why is sumit bagadia calling this psu bank share a ram navami pick इस PSU बैंक शेयर को एक्सपर्ट सुमित बगड़िया क्यों बता रहे हैं 'रामनवमी पिक', Business Hindi News - Hindustan
More

इस PSU बैंक शेयर को एक्सपर्ट सुमित बगड़िया क्यों बता रहे हैं 'रामनवमी पिक'

केनरा बैंक के शेयर पर ब्रोकिंग फर्म चॉइस ब्रोकिंग के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सुमित बगड़िया ने बड़ा दांव लगाया है। अमेरिका-ईरान तनाव और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के बीच उन्होंने इस PSU बैंक स्टॉक को Ram Navami Pick बताया है।

Thu, 26 March 2026 01:40 PMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
इस PSU बैंक शेयर को एक्सपर्ट सुमित बगड़िया क्यों बता रहे हैं 'रामनवमी पिक'

केनरा बैंक के शेयर पर ब्रोकिंग फर्म चॉइस ब्रोकिंग के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सुमित बगड़िया ने बड़ा दांव लगाया है। बाजार में जारी अनिश्चितता, खासतौर पर अमेरिका-ईरान तनाव और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के बीच उन्होंने इस PSU बैंक स्टॉक को “Ram Navami Pick” बताया है। उनका मानना है कि बैंकिंग सेक्टर में मजबूती और टेक्निकल चार्ट पर बने पॉजिटिव पैटर्न इस स्टॉक को आगे बढ़ने का मौका दे सकते हैं।

क्या है टार्गेट और रणनीति?

सुमित बगड़िया के मुताबिक निवेशक केनरा बैंक को करीब ₹137.30 के स्तर पर खरीद सकते हैं और गिरावट में ₹133 तक ऐड कर सकते हैं। इस स्टॉक के लिए उन्होंने ₹151 और ₹158 के टार्गेट दिए हैं, जबकि ₹125 को मजबूत सपोर्ट लेवल बताया है। टेक्निकल चार्ट पर स्टॉक ने हाल ही में “राउंडेड बॉटम ब्रेकआउट” दिया है, जो आमतौर पर तेजी का संकेत माना जाता है। साथ ही इस ब्रेकआउट के दौरान वॉल्यूम में बढ़ोतरी देखी गई, जो मजबूत खरीदारी की पुष्टि करता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पाकिस्तान में घरेलू सिलेंडर का दाम 4500 रुपये पर पहुंचा, 17000 तक कमर्शियल

शेयर प्राइस ट्रेंड

बुधवार (25 मार्च) को यह शेयर करीब 2.55% बढ़कर ₹136.55 पर बंद हुआ था। पिछले एक साल में स्टॉक ने करीब 54% का रिटर्न दिया है, हालांकि हाल के महीनों में इसमें कुछ गिरावट भी देखी गई है। यह अपने 52-हफ्ते के हाई ₹162.90 से करीब 16% नीचे ट्रेड कर रहा है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर स्टॉक ₹125 के ऊपर बना रहता है, तो इसमें मध्यम से लंबी अवधि में अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है।

एक खबर यह भी है: ‘Buy’ से ‘Hold’ हुआ डाउनग्रेड, जानें वजह

कैनरा बैंक को लेकर जहां एक तरफ ब्रोकरेज हाउस तेजी (Buy) की सलाह दे रहे हैं, वहीं दूसरी ओर MarketsMojo ने इस स्टॉक को लेकर सतर्क रुख अपनाया है। हाल ही में इस शेयर की रेटिंग ‘Buy’ से घटाकर ‘Hold’ कर दी गई है, जिससे निवेशकों के बीच कन्फ्यूजन बढ़ गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रिलायंस जियो का कब आएगा आईपीओ? DRHP फाइलिंग जल्द

क्यों किया गया डाउनग्रेड?

MarketsMojo के मुताबिक, कैनरा बैंक का मोजो स्कोर 68 है और अब इसे ‘Hold’ ग्रेड दिया गया है। इस बदलाव की सबसे बड़ी वजह वैल्यूएशन का महंगा होना है। पहले जहां यह स्टॉक सस्ता माना जा रहा था, अब यह अपने सेक्टर के हिसाब से “फेयर वैल्युएशन” पर ट्रेड कर रहा है, यानी इसमें पहले जैसी बड़ी तेजी की गुंजाइश कम हो गई है।

फिर भी पूरी तरह नकारात्मक नहीं है तस्वीर

हालांकि डाउनग्रेड के बावजूद कैनरा बैंक के फंडामेंटल मजबूत बने हुए हैं। बैंक का मुनाफा, एसेट क्वालिटी और लॉन्ग टर्म ग्रोथ अच्छा है, जिसकी वजह से इसे पूरी तरह ‘सेल’ नहीं बल्कि ‘होल्ड’ रखा गया है। अगर आसान भाषा में समझें तो पहले यह स्टॉक सस्ता और तेजी वाला था। अब यह ठीक-ठाक कीमत पर है, इसलिए सावधानी जरूरी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शेयर मार्केट में आज नहीं होगा कोई कारोबार, जानें क्यों बंद रहेगा बाजार

निवेशकों के लिए क्या संकेत?

यह खबर बताती है कि बाजार में एक ही स्टॉक पर अलग-अलग राय हो सकती है। जहां कुछ एक्सपर्ट्स (जैसे सुमित बगड़िया) इसे खरीदने की सलाह दे रहे हैं, वहीं कुछ प्लेटफॉर्म वैल्यूएशन के चलते इंतजार करने की बात कह रहे हैं।

(डिस्‍क्‍लेमर: एक्सपर्ट्स की सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,