Vishnu Prakash R Punglia share cracked over 90 Percent dropped below 30 rupee from 335 rupee बुरे हाल में यह शेयर, 90% से ज्यादा गया लुढ़क, 335 रुपये से 30 रुपये के नीचे आया शेयर का दाम, Business Hindi News - Hindustan
More

बुरे हाल में यह शेयर, 90% से ज्यादा गया लुढ़क, 335 रुपये से 30 रुपये के नीचे आया शेयर का दाम

सिविल कंस्ट्रक्शन कंपनी विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया के शेयर 90% से ज्यादा लुढ़क गए हैं। कंपनी के शेयरों में यह गिरावट अपने अब तक के उच्चतम स्तर से आई है। विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया के शेयर 9 दिसंबर 2024 को 335.35 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 8 जून को 29.43 रुपये पर बंद हुए हैं।

Mon, 8 June 2026 05:06 PMVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share
बुरे हाल में यह शेयर, 90% से ज्यादा गया लुढ़क, 335 रुपये से 30 रुपये के नीचे आया शेयर का दाम

सिविल कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया के शेयर के बुरे हाल हैं। विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया के शेयर सोमवार को अपने अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयर सोमवार को 5 पर्सेंट लुढ़ककर 29.43 रुपये पर पहुंच गए हैं। पिछले 5 दिन में कंपनी के शेयरों में 18 पर्सेंट से अधिक की गिरावट आई है। वहीं, एक महीने में विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया के शेयर 35 पर्सेंट टूट गए हैं। कंपनी के शेयरों में अपने ऑल टाइम हाई लेवल से 90 पर्सेंट से अधिक की गिरावट आई है।

90% से अधिक टूट गए विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया के शेयर
इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया के शेयर अपने अब तक के उच्चतम स्तर (ऑल टाइम हाई लेवल) से 90 पर्सेंट ज्यादा लुढ़क गए हैं। विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया के शेयर 9 दिसंबर 2024 को 335.35 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 8 जून 2026 को 29.43 रुपये पर पहुंच गए हैं। इस साल अब तक विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया के शेयरों में 41 पर्सेंट से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 185.90 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 29.43 रुपये है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दनादन चौथी बार बोनस शेयर बांटने का ऐलान, शेयर का बंटवारा भी कर चुकी है कंपनी

एक साल में कंपनी के शेयरों में 83% की गिरावट
विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया (Vishnu Prakash R Punglia) के शेयर पिछले एक साल में 83 पर्सेंट लुढ़क गए हैं। कंपनी के शेयर 9 जून 2025 को 171.35 रुपये पर थे। विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया के शेयर 8 जून 2026 को 29.43 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले 10 साल में कंपनी के शेयरों में 81 पर्सेंट की गिरावट देखने को मिली है। अगर पिछले 6 महीने की बात करें तो विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया के शेयर 60 पर्सेंट से अधिक टूट गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ज्वैलरी कंपनी के शेयरों ने बना दिया नया रिकॉर्ड, 6 साल में 4200% की तूफानी तेजी

336% घटा है कंपनी का तिमाही मुनाफा
विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया (Vishnu Prakash R Punglia) के मुनाफे में चौथी तिमाही में तेज गिरावट आई है। विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया का मुनाफा 31 मार्च 2026 को खत्म हुई तिमाही में 336 पर्सेंट घटा है। कंपनी को मार्च 2026 तिमाही में 130.79 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। सिविल कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री से जुड़ी इस कंपनी को तीसरी तिमाही में 29.98 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। चौथी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू तिमाही आधार पर 42.3 पर्सेंट घटकर 104.53 करोड़ रुपये रहा है। दिसंबर 2025 तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 181.26 करोड़ रुपये था।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,