PM Kisan: लाखों किसानों की किस्त अटकी, सरकार ने कहा-तुरंत अपडेट करें ये जानकारी
PM Kisan Latest Update: उत्तर प्रदेश के करीब 16.98 लाख से अधिक किसान परिवारों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिलने में दिक्कत आ रही है। यूपी में पीएम किसान योजना की किस्त पाने के लिए फार्मर आईडी अनिवार्य कर दी गई है।

किसानों को आर्थिक मदद देने वाली प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत सरकार ने किसानों से जरूरी जानकारी और डॉक्युमेंट्स अपडेट करने की अपील की है। उत्तर प्रदेश में बड़ी संख्या में ऐसे किसान हैं, जिनकी किस्तें फिलहाल रुकी हुई हैं। योगी सरकार का कहना है कि अगर किसान समय रहते अपनी जानकारी दुरुस्त कर लेते हैं तो रुकी हुई किस्त दोबारा मिल सकती है।
क्यों रुकी किसानों की किस्तें
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के करीब 16.98 लाख से अधिक किसान परिवारों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिलने में दिक्कत आ रही है। इसके पीछे कई कारण सामने आए हैं। बड़ी संख्या में किसानों ने अपनी जमीन का सही डिटेल रजिस्ट्रेशन के समय दर्ज नहीं कराया।
वहीं, कई मामलों में एक ही जमीन पर पूर्व और वर्तमान मालिक दोनों योजना का लाभ ले रहे हैं। इसके अलावा कुछ लाभार्थियों को 1 फरवरी 2019 के बाद अन्य स्रोतों से भूमि मिलने की स्थिति भी सामने आई है, जिससे उनकी पात्रता प्रभावित हुई है।
पीएम किसान सम्मान निधि में हर साल मिलते हैं ₹6000
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6000 रुपये की आर्थिक सहायता तीन किस्तों में सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है, लेकिन दस्तावेजों में गड़बड़ी या अधूरी जानकारी के कारण यह भुगतान रुक सकता है।
सरकार ने किसानों से कहा है कि वे जल्द से जल्द पोर्टल पर अपनी जानकारी अपडेट करें। इसके लिए किसान pmkisan.gov.in पर जाकर ‘Update Missing Information’ विकल्प का उपयोग कर सकते हैं। साथ ही नजदीकी जनसेवा केंद्र या कृषि विभाग के कार्यालय में भी संपर्क किया जा सकता है।
यूपी में किसान रजिस्ट्री जरूरी
उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए बड़ी प्रशासनिक पहल शुरू हो गई है। अब बिना फार्मर आईडी के किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना सहित कई सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाएगा। कृषि विभाग की ओर से जारी अभियान के तहत “फार्मर रजिस्ट्री अभियान” को तेज किया गया है, जिसका उद्देश्य किसानों की डिजिटल पहचान तैयार करना है ताकि योजनाओं का लाभ सीधे और पारदर्शी तरीके से पहुंच सके।
क्यों जरूरी है फार्मर रजिस्ट्री?
सरकार के अनुसार फार्मर रजिस्ट्री से किसानों को कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं जैसे बीज, उर्वरक, कृषि यंत्रों पर अनुदान का लाभ आसानी से मिलेगा। सबसे अहम बात यह है कि पीएम किसान योजना की किस्त पाने के लिए फार्मर आईडी अनिवार्य कर दी गई है।




साइन इन