Vedanta demerger record date last chance to avail demerger benefits investors to get 4 shares हर 1 शेयर पर मिलेंगे 4 और शेयर, दांव लगाने का आखिरी मौका, 1 मई है रिकॉर्ड डेट, Business Hindi News - Hindustan
More

हर 1 शेयर पर मिलेंगे 4 और शेयर, दांव लगाने का आखिरी मौका, 1 मई है रिकॉर्ड डेट

जो निवेशक वेदांता लिमिटेड के डीमर्जर का फायदा उठाना चाहते हैं, उनके लिए कंपनी के शेयर खरीदने का आज आखिरी मौका है। वेदांता के 1 शेयर पर ग्रुप की कंपनियों के 4 शेयर निवेशकों को मिलेंगे।

Wed, 29 April 2026 09:31 AMVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share
हर 1 शेयर पर मिलेंगे 4 और शेयर, दांव लगाने का आखिरी मौका, 1 मई है रिकॉर्ड डेट

Vedanta Demerger: माइनिंग और मेटल इंडस्ट्री से जुड़ी दिग्गज कंपनी वेदांता लिमिटेड पर दांव लगाने की तैयारी कर रहे निवेशकों के लिए आज का दिन बेहद खास है। वेदांता के डीमर्जर की रिकॉर्ड डेट 1 मई करीब आ गई है। हालांकि, 1 मई को शेयर मार्केट में छुट्टी है। इसका मतलब है कि वेदांता के शेयर गुरुवार 30 अप्रैल से ही एक्स-डीमर्जर पर ट्रेड करने लगेंगे। ऐसे में जो निवेशक वेदांता के डीमर्जर का फायदा उठाना चाहते हैं, उनके लिए कंपनी के शेयर खरीदने का आज आखिरी मौका है। उन्हीं निवेशकों को वेदांता के डीमर्जर का फायदा मिलेगा, जिनके डीमैट अकाउंट में बुधवार बाजार बंद होने तक कंपनी के स्टॉक होंगे। जो निवेशक गुरुवार को वेदांता के शेयर खरीदेंगे, उन्हें डीमर्जर का फायदा नहीं मिलेगा।

वेदांता के 1 शेयर पर मिलेंगे 4 दूसरे शेयर
शेयरधारकों को वेदांता लिमिटेड के 1 शेयर पर वेदांता एल्युमीनियम मेटल लिमिटेड का 1 शेयर, तलवंडी साबो पावर लिमिटेड (इसका नाम बदलकर वेदांता पावर लिमिटेड किया जाएगा) का 1 शेयर, माल्को एनर्जी लिमिटेड (इसका नाम वेदांता ऑयल एंड गैस लिमिटेड किया जाएगा) का 1 शेयर और वेदांता आयरन एंड स्टील लिमिटेड का 1 शेयर मिलेगा। अगले 6 से 8 महीने में एक्सचेंजों में वेदांता ग्रुप की 5 लिस्टेड इकाइयां होंगी। वेदांता लिमिटेड को पिछले साल दिसंबर में नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल से डीमर्जर प्लान को मंजूरी मिली थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:किसानों की आमदनी 3 गुनी करने वाली F4F की कहानी नितिन कामथ की जुबानी

चौथी तिमाही में मजबूत रह सकते हैं कंपनी के नतीजे
वेदांता लिमिटेड (Vedanta Limited) आज चौथी तिमाही के नतीजे पेश करेगी। चांदी, एल्युमीनियम और जिंक की ऊंची कीमतों की वजह से वेदांता की चौथी तिमाही के नतीजे मजबूत रह सकते हैं। पिछले 6 महीने में वेदांता लिमिटेड के शेयरों में 45 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। वहीं, इस साल अब तक वेदांता के शेयर 24 पर्सेंट के करीब उछल गए हैं। पिछले एक साल में वेदांता लिमिटेड के शेयरों में करीब 80 पर्सेंट का उछाल आया है। पिछले 5 साल में वेदांता के शेयरों में 187 पर्सेंट की तेजी आई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डिजिटल गोल्ड का जमाना: हर महीने करीब 1 टन बिक रहा सोना, क्या-क्या हैं रिस्क

कब होगी वेदांता की ग्रुप कंपनियों की लिस्टिंग
नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज के मुताबिक, पिछले उदाहरणों से संकेत मिलता है कि लिस्टिंग की टाइमलाइन तीन हफ्तों से लेकर कुछ महीनों तक हो सकती है। लिस्टिंग पूरी तरह से रेगुलेटरी से जुड़े अप्रूवल्स और ऑपरेशनल तैयारियों पर निर्भर करेगी। वेदांता के मामले में लिस्टिंग से पहले चारों इकाइयों को अलग-अलग मंजूरी की जरूरत होगी। नुवामा अल्टरनेटिव रिसर्च का अनुमान है कि रिस्ट्रक्चरिंग के स्केल को देखते हुए लिस्टिंग 4 से 8 हफ्तों में पूरी हो सकती है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,