Vodafone idea swings to Q4 profit at 51970 crore rs on one time accounting gain from agr reassessment share detail here 6 साल में पहली बार वोडा-आइडिया को मुनाफा, अब ₹13 वाले शेयर पर रहेगी नजर, Business Hindi News - Hindustan
More

6 साल में पहली बार वोडा-आइडिया को मुनाफा, अब ₹13 वाले शेयर पर रहेगी नजर

मार्च तिमाही में वोडाफोन-आइडिया का मुनाफा 51,970 करोड़ रुपये रहा। यह लगभग छह वर्षों में कंपनी का पहला मुनाफा है। इस टेलीकॉम कंपनी के शेयर की कीमत बीएसई इंडेक्स पर 12.96 रुपये है।

Sat, 16 May 2026 09:01 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
6 साल में पहली बार वोडा-आइडिया को मुनाफा, अब ₹13 वाले शेयर पर रहेगी नजर

Vodafone idea result: संकट से जूझ रही टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन-आइडिया ने वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस तिमाही में कंपनी का मुनाफा 51,970 करोड़ रुपये रहा। यह लगभग छह वर्षों में कंपनी का पहला मुनाफा है। वोडाफोन आइडिया को वित्त वर्ष 2024-25 की समान तिमाही में 7,167 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। अब सोमवार को वोडाफोन आइडिया के शेयर में हलचल की उम्मीद है। बता दें कि इस टेलीकॉम कंपनी के शेयर की कीमत बीएसई इंडेक्स पर 12.96 रुपये है। बीते शुक्रवार को शेयर 13.34 रुपये के स्तर तक गया था। यह शेयर के 52 हफ्ते का हाई है।

मुनाफे की क्या है वजह?

वोडाफोन-आइडिया ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि यह मुनाफा मुख्य रूप से देनदारियों में राहत के कारण हुआ है। कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने 27 जनवरी को पुष्टि की थी कि 31 दिसंबर 2025 तक वोडाफोन आइडिया पर एडजस्ट ग्रॉस रेवेन्यू (एजीआर) से जुड़ा बकाया 87,695 करोड़ रुपये है। इसके बाद डीओटी ने 30 अप्रैल को कंपनी को बताया कि पुनर्मूल्यांकन के लिए गठित समिति ने 2006-07 से 2018-19 की अवधि के लिए 31 दिसंबर, 2025 तक एजीआर बकाया 64,046 करोड़ रुपये तय किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोने के बाद अब चांदी पर सख्ती, इंपोर्ट के लिए सरकार से लेना होगा लाइसेंस
ये भी पढ़ें:केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाला है DA एरियर का तोहफा, कब तक होगा ऐलान?

कंपनी ने कहा कि इसके बाद 80,502 करोड़ रुपये की वित्तीय देनदारी को हटाकर 24,880 करोड़ रुपये की संशोधित देनदारी दर्ज की गई। यह राशि भविष्य के भुगतानों का वर्तमान मूल्य है। तिमाही में कंपनी की परिचालन आय करीब तीन प्रतिशत बढ़कर 11,332 करोड़ रुपये हो गई, जो 2024-25 की समान तिमाही में 11,229 करोड़ रुपये थी। एजीआर देनदारी में कमी के कारण कंपनी पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में भी मुनाफे में रही।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1 पर 5 बोनस शेयर देने वाली है यह कंपनी, डिविडेंड का भी तोहफा, आपका है दांव?

कंपनी ने पूरे वित्त वर्ष में 34,552 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया जबकि वित्त वर्ष 2024-25 में उसे 27,384 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी की वार्षिक परिचालन आय तीन प्रतिशत बढ़कर 44,782 करोड़ रुपये हो गई, जो 2024-25 की समान तिमाही में 43,454 करोड़ रुपये थी।

कुमार मंगलम बिड़ला को मिली नई जिम्मेदारी

हाल ही में वोडाफोन आइडिया ने बताया कि आदित्य बिड़ला समूह के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला को कंपनी का नया गैर-कार्यकारी चेयरमैन नियुक्त किया गया है। कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि वह रविंदर टक्कर का स्थान लेंगे। टक्कर ने पद से इस्तीफा दे दिया है लेकिन अब वे गैर-कार्यकारी वाइस चेयरमैन के रूप में कुमार मंगलम बिड़ला को सहयोग देते रहेंगे। इसके साथ ही निदेशक मंडल ने रविंदर टक्कर को गैर-कार्यकारी वाइस चेयरमैन के रूप में नियुक्त करने को भी मंजूरी दी है, जो उसी तिथि से प्रभावी हो गया है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,