what are the latest updates on LPG cylinder supply and rates what will happen after the west bengal elections LPG सिलेंडर की सप्लाई और रेट पर क्या हैं लेटेस्ट अपडेट? चुनाव बाद क्या होगा?, Business Hindi News - Hindustan
More

LPG सिलेंडर की सप्लाई और रेट पर क्या हैं लेटेस्ट अपडेट? चुनाव बाद क्या होगा?

LPG Price 29 April: आज पश्चिम बंगाल में अंतिम चरण का मतदान है और इसके बाद देश में एलपीजी की कीमतें बढ़ने की अटकलें जारी हैं। हालांकि, सरकार ने साफ कहा है कि एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है और कीमतें भी स्थिर हैं। अफवाहों पर ध्यान न दें और जरूरत के अनुसार ही ईंधन का इस्तेमाल करें।

Wed, 29 April 2026 05:38 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
LPG सिलेंडर की सप्लाई और रेट पर क्या हैं लेटेस्ट अपडेट? चुनाव बाद क्या होगा?

LPG Supply and Rate Update: पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सरकार ने घरेलू एलपीजी, पीएनजी और सीएनजी उपभोक्ताओं के लिए 100% सप्लाई सुनिश्चित करने का दावा किया है। वहीं सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों इंडियन ऑयल, एचपीसीएल और बीपीसीएल ने LPG सिलेंडर के दाम नहीं बढ़ाए हैं। पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बताया कि वैश्विक हालात का असर आयात पर जरूर पड़ा है, लेकिन सरकार ने आम लोगों पर इसका असर कम करने के लिए पर्याप्त कदम उठाए हैं।

किसे मिल रहा कमर्शियल LPG सिलेंडर

सरकार ने कमर्शियल एलपीजी की सप्लाई भी 70% तक बहाल कर दी है। इसमें सबसे पहले अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों को प्राथमिकता दी जा रही है। इसके बाद फार्मा, स्टील, कृषि और बीज सेक्टर को सप्लाई दी जा रही है। प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो वाले सिलेंडर की उपलब्धता भी लगभग दोगुनी कर दी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:PM किसान: लाखों किसानों की किस्त अटकी, सरकार ने कहा-तुरंत अपडेट करें ये जानकारी
ये भी पढ़ें:₹5000 से अधिक गिरे चांदी के भाव, सोने के रेट में भी बड़ी गिरावट

मांग बढ़ी, निगरानी सख्त

अप्रैल में कमर्शियल एलपीजी की मांग बढ़कर करीब 1.75 लाख टन तक पहुंच गई है। सरकार राज्यों के साथ मिलकर सप्लाई पर लगातार नजर रख रही है। हाल ही में 2,800 से ज्यादा छापेमारी में 67,000 सिलेंडर जब्त किए गए और अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई की गई है।

पश्चिम बंगाल में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट

पश्चिम बंगाल में घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन अलग-अलग शहरों में कीमतों का अंतर काफी बड़ा दिख रहा है। mypetrolprice.comके ताजा आंकड़ों के अनुसार सूरी में घरेलू LPG की कीमत सबसे ज्यादा ₹970.5 दर्ज की गई है। इसके बाद पुरुलिया (₹968) और कूचबिहार (₹966.5) भी ऊंचे स्तर पर बने हुए हैं।

बर्धमान (₹952.5) और बांकुरा (₹951.5) में भी सिलेंडर ₹950 के आसपास बिक रहा है। कोलकाता, हावड़ा, हुगली और कृष्णानगर में LPG की कीमत ₹939 से ₹942 के बीच बनी हुई है।

दिल्ली से चेन्नई तक एलपीजी सिलेंडर के आज के रेट

इंडियन ऑयल के मुताबिक दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर का रेट ₹2078.50 है। जबकि, 14.2 किलो वाला सिलेंडर 913 रुपये का। जयपुर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर ₹916.5 और कमर्शियल ₹2031 में बिक रहा है। मुंबई में कमर्शियल ₹2031 और घरेलू एलपीजी सिलेंडर ₹912.50 का। कोलकाता में कमर्शियल ₹2208 में मिल रहा है। पटना में आज घरेलू सिलेंडर ₹1011 और कमर्शियल ₹2365 का है। चेन्नई में कमर्शियल ₹2,246.50 और घरेलू सिलेंडर ₹928.50 का है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अडानी की कंपनी के मुनाफे में 9% की बढ़ोतरी, डिविडेंड के ऐलान से शेयर में उछाल
ये भी पढ़ें:डीजल में अल्कोहल, कमर्शियल LPG में DME मिलाने की तैयारी, ऐसा क्यों कर रही सरकार

यूपी में क्या हैं सिलेंडर के रेट

आगरा में घरेलू सिलेंडर का रेट ₹924.50 है तो कमर्शियल का ₹2132.5। गोरखपुर में घरेलू एलपीजी सिलेंडर आज ₹975 में मिल रहा है जबकि, कमर्शियल ₹2262.5 में। लखनऊ में घरेलू सिलेंडर जहां ₹950.50 में मिल रहा है वहीं कमर्शियल ₹2201 का है।कानपुर में घरेलू सिलेंडर के आज के रेट ₹928 हैं, जबकि कमर्शियल के 2099 रुपये।

अन्य शहरों में क्या हैं एलपीजी के रेट

देहरादून में घरेलू सिलेंडर ₹932 और कमर्शियल ₹2136 का है। बेंगलुरु में घरेलू ₹915.50 और कमर्शियल ₹2161 में बिक रहा है। हैदराबाद में घरेलू एलपीजी सिलेंडर का रेट ₹965 और कमर्शियल ₹2321 है। रायपुर में घरेलू सिलेंडर 984.5 रुपये और कमर्शियल 2301 रुपये में है। अंडमान में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट ₹989 हैं तो कमर्शियल के ₹2496.50 है। इंदौर में घरेलू सिलेंडर ₹941 का है और कमर्शियल ₹2186 का।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,