which company will trade ex dividend in next three days check here अगले तीन दिन में कौन-कौन सी कंपनियां ट्रेड करेंगी एक्स-डिविडेंड? चेक करें डीटेल्स, Business Hindi News - Hindustan
More

अगले तीन दिन में कौन-कौन सी कंपनियां ट्रेड करेंगी एक्स-डिविडेंड? चेक करें डीटेल्स

Dividend Stock: शेयर बाजार में इस हफ्ते 50 से अधिक कंपनियां एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगी। इन कंपनियों की लिस्ट में बीईएमएल लिमिटेड, मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड, त्रिवेणी टरबाइन जैसी दिग्गज कंपनियां शामिल हैं। आइए जानते हैं कि कौन सी कंपनी अगले तीन दिन में एक्स - डिविडेंड ट्रेड करेगी।

Sun, 8 Feb 2026 02:43 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
अगले तीन दिन में कौन-कौन सी कंपनियां ट्रेड करेंगी एक्स-डिविडेंड? चेक करें डीटेल्स

Dividend Stock: शेयर बाजार में इस हफ्ते 50 से अधिक कंपनियां एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगी। इन कंपनियों की लिस्ट में बीईएमएल लिमिटेड, मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड, त्रिवेणी टरबाइन जैसी दिग्गज कंपनियां शामिल हैं। आइए जानते हैं कि कौन सी कंपनी अगले तीन दिन में एक्स - डिविडेंड ट्रेड करेगी।

9 फरवरी 2026 को एक्स-डिविडेंड ट्रेड करने वाली कंपनियां?

भारत डायनेमिक्स की तरफ से एक शेयर पर 4.5 रुपये का डिविडेंड, सस्टेनेबल एनर्जी इंफ्रा ट्रस्ट की तरफ से एक शेयर पर 2.3956 रुपये, कंटेनर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड की तरफ से 3.4 रुपये, त्रिवेणी टरबाइन लिमिटेड की तरफ से 2.25 रुपये, Prithvi Exchange की तरफ से एक शेयर पर 1.5 रुपये और आरती ड्रग्स लिमिटेड की तरफ से दो रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भारत-अमेरिका ट्रेड डील के बाद शेयर बाजार पकड़ेगा रफ्तार? एक्सपर्ट्स की क्या सलाह

10 फरवरी को एक्स-डिविडेंड ट्रेड करने वाली कंपनियां?

ट्यूब इंवेस्टमेंट्स ऑफ इंडिया लिमिटेड की तरफ से एक शेयर पर 2 रुपये, वेल्थ फर्स्ट पोर्टफोलियो मैनेजर्स लिमिटेड की तरफ से 4 रुपये, ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड की तरफ से एक शेयर पर 9 रुपये, एनएचपीसी लिमिटेड की तरफ से एक शेयर पर 1.4 रुपये, टीएसएफ इन्वेस्टमेंट्स की तरफ से एक शेयर पर 6.7 रुपये, बीएमडब्ल्यू वेंचर्स लिमिटेड की तरफ से 1.5 रुपये का डिविडेंड, राइट्स लिमिटेड की तरफ से एक शेयर पर 1.9 रुपये का डिविडेंड, नॉलेज रिएल्टी ट्रस्ट की तरफ से एक शेयर 1.568 रुपये, इमामी लिमिटेड की तरफ से एक शेयर पर 6 रुपये, सीसीएल प्रोडक्ट्स इंडिया लिमिटेड की तरफ से एक शेयर पर 2.75 रुपये, सन टीवी नेटवर्क लिमिटेड की तरफ से एक शेयर पर 2.5 रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस हफ्ते खुल रहे हैं 3 कंपनियों के IPO, एक का GMP 28 रुपये

11 फरवरी को एक्स-डिविडेंड ट्रेड करने वाली कंपनियां?

यूनो मिंडा लिमिटेड की तरफ से एक शेयर पर 0.90 रुपये, जेबी केमिकल्स एंड फार्मास्युटिक्लस लिमिटेड की तरफ से एक शेयर पर 12.70 रुपये, पेज इंडस्ट्रीड की तरफ से एक शेयर पर 125 रुपये का डिविडेंड दिया जाएगा।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,