Vijay Kedia Portfolio Stock Websol Energy System jumped over 97 Percent in a month सोलर शेयर पर टूट पड़े लोग, इस दिग्गज ने लगाया है दांव, एक महीने में करीब दोगुना हुआ शेयर का दाम, Business Hindi News - Hindustan
More

सोलर शेयर पर टूट पड़े लोग, इस दिग्गज ने लगाया है दांव, एक महीने में करीब दोगुना हुआ शेयर का दाम

दिग्गज निवेशक विजय केडिया के दांव लगाने के बाद आम निवेशक सोलर स्टॉक वेबसोल एनर्जी सिस्टम पर टूट पड़े हैं। कंपनी के शेयर खरीदने की होड़ है। एक महीने में कंपनी के शेयर करीब दोगुने हो गए हैं। 2 महीने से कम में 150% से ज्यादा की तेजी आई है।

Wed, 29 April 2026 10:54 AMVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share
सोलर शेयर पर टूट पड़े लोग, इस दिग्गज ने लगाया है दांव, एक महीने में करीब दोगुना हुआ शेयर का दाम

सोलर कंपनी वेबसोल एनर्जी सिस्टम के शेयरों को खरीदने की होड़ है। दिग्गज निवेशक विजय केडिया ने पिछले दिनों इस सोलर कंपनी पर बड़ा दांव लगाया है। इसके बाद से आम निवेशक वेबसोल एनर्जी सिस्टम के शेयरों पर टूट पड़े हैं। वेबसोल एनर्जी सिस्टम के शेयर बुधवार को BSE में 5 पर्सेंट के उछाल के साथ 128.42 रुपये पर जा पहुंचे हैं। सुबह 10.15 बजे BSE पर वेबसोल एनर्जी सिस्टम के 308645 शेयर खरीदने के ऑर्डर पेंडिंग हैं। सोलर कंपनी के शेयर सोमवार को और मंगलवार को भी 5 पर्सेंट के अपर सर्किट पर थे। पिछले एक महीने में वेबसोल एनर्जी सिस्टम के शेयरों का दाम करीब दोगुना हो गया है।

एक महीने में 97% से ज्यादा उछल गए हैं कंपनी के शेयर
सोलर कंपनी वेबसोल एनर्जी सिस्टम के शेयर पिछले एक महीने में करीब दोगुने हो गए हैं। कंपनी के शेयर पिछले एक महीने में 97 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं। वेबसोल एनर्जी सिस्टम के शेयर 30 मार्च 2026 को 64.86 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर बुधवार 29 अप्रैल 2026 को 128.42 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले 5 दिन में सोलर कंपनी के शेयरों में 23 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। वेबसोल एनर्जी सिस्टम के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 157.12 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप बुधवार को 5420 करोड़ रुपये को पार कर गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हर 1 शेयर पर मिलेंगे 4 और शेयर, दांव लगाने का आखिरी मौका, 1 मई है रिकॉर्ड डेट

दो महीने से कम में 150% से अधिक चढ़ गए हैं शेयर
वेबसोल एनर्जी सिस्टम (Websol Energy System) के शेयर पिछले 2 महीने से भी कम में 150 पर्सेंट से ज्यादा उछल गए हैं। सोलर कंपनी के शेयर 9 मार्च 2026 को 50.39 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 29 अप्रैल 2026 को 128.42 रुपये पर जा पहुंचे हैं। इस साल अब तक कंपनी के शेयरों में 45 पर्सेंट से अधिक की तेजी आई है। अगर पिछले 5 साल की बात करें तो सोलर कंपनी वेबसोल एनर्जी सिस्टम के शेयर 3127 पर्सेंट चढ़ गए हैं। पिछले 3 साल में कंपनी के शेयरों में 1363 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Eternal के शेयरों में 4.5% की तेजी, एक्सपर्ट्स बोले मिलेगा 95% का रिटर्न

विजय केडिया ने खरीदे हैं 44 लाख से ज्यादा शेयर
दिग्गज इनवेस्टर विजय केडिया ने सोलर कंपनी वेबसोल एनर्जी सिस्टम के 44.44 लाख शेयर खरीदे हैं। केडिया ने ये शेयर 13 मार्च 2026 से 31 मार्च 2026 के बीच खरीदे हैं। शेयर खरीदने के साथ ही कंपनी में विजय केडिया की हिस्सेदारी 1.02 पर्सेंट हो गई है। दांव लगाने के साथ ही विजय केडिया वेबसोल एनर्जी सिस्टम के बड़े पब्लिक इंडीविजुअल शेयरहोल्डर्स में से एक हो गए हैं। फिलहाल, यह पता नहीं लग सकता है कि विजय केडिया ने किस दाम पर कंपनी के शेयर खरीदे हैं। वेबसोल एनर्जी सिस्टम, सोलर सेल्स और मॉड्यूल्स बनाती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ओपेक से यूएई का बाहर निकलना भारत के लिए अच्छी खबर, होर्मुज पर निर्भरता कम होगी?

शेयर का बंटवारा भी कर चुकी है कंपनी
वेबसोल एनर्जी सिस्टम अपने शेयर का भी बंटवारा कर चुकी है। कंपनी ने नवंबर 2025 में अपने शेयर को 10 टुकड़ों में बांटा था। कंपनी ने 10 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 1-1 रुपये फेस वैल्यू वाले 10 शेयरों में बांटा। वेबसोल एनर्जी सिस्टम अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर का तोहफा भी दे चुकी है। कंपनी ने दिसंबर 2009 में 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 1 बोनस शेयर दिया।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,