Thangamayil Jewellery share hits record high company share jumped over 31 percent in 5 days ज्वैलरी कंपनी के शेयरों ने बना दिया नया रिकॉर्ड, 6 साल में 4200% की तूफानी तेजी, बोनस शेयर भी बांट चुकी है कंपनी, Business Hindi News - Hindustan
More

ज्वैलरी कंपनी के शेयरों ने बना दिया नया रिकॉर्ड, 6 साल में 4200% की तूफानी तेजी, बोनस शेयर भी बांट चुकी है कंपनी

थंगमायिल ज्वैलरी के शेयर अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए हैं। ज्वैलरी कंपनी के शेयर सोमवार को 7 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 5764.80 रुपये पर जा पहुंचे हैं। थंगमायिल ज्वैलरी अपने शेयरधारकों को 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर का तोहफा भी दे चुकी है।

Mon, 8 June 2026 12:37 PMVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share
ज्वैलरी कंपनी के शेयरों ने बना दिया नया रिकॉर्ड, 6 साल में 4200% की तूफानी तेजी, बोनस शेयर भी बांट चुकी है कंपनी

ज्वैलरी कंपनी थंगमायिल ज्वैलरी के शेयरों ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। थंगमायिल ज्वैलरी के शेयर सोमवार को नई ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। ज्वैलरी कंपनी के शेयर सोमवार को BSE में 7 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 5764.80 रुपये पर पहुंच गए हैं, थंगमायिल ज्वैलरी के शेयरों का यह 52 हफ्ते का नया हाई है। थंगमायिल ज्वैलरी के शेयरों में पिछले 5 दिन में 31 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। पिछले 6 साल में कंपनी के शेयरों में 4200 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी आई है। मल्टीबैगर कंपनी अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर भी बांट चुकी है।

4200% से अधिक उछल गए हैं ज्वैलरी कंपनी के शेयर
ज्वैलरी कंपनी थंगमायिल ज्वैलरी (Thangamayil Jewellery) के शेयर पिछले 6 साल में 4200 पर्सेंट से ज्यादा चढ़ गए हैं। थंगमायिल ज्वैलरी के शेयर 5 जून 2020 को 131.40 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 8 जून 2026 को 5764.80 रुपये पर जा पहुंचे हैं। अगर पिछले 5 साल की बात करें तो थंगमायिल ज्वैलरी के शेयरों में 1340 पर्सेंट से ज्यादा का उछाल आया है। 4 साल में कंपनी के शेयर 1085 पर्सेंट चढ़ गए हैं। पिछले 3 साल में कंपनी के शेयरों में 730 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पहले ही दिन पैसा हुआ डबल, 149 रुपये का शेयर 297 रुपये के पार पहुंचा

एक साल में 200% से ज्यादा चढ़ गए थंगमायिल ज्वैलरी के शेयर
थंगमायिल ज्वैलरी (Thangamayil Jewellery) के शेयर पिछले एक साल में 200 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। थंगमायिल ज्वैलरी के शेयर 9 जून 2025 को 1921.80 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 8 जून 2026 को 5764.80 रुपये पर पहुंच गए हैं। इस साल अब तक ज्वैलरी कंपनी के शेयरों में 80 पर्सेंट की तेजी आई है। वहीं, पिछले 6 महीने में थंगमायिल ज्वैलरी के शेयर 85 पर्सेंट से अधिक उछले हैं। पिछले 5 दिन में ज्वैलरी कंपनी के शेयर 31 पर्सेंट से अधिक चढ़े हैं। थंगमायिल ज्वैलरी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 5764.80 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 1750 रुपये है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल-डीजल ₹7.50, सिलेंडर ₹1773 हुआ महंगा, घरेलू LPG और CNG के दाम भी बढ़े

बोनस शेयर भी बांट चुकी है कंपनी
मल्टीबैगर कंपनी थंगमायिल ज्वैलरी (Thangamayil Jewellery) अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर का तोहफा भी दे चुकी है। ज्वैलरी कंपनी ने जुलाई 2023 में 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 1 बोनस शेयर बांटा। मार्च 2026 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी 61.61 पर्सेंट रही। वहीं, पब्लिक शेयरहोल्डिंग 38.39 पर्सेंट रही है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,