Why Stock Market Crashed Today investors looses 7 lakh crore rupee Stock Market Crash: सेंसेक्स और निफ्टी 1-1% टूटा, 7 लाख करोड़ रुपये स्वाहा, क्यों गिरा शेयर बाजार, Business Hindi News - Hindustan
More

Stock Market Crash: सेंसेक्स और निफ्टी 1-1% टूटा, 7 लाख करोड़ रुपये स्वाहा, क्यों गिरा शेयर बाजार

Why Stock Market Crashed Today: शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स और निफ्टी में 1-1 प्रतिशत तक लुढ़क गया है। निवेशकों के 7 लाख करोड़ रुपये डूब गए। 

Mon, 18 May 2026 11:04 AMTarun Pratap Singh मिंट
share
Stock Market Crash: सेंसेक्स और निफ्टी 1-1% टूटा, 7 लाख करोड़ रुपये स्वाहा, क्यों गिरा शेयर बाजार

Why Stock Market Crashed Today: घरेलू स्तर पर शेयर बाजारों में आज सोमवार के दिन भारी गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स और निफ्टी शुरुआती कारोबार में आज 18 मई को 1-1 प्रतिशत से अधिक लुढ़क गए हैं। 30 संवेदी सूचकांक वाला सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 1-1 प्रतिशत गिर गया है। आज सोमवार को सेंसेक्स 900 से अधिक अंक या फिर 1 प्रतिशत की गिरावट के बाद 74328 अंक के इंट्रा-डे लो लेवल पर आ गया। वहीं, निफ्टी 1 प्रतिशत की गिरावट के बाद 23358 अंक के इंट्रा-डे लो लेवल पर आ गया।

शेयर बाजार में गिरावट की वजह से निवेशकों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। महज आज 7 लाख करोड़ रुपये शेयर बाजार में डूब गए। आज सोमवार को बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 461 लाख करोड़ रुपये से घटकर 454 लाख करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल पर सरकार का बड़ा फैसला, 3 रुपये बढ़ गया टैक्स, क्या महंगा हो जाएगा तेल?

1-रुपये ने 96 के पार पहुंचा

डॉलर के मुकाबले रुपये की गिरावट जारी है। आज सोमवार को रुपया फिर से रिकॉर्ड लो लेवल पर पहुंच गया। अब 1 डॉलर की कीमत 96.17 रुपये हो गई है। शेयर बाजार के सेंटीमेंट को इस गिरावट ने भी प्रभावित किया है।

2-मिडिल ईस्ट में बढ़ा टेंशन

यूएई के न्यूक्लियर पावर प्लांट पर ड्रोन अटैक रविवार को हुआ था। जिसके बाद से एक बार फिर से टेंशन बढ़ गया। इसके अलावा अमेरिका और ईरान के बीच जारी सीजफायर पर तलवार लटकी हुई है। बाजार में गिरावट में इसका बड़ा योगदान है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:SBI की हिस्सेदारी वाली कंपनी का IPO अगले 2 महीने में! हो गई हैं बड़ी मुलाकातें

3- क्रूड ऑयल की कीमतों में उछाल

इंटरनेशनल मार्केट में ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतों में आज 2 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। इस उछाल के बाद ब्रेंट क्रूड ऑयल का रेट 111 डॉलर प्रति बैरल को क्रॉस कर गया है। लगातार तेजी की वजह से तेल के बाजार पर दबाव बना हुआ है। कच्चे तेल की कीमतों में जारी तेजी ने शेयर बाजार के सेंटीमेंट को झकझोर कर रख दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1 शेयर पर 150 रुपये का डिविडेंड दे रही है कंपनी, रिकॉर्ड डेट इसी महीने

4- यूएस बॉन्ड यील्ड्स

यूएस बॉन्ड यील्ड्स में भी लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। 10 साल के बॉन्ड यील्ड का रेट बढ़कर 4.62 प्रतिशत के स्तर पर पहुंच गया है। घरेलू शेयर बाजारों पर यह भी नकारात्मक प्रभाव डाल रहा है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,