vegetable prices push up kitchen budgets inflation rises highest in this state सब्जियों की कीमतों ने बढ़ाया किचन का बजट, इस राज्य में सबसे अधिक बढ़ी महंगाई, Business Hindi News - Hindustan
More

सब्जियों की कीमतों ने बढ़ाया किचन का बजट, इस राज्य में सबसे अधिक बढ़ी महंगाई

बीते महीने सीपीआई आधारित खुदरा महंगाई दर 3.40 फीसदी दर्ज की गई, जो फरवरी में  3.21 फीसदी रही थी। सोना-चांदी के आभूषण, नारियल, टमाटर और फूलगोभी समेत अन्य वस्तुओं की कीमतों मे भी दर्ज की गई बढ़ोतरी।

Tue, 14 April 2026 09:00 AMDrigraj Madheshia हिन्दुस्तान टीम
share
सब्जियों की कीमतों ने बढ़ाया किचन का बजट, इस राज्य में सबसे अधिक बढ़ी महंगाई

मार्च में सोना-चांदी के आभूषण, नारियल, टमाटर और फूलगोभी जैसी वस्तुओं की कीमतों में तेज बढ़ोतरी देखी गई, जिससे खुदरा महंगाई में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इससे किचन का बजट बढ़ गया। सोमवार को राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) द्वारा जारी आंकड़ों से पता चलता है कि उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित महंगाई दर 3.40 फीसदी रही, जो फरवरी 2026 में 3.21 फीसदी थी। बीते महीने ग्रामीण क्षेत्रों में खुदरा महंगाई 3.63 फीसदी और शहरी क्षेत्रों में 3.11 फीसदी दर्ज की गई।

तेलंगाना में सबसे अधिक महंगाई

स्टेटवाइज आंकड़ों में तेलंगाना में सबसे ज्यादा महंगाई दर्ज की गई, जहां यह 5.83 फीसदी रही। इसके बाद आंध्र प्रदेश में 4.05 फीसदी महंगाई दर्ज की गई है। उसके बाद कर्नाटक, तमिलनाडु और राजस्थान का स्थान रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बैंक से लेकर स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर में है छुट्टी, आज और कौन से हैं त्योहार

रसोई के बजट पर असर

औसत उपभोक्ता खाद्य मूल्य सूचकांक यानी रसोई के बजट पर असर डालने वाल खाद्य महंगाई में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है जो मार्च में 3.87 फीसदी दर्ज की गई है। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र में खाने-पीने की चीजें 3.96 और शहरों में 3.71 फीसदी रही है। जबकि इससे पहले फरवरी में सीएफपीआई 3.47 फीसदी रही थी। आवास से जुड़ी महंगाई दर मार्च 2026 में 2.11 फीसदी रही।

किसने दी राहत और किसने बढ़ाया बजट

इसमें ग्रामीण क्षेत्रों में 2.54 फीसदी और शहरी क्षेत्रों में 1.95 फीसदी महंगाई दर्ज की गई। प्याज, आलू, लहसुन, अरहर दाल और मटर जैसी चीजों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई, जिससे आम लोगों को थोड़ी राहत मिली है, लेकिन दूसरी तरफ नारियल, टमाटर और फूलगोभी की कीमतों में उछाल आया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LPG सिलेंडर की डिलीवरी पर सरकार का बड़ा अपडेट, चेक करें आज के लेटेस्ट रेट

जनवरी से महंगाई मापने का तरीका बदला गया

इस साल जनवरी से महंगाई दर मापने के तरीके में बड़ा बदलाव किया गया है। खुदरा महंगाई की नई सीरीज के लिए आधार वर्ष 2012 की जगह 2024 कर दिया गया है। साथ ही नई वस्तुएं जोड़ी गई हैं, जिनमें सोना-चांदी, आभूषण, ई-शॉपिंग, हवाई किराया, ओटीटी सदस्यता समेत कई नई चीजें शामिल हैं।

सबसे कम महंगाई वाले पांच प्रमुख सामान
वस्तुफरवरी 2026 (%)मार्च 2026 (%)
प्याज-28.20-27.76
आलू-18.47-18.98
लहसून-31.10-10.18
अरहर दाल-16.00-9.56
मटर/चना-8.26-7.87
,

सबसे अधिक महंगाई वाले पांच प्रमुख सामान

वस्तुफरवरी 2026 (%)मार्च 2026 (%)
चांदी के जेवर160.88148.61
सोना/हीरा/प्लैटिनम के जेवर48.1745.92
नारियल (खोपरा)46.1645.52
टमाटर45.1835.99
फूल गोभी43.7634.11
,

राष्ट्रीय स्तर पर महंगाई दर

उत्पाद महंगाई दर (फीसदी)

खाद्य एवं पेय पदार्थ 3.71

पान, तंबाकू एवं नशीले पदार्थ 4.23

कपड़े एवं जूते 2.75

आवास, पानी, बिजली, गैस आदि 1.97

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पीएम किसान की 23वीं किस्त कब आएगी? 22वीं अबतक नहीं मिली तो क्या करें?

घरेलू सामान एवं रखरखाव 1.39

स्वास्थ्य 1.75

सूचना एवं संचार 0.33

मनोरंजन, खेल एवं संस्कृति 2.28

शिक्षा सेवाएं 3.30

रेस्टोरेंट एवं होटल सेवाएं 2.88

व्यक्तिगत देखभाल एवं अन्य 18.65

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,