम्स बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, 1400 से ज्यादा वैकेंसी, परीक्षा अगले महीने

AIIMS CRE 2026: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक शानदार और बड़ा अवसर सामने आया है। एम्स दिल्ली ने कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जाम (CRE-5) के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है और इसके तहत ग्रुप-बी और ग्रुप-सी के नॉन-फैकल्टी श्रेणी में बंपर भर्तियां निकाली गई हैं। इस परीक्षा के माध्यम से कुल 1484 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जो इन प्रतिष्ठित मेडिकल संस्थानों में अपना करियर बनाना चाहते हैं, वे एम्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तुरंत आवेदन कर सकते हैं।

3 जुलाई तक खुला रहेगा पोर्टल, जानें जरूरी तारीखें

एम्स कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जाम (CRE-5) के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की खिड़की खुल चुकी है। उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 3 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद, इसका कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) आगामी 25 जुलाई से 27 जुलाई 2026 के बीच आयोजित किया जाएगा। छात्रों के पास तैयारी के लिए बेहद सीमित समय है, इसलिए उन्हें अभी से अपनी रणनीति मजबूत कर लेनी चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में निकली युवाओं के लिए बंपर वैकेंसी, 2285 पदों पर करें अभी आवेदन

इन पदों पर निकली भर्तियां

असिस्टेंट डाइटीशियन, डाइटीशियन, वार्डन, असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर, असिस्टेंट, एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट, जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर, ऑफिस सुपरिटेंडेंट, एलडीसी, सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर, यूडीसी, जूनियर इंजीनियर सिविल / इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल, एसी आर, असिस्टेंट इंजीनियर, जूनियर ऑडियोलॉजिस्ट, स्पीच थेरेपिस्ट, टेक्निकल असिस्टेंट (ईएनटी), इलेक्ट्रिशियन, वायरमैन, लाइनमैन (इलेक्ट्रिकल), मैनिफोल्ड टेक्निशियन, असिस्टेंट लॉन्ड्री सुपरवाइजर, टेक्निशयिन ओटी/ एनेस्थीसिया / ऑपरेशन थियेटर, फार्मासिस्ट, डिस्पेंसिंग अटेंडेंट, स्टोर कीपर, कैशियर, जूनियर अकाउंट्स ऑफिसर, असिस्टेंट स्टोर्स ऑफिसर, जूनियर स्टोर ऑफिसर, सीएसएसएसडी टेक्निशियन, लिफ्ट ऑपरेटर, मॉर्चुअरी अटेंडेंट, लाइब्रेरी इंफो असिस्टेंट, लाइब्रेरियन ग्रेड 1, मेडिकल रिकॉर्ड ऑफिसर, कोडिंग क्लर्क, पर्सनल असिस्टेंट, जूनियर स्केल स्टेनो, प्राइवेट सेक्रेटरी, मेडिकल सोशल वेलफेयर, असिस्टेंट सिक्योरिटी ऑफिसर, असिस्टेंट फायर ऑफिसर, एम्ब्रोयोलॉजिस्ट, फायर टेक्निशियन, ड्राइवर, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर, मल्टी पर्पस वर्कर, सैनिटरी इंस्पेक्टर, जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, ट्रांसप्लांट कोर्डिनेटर, योगा इंस्ट्रक्टर, प्रोग्रामर, टेलर ग्रेड 3, लॉन्ड्री मैकेनिक, जूनियर इंजीनियर सेफ्टी, पीएसीएस एडमिनिस्ट्रेटर, रिसर्च असिस्टेंट, मेडिकल फोटोग्राफर, जूनियर फोटोग्राफर, आर्टिस्ट आदि।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सरकारी नौकरी का गोल्डन चांस, ऑडिटर और असिस्टेंट अकाउंटेंट के 1829 पदों पर भर्ती

श्रेणी के आधार पर देनी होगी एप्लीकेशन फीस

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को उनकी श्रेणियों के आधार पर रजिस्ट्रेशन शुल्क का भुगतान करना होगा।

जनरल और ओबीसी (OBC) उम्मीदवार: 3,000 रुपये

एससी (SC), एसटी (ST) और ईडब्ल्यूएस (EWS) उम्मीदवार: 2,400 रुपये

दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवार: इस वर्ग के आवेदकों को रजिस्ट्रेशन फीस में पूरी छूट दी गई है, यानी उनके लिए आवेदन बिल्कुल निशुल्क है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के 3951 पदों पर सरकारी नौकरी पाने का मौका, अभी करें अप्लाई

ऐसा होगा एग्जाम पैटर्न; गलत उत्तर पर कटेगा एक अंक

इस परीक्षा को क्रैक करने के लिए उम्मीदवारों को इसके एग्जाम पैटर्न को अच्छी तरह समझना होगा। परीक्षा पूरी तरह कंप्यूटर आधारित (CBT) होगी, जिसमें सामान्य ज्ञान और कंप्यूटर जैसे विभिन्न विषयों से जुड़े 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) पूछे जाएंगे।

पूरी परीक्षा 400 अंकों की होगी, यानी प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवार को 4 अंक मिलेंगे। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है। हर एक गलत उत्तर के लिए एक-चौथाई अंक (1 अंक) काट लिया जाएगा। परीक्षा को उत्तीर्ण करने के लिए न्यूनतम क्वालिफाइंग अंक भी तय किए गए हैं। जनरल और ईडब्ल्यूएस को न्यूनतम 40 प्रतिशत, ओबीसी को 35 प्रतिशत और एससी व एसटी उम्मीदवारों को पास होने के लिए कम से कम 30 प्रतिशत अंक लाना अनिवार्य होगा।

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।