gold price fell cheap before eid shopping season in dubai is now the right time to buy Gold Price: ईद से पहले सोना सस्ता, दुबई में खरीदारी की बहार, क्या अभी खरीदना सही समय?, Business Hindi News - Hindustan
More

Gold Price: ईद से पहले सोना सस्ता, दुबई में खरीदारी की बहार, क्या अभी खरीदना सही समय?

Gold Price UAE: ईद से पहले यूएई में सोना 80-90 दिरहम सस्ता हुआ, दुबई गोल्ड सूक में बढ़ी खरीदारी। जानिए क्यों गिर रहे हैं सोने के दाम और क्या अभी खरीदना सही मौका है या नहीं।

Fri, 20 March 2026 07:40 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
Gold Price: ईद से पहले सोना सस्ता, दुबई में खरीदारी की बहार, क्या अभी खरीदना सही समय?

यूएई में सोने की कीमतों में हालिया गिरावट ने बाजार में नई जान फूंक दी है। कई हफ्तों तक ऊंचे स्तर पर रहने के बाद अब गोल्ड रेट में तेज गिरावट देखने को मिली है, जिससे खरीदारों के लिए बड़ा मौका बन गया है। ईद-उल-फितर से ठीक पहले आई इस गिरावट ने दुबई के गोल्ड मार्केट में जबरदस्त रौनक लौटा दी है।

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट

खलीज टाइम्स के मुताबिक यूएई में 24 कैरेट सोना अब करीब 554 दिरहम प्रति ग्राम पर आ गया है, जो इस महीने की शुरुआत में 640 दिरहम के पार पहुंच गया था। यानी कीमतों में 80–90 दिरहम तक की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं 22 कैरेट सोने में भी 80 दिरहम से ज्यादा की कमी आई है, जिससे ज्वैलरी खरीदना काफी सस्ता हो गया है। एक ही दिन में 30 दिरहम तक की गिरावट यह दिखाती है कि बाजार में तेज सुधार हुआ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:युद्ध के बीच सोने के भाव ₹11,000 टूटे, चांदी ₹38,000 गिरी, अभी खरीदें या रुकें?

ईद से पहले बढ़ी भीड़

इस गिरावट का समय बेहद अहम है क्योंकि ईद-उल-फितर नजदीक है। दुबई के मशहूर Gold Souk और ज्वैलरी बाजारों में अब खरीदारों की भीड़ बढ़ने लगी है। खासकर शादी की तैयारी करने वाले परिवार, गिफ्ट खरीदने वाले ग्राहकों में उत्साह है। हल्के वजन के आभूषण लेने वाले कई ग्राहक इस गिरावट को “अभी खरीदें” का सही मौका मान रहे हैं।

क्यों गिर रहे हैं सोने के दाम?

टाइम्स ऑफ इंडिया के मतुाबिक सोने की कीमतों में गिरावट के पीछे कई वैश्विक कारण हैं जैसे, रिकॉर्ड ऊंचाई के बाद मुनाफावसूली हो रही है। डॉलर और ब्याज दरों का असर, वैश्विक बाजारों में अस्थिरता और तेल कीमतों में उतार-चढ़ाव।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल-डीजल पर टैक्स हुआ कम, बढ़ती कीमतों से जनता को राहत देने का बड़ा फैसला

हालांकि आमतौर पर भू-राजनीतिक तनाव सोने को मजबूत करता है, लेकिन इस बार निवेशकों की बदलती रणनीति के कारण कीमतों में गिरावट आई है।

ग्लोबल फैक्टर्स का बड़ा असर

दुबई दुनिया के सबसे बड़े गोल्ड ट्रेडिंग हब में से एक है, इसलिए यहां की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार से सीधे प्रभावित होती हैं। जैसे, मिडिल ईस्ट तनाव, सप्लाई चेन में बाधा, मुद्रा में उतार-चढ़ाव। इन सभी कारणों ने कीमतों को अस्थिर बना दिया है।

खरीदारों के लिए सुनहरा मौका?

कम कीमतों के कारण की बात करें तो ज्वैलरी खरीद सस्ती हुई तो बड़े आभूषण लेने की क्षमता बढ़ी है। खरीदार जल्दी खरीदारी कर रहे हैं। रिटेलर्स का कहना है कि कई ग्राहक अपनी योजना से ज्यादा खरीदारी कर रहे हैं, ताकि कीमतें फिर बढ़ने से पहले फायदा उठाया जा सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल-डीजल, कच्चा तेल और एलपीजी के लिए राहत भरा शुक्रवार, चेक करें आज के भाव

यह समय अवसर भी है और जोखिम भी

विशेषज्ञों का मानना है कि शॉर्ट टर्म में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। कीमतें और गिर भी सकती हैं या अचानक बढ़ सकती हैं। सब कुछ वैश्विक तनाव और ब्याज दरों पर निर्भर करेगा। यानी यह समय अवसर भी है और जोखिम भी।

कुल मिलाकर यूएई में सोने की कीमतों में आई गिरावट ने बाजार में नई जान डाल दी है। ईद से पहले यह खरीदारों के लिए बड़ा मौका बनकर उभरा है, लेकिन अनिश्चित वैश्विक माहौल को देखते हुए निवेशकों को सावधानी के साथ फैसले लेने चाहिए।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,