LPG Price Today: पाकिस्तान में घरेलू सिलेंडर 4500 रुपये पर पहुंचा, 17000 तक कमर्शियल के भाव
दुनिया भर में पेट्रोल-डीजल और गैस की उछलती कीमतों के बीच रेट के लिहाज से एलपीजी के घरेलू और कमर्शियल उपभोक्ताओं अभी भारत में राहत है। जबकि, पाकिस्तान में LPG की कीमतें आम लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन चुकी हैं। पाकिस्तान में एलपीजी भारत की तुलना में 30% से 80% तक महंगी पड़ रही है।

ईरान-इजरायल युद्ध की आग से शायद ही कोई देश अछूता है। दुनिया भर में पेट्रोल-डीजल और गैस की उछलती कीमतों के बीच रेट के लिहाज से एलपीजी के घरेलू और कमर्शियल उपभोक्ताओं अभी भारत में राहत है। जबकि, पाकिस्तान में एलपीजी (LPG) की कीमतें आम लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन चुकी हैं। सरकारी रेट और बाजार में मिलने वाली कीमतों के बीच भारी अंतर के कारण उपभोक्ताओं को जेब पर अतिरिक्त बोझ उठाना पड़ रहा है।
पाकिस्तान की सरकारी नियामक ऑयल एंड गैस रेगुलेटरी अथॉरिटी (OGRA) के मुताबिक एलपीजी की कीमत 225.84 पाकिस्तानी रुपये प्रति किलो है। घरेलू सिलेंडर (11.8 kg) की कीमत 2,664 पाकिस्तानी रुपये है।
lpgpriceinpakistan.com के मुताबिक कमर्शियल सिलेंडर10,253 पाकिस्तानी रुपये का है, लेकिन मार्केट में स्थिति अलग है। बाजारों में एलपीजी की कीमत 300–400 पाकिस्तानी रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है। घरेलू सिलेंडर के दाम 3,500–4,550 पाकिस्तानी रुपये और कमर्शियल सिलेंडर13,600–17,000 पाकिस्तानी रुपये तक पहुंच गए हैं।
भारत में LPG के रेट
नई दिल्ली: घरेलू ₹913 | कमर्शियल ₹1,884.50
चेन्नई: घरेलू ₹928.50 | कमर्शियल ₹2,043.50
हैदराबाद: घरेलू ₹965 | कमर्शियल ₹2,105.50
मुंबई: घरेलू ₹912.50 | कमर्शियल ₹1,836
कोलकाता: घरेलू ₹939 | कमर्शियल ₹1,988.50
लखनऊ: घरेलू ₹950.50 | कमर्शियल ₹2,007
बेंगलुरु: घरेलू ₹915.50 | कमर्शियल ₹1,958
पटना: घरेलू ₹1,002.50 | कमर्शियल ₹2,133.50
स्रोत: इंडियन ऑयल
भारत vs पाकिस्तान: कौन सस्ता?
अगर इसे 14.2 किलो के भारतीय मानक सिलेंडर के बराबर माना जाए, तो पाकिस्तान में इसकी कीमत करीब 4,260 से 5,680 पाकिस्तानी रुपये बैठती है। मौजूदा विनिमय दर (1 पाकिस्तानी रुपया = ₹0.30) के हिसाब से यह लगभग ₹1,278 से ₹1,704 के बीच पड़ता है, जो उपभोक्ताओं के लिए काफी महंगा साबित हो रहा है।
वहीं इंडिया में 14.2 किलो घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत लगभग ₹900 से ₹950 के बीच बनी हुई है। इस तुलना से साफ है कि समान मात्रा के हिसाब से पाकिस्तान में एलपीजी भारत की तुलना में 30% से 80% तक महंगी पड़ रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि पाकिस्तान में आयात पर ज्यादा निर्भरता, कमजोर मुद्रा और सप्लाई चेन की दिक्कतें कीमतों को ऊंचा बनाए हुए हैं, जबकि भारत में सरकारी नियंत्रण और सब्सिडी व्यवस्था से कीमतें अपेक्षाकृत स्थिर हैं।
पाकिस्तान में हर महीने 2–3 सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।होटल और रेस्टोरेंट में लागत बढ़ने से खाने-पीने के दाम भी बढ़ रहे हैं।विशेषज्ञों के अनुसार 2026 में LPG कीमतें और बढ़ सकती हैं। आयात लागत और करेंसी गिरावट बड़ा फैक्टर रहेगा।




साइन इन