what are lpg cylinder price today what are the updates on supply will gas be expensive LPG Price Today:आज एलपीजी सिलेंडर के क्या हैं रेट, सप्लाई पर क्या हैं अपडेट? क्या महंगी होगी गैस?, Business Hindi News - Hindustan
More

LPG Price Today:आज एलपीजी सिलेंडर के क्या हैं रेट, सप्लाई पर क्या हैं अपडेट? क्या महंगी होगी गैस?

LPG Price Today: 24 मार्च को सिलेंडर के दाम स्थिर हैं, लेकिन होर्मुज संकट के कारण सप्लाई पर खतरा बढ़ा। जानें आपके शहर में घरेलू और कमर्शियल गैस की ताजा कीमतें और आगे क्या हो सकता है।

Tue, 24 March 2026 09:22 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
LPG Price Today:आज एलपीजी सिलेंडर के क्या हैं रेट, सप्लाई पर क्या हैं अपडेट? क्या महंगी होगी गैस?

LPG Price Today 24 March: देशभर में घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में आज 24 मार्च को कोई बदलाव नहीं किया गया। हालांकि, पश्चिम एशिया में जारी तनाव और होर्मुज स्ट्रेट पर संकट के चलते गैस सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है।

गैस सप्लाई पर युद्ध का असर, भारत पर बढ़ा दबाव

मध्य पूर्व में जारी संघर्ष का असर अब ऊर्जा आपूर्ति पर साफ दिखने लगा है। भारत अपनी एलपीजी जरूरतों का करीब 60-65% आयात करता है, जिसमें से लगभग 90% सप्लाई होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते आती है। हालांकि, कुछ इलाकों में कमी की खबरों के बावजूद सरकार ने भरोसा दिलाया है कि फिलहाल देश में पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और आम उपभोक्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LPG से लदे 2 जहाजों ने पार किया होर्मुज स्ट्रेट; कितने टन गैस, कब पहुंचेंगे भारत

घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता, कमर्शियल सप्लाई सीमित

सरकार ने स्थिति को संभालने के लिए एलपीजी को आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के दायरे में ला दिया है। इसके तहत घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है, जबकि कमर्शियल उपभोक्ताओं की सप्लाई को उनकी जरूरत के लगभग एक-पांचवें हिस्से तक सीमित किया गया है। इस कदम का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि आम लोगों की रसोई पर कोई असर न पड़े।

7 मार्च को बढ़े थे दाम

मार्च की शुरुआत में एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी। घरेलू सिलेंडर (14.2 kg) ₹60 महंगा हुआ था और कमर्शियल सिलेंडर (19 kg) ₹115 बढ़ा था। इसके बाद से अब तक कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

देश के बड़े शहरों में एलपीजी सिलेंडर के आज के रेट

नई दिल्ली: घरेलू ₹913 | कमर्शियल ₹1,884.50

मुंबई: घरेलू ₹912.50 | कमर्शियल ₹1,836

कोलकाता: घरेलू ₹939 | कमर्शियल ₹1,988.50

चेन्नई: घरेलू ₹928.50 | कमर्शियल ₹2,043.50

हैदराबाद: घरेलू ₹965 | कमर्शियल ₹2,105.50

लखनऊ: घरेलू ₹950.50 | कमर्शियल ₹2,007

बेंगलुरु: घरेलू ₹915.50 | कमर्शियल ₹1,958

पटना: घरेलू ₹1,002.50 | कमर्शियल ₹2,133.50

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LPG यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! बिना OTP के नहीं मिलेगा सिलेंडर, जानें नया नियम

सरकार गैस सप्लाई को मजबूत करने के लिए कई कदम उठा रही है। शहरी गैस परियोजनाओं को तेजी से मंजूरी दे रही है। PNG (पाइप्ड गैस) को बढ़ावा देने के साथ ही CGD प्रोजेक्ट्स को 10 दिन में मंजूरी देने का निर्देश भी दी है। साथ ही, सरकार यह भी चाहती है कि बड़े शहरों में कमर्शियल उपयोग के लिए एलपीजी की निर्भरता कम हो।

LPG स्टॉक बढ़ाने की तैयारी

मौजूदा समय में तेल कंपनियां सिर्फ 2–3 दिन का स्टॉक रखती हैं, जो संकट के समय कमजोर साबित हो सकता है। सरकार अब लंबी अवधि के लिए स्टॉक बढ़ाने और कैवर्न स्टोरेज (भूमिगत भंडारण) बनाने की योजना पर काम कर रही है।

आयात के नए विकल्प तलाश रहा भारत

एलपीजी सप्लाई को सुरक्षित बनाने के लिए भारत अब अमेरिका और कनाडा जैसे देशों से आयात बढ़ाने की दिशा में काम कर रहा है। Indian Oil Corporation ने हाल ही में अमेरिका से एलपीजी आयात के लिए समझौता भी किया है, जो कुल आयात का लगभग 10% होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या ईरान ने भारत से वसूला 20 लाख डॉलर टोल टैक्स, होर्मुज से निकले 2 भारतीय जहाज

क्या आगे महंगे होंगे सिलेंडर?

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर युद्ध लंबा चलता है और सप्लाई बाधित होती है, तो आने वाले समय में एलपीजी की कीमतों पर दबाव बढ़ सकता है। फिलहाल कीमतें स्थिर हैं, लेकिन बाजार की नजर अब पूरी तरह वैश्विक हालात पर टिकी हुई है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,