when is the bank holiday on eid 2026 20th or 21st march confusion is over Bank Holiday Alert: ईद पर कब है बैंक में छुट्टी? 20 या 21 मार्च? कन्फ्यूजन हुआ खत्म, Business Hindi News - Hindustan
More

Bank Holiday Alert: ईद पर कब है बैंक में छुट्टी? 20 या 21 मार्च? कन्फ्यूजन हुआ खत्म

Bank Holiday Alert: ईद 2026 को लेकर बैंक छुट्टियों का कन्फ्यूजन अब काफी हद तक साफ हो गया है। ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने राज्य के अनुसार छुट्टियों की जांच कर लें और जरूरी बैंकिंग कार्य पहले ही पूरा कर लें।

Fri, 20 March 2026 09:57 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
Bank Holiday Alert: ईद पर कब है बैंक में छुट्टी? 20 या 21 मार्च? कन्फ्यूजन हुआ खत्म

Bank Holiday Alert: रमजान और ईद-उल-फितर 2026 को लेकर बैंक ग्राहकों के बीच काफी भ्रम की स्थिति बनी हुई है। चांद दिखने पर निर्भर होने के कारण हर साल ईद की तारीख बदल सकती है, जिससे छुट्टियों को लेकर असमंजस पैदा होता है। हालांकि अब भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की छुट्टी सूची से साफ हो गया है कि मार्च 2026 में बैंक कब और कहां बंद रहेंगे।

20 मार्च 2026 को देश के कुछ हिस्सों में ईद-उल-फितर (रमजान) और जुमात-उल-विदा यानी अलविदा के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे। इस दिन मुख्य रूप से श्रीनगर और आंध्र प्रदेश के कुछ शहरों में बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी। यानी इन क्षेत्रों में ग्राहकों को शाखा स्तर पर कोई काम नहीं मिल पाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईद से पहले सोना सस्ता, दुबई में खरीदारी की बहार, क्या अभी खरीदना सही समय?

21 मार्च को कहां-कहां बैंक रहेंगे बंद

वहीं 21 मार्च 2026 को देश के अधिकांश राज्यों में बैंक अवकाश रहेगा। इस दिन ईद-उल-फितर (ईद) के मौके पर लगभग पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। जिन राज्यों में बैंक बंद रहेंगे, उनमें उत्तर प्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, तमिलनाडु, बिहार, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, केरल, असम, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, गोवा, चंडीगढ़, मणिपुर, नगालैंड, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम और सिक्किम सहित कई अन्य राज्य शामिल हैं।

चांद दिखने पर तय होती है ईद की छुट्टी

ईद की तारीख हर साल चांद दिखने पर तय होती है, जिसे ‘चांद रात’ कहा जाता है। अगर 20 मार्च की शाम को चांद दिखाई देता है, तो 21 मार्च को ईद मनाई जाएगी और उसी दिन बैंक बंद रहेंगे। यही वजह है कि इस बार छुट्टी को लेकर ग्राहकों में भ्रम देखने को मिला।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:युद्ध के बीच सोने के भाव ₹11,000 टूटे, चांदी ₹38,000 गिरी, अभी खरीदें या रुकें?

मार्च का महीना त्योहारों के नाम

मार्च 2026 में बैंक छुट्टियों की लिस्ट काफी लंबी है, क्योंकि इस महीने कई बड़े त्योहार पड़ चुके हैं या आने वाले हैं। होली, धुलंडी, डोल जात्रा, याओसांग, छपचार कुट, शब-ए-कद्र, गुड़ी पड़वा, उगादी, तेलुगु नव वर्ष, नवरात्रि, ईद-उल-फितर, श्रीराम नवमी और महावीर जयंती जैसे कई अवसरों पर अलग-अलग राज्यों में बैंक हॉलीडे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल-डीजल, कच्चा तेल और एलपीजी के लिए राहत भरा शुक्रवार, चेक करें आज के भाव

ग्राहकों को बैंकिंग काम पहले से प्लान करने की जरूरत

ग्राहकों को अपने बैंकिंग काम पहले से प्लान करने की जरूरत है ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो। हालांकि, बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद डिजिटल बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहेंगी। ग्राहक UPI, मोबाइल बैंकिंग और नेट बैंकिंग के जरिए पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं, बिल भुगतान कर सकते हैं और अन्य जरूरी काम आसानी से निपटा सकते हैं।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,