Vijay kedia portfolio stock Patel Engineering bag order from hppcl ₹24 के शेयर वाली कंपनी को मिला ₹910 करोड़ का प्रोजेक्ट, विजय केडिया का भी है बड़ा दांव, Business Hindi News - Hindustan
More

₹24 के शेयर वाली कंपनी को मिला ₹910 करोड़ का प्रोजेक्ट, विजय केडिया का भी है बड़ा दांव

कंपनी ने बताया कि उसे हिमाचल प्रदेश विद्युत निगम लिमिटेड (HPPCL) की ओर से रेणुका जी बांध परियोजना (पैकेज-1) हेतु पुरस्कार पत्र (LoA) मिल गया है। इस प्रोजेक्ट की कुल कीमत करीब ₹910.08 करोड़ (GST सहित) बताई जा रही है।

Thu, 19 March 2026 09:45 PMVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share
₹24 के शेयर वाली कंपनी को मिला ₹910 करोड़ का प्रोजेक्ट, विजय केडिया का भी है बड़ा दांव

Patel Engineering Share: इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की जानी-मानी कंपनी पटेल इंजीनियरिंग लिमिटेड को एक बड़ा प्रोजेक्ट हासिल हुआ है। कंपनी ने बताया कि उसे हिमाचल प्रदेश विद्युत निगम लिमिटेड (HPPCL) की ओर से रेणुका जी बांध परियोजना (पैकेज-1) हेतु पुरस्कार पत्र (LoA) मिल गया है। इस प्रोजेक्ट की कुल कीमत करीब ₹910.08 करोड़ (GST सहित) बताई जा रही है। इससे पहले कंपनी इस टेंडर में सबसे कम बोली लगाने वाली (L1) कंपनी बनी थी, और अब LoA मिलने के साथ ही काम आधिकारिक रूप से शुरू हो गया है। बता दें कि कंपनी में शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक विजय केडिया की भी बड़ी हिस्सेदारी है।

क्या है डिटेल

यह प्रोजेक्ट सिरमौर जिले के ददाहू गांव, रेणुका तहसील में स्थित है। कंपनी को यह काम करीब 30 महीनों के अंदर पूरा करना होगा। यह प्रोजेक्ट न सिर्फ इलाके के विकास के लिए अहम माना जा रहा है, बल्कि इससे पानी और बिजली से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर को भी मजबूती मिलेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1 ही दिन में 15% तक टूटी चांदी, सोने के रेट में भी भूचाल, क्यों आई बड़ी गिरावट
ये भी पढ़ें:सहारा में फंसे निवेशकों को राहत, कर सकेंगे ₹10 लाख का क्लेम, सरकार ने दी जानकारी

इस प्रोजेक्ट के तहत पटेल इंजीनियरिंग को तीन बड़े डायवर्जन सुरंगें बनाने होंगे। इन टनल्स का व्यास करीब 9.5 मीटर होगा और लंबाई 1.3 से 1.6 किलोमीटर के बीच रहेगी। इसके अलावा कंपनी को इन टनल्स के लिए प्रवेश और निकास संरचनाएं भी तैयार करने हैं। साथ ही करीब 6 किलोमीटर लंबी पहुंच और कनेक्टिविटी सड़कें भी बनाई जाएंगी, जिससे प्रोजेक्ट साइट तक पहुंच आसान हो सके।

इतना ही नहीं, इस काम में आधुनिक हाइड्रो-मैकेनिकल सिस्टम भी प्लांट जाएंगे, जो पानी के प्रवाह को नियंत्रित करेगा। साथ ही, प्रोजेक्ट में उन्नत उपकरण और निगरानी प्रणाली भी शामिल है भी शामिल हैं, ताकि लंबे समय तक इसकी सुरक्षा और सही संचालन सुनिश्चित किया जा सके। यानी यह प्रोजेक्ट तकनीकी तौर पर भी काफी एडवांस और महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

कंपनी ने क्या कहा

कंपनी की मैनेजिंग डायरेक्टर कविता शिरवैकर ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि यह ऑर्डर कंपनी के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि HPPCL का भरोसा दिखाता है कि कंपनी जटिल इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को सफलतापूर्वक पूरा करने में सक्षम है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यह प्रोजेक्ट देश की जल सुरक्षा और रिन्यूएबल एनर्जी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोने-चांदी के रेट में भूचाल, ₹13000 टूटी चांदी, गोल्ड के रेट में भी भारी गिरावट
ये भी पढ़ें:रॉकेट बन गया अडानी का यह शेयर, बाजार में हाहाकार के बावजूद खरीदने की मची लूट

करीब 76 साल पुरानी पटेल इंजीनियरिंग जलविद्युत, सुरंग निर्माण और सिंचाई सेक्टर में मजबूत पकड़ रखती है। कंपनी अब तक 85 से ज्यादा बांध, 40 पनबिजली परियोजना और 300 किमी से अधिक सुरंग बनाने का काम पूरा कर चुकी है। दिसंबर 2025 तक कंपनी का ऑर्डर बुक ₹15,123 करोड़ से ज्यादा का है, जिसमें सबसे बड़ा हिस्सा पनबिजली से जुड़ा है।

शेयरों के हाल

शेयर बाजार की बात करें तो इस खबर के बावजूद कंपनी के शेयर में ज्यादा हलचल नहीं दिखी। दिन के कारोबार में शेयर लगभग ₹24.96 के आसपास फ्लैट ट्रेड करता नजर आया, जो पिछले बंद के मुकाबले मामूली गिरावट है। हालांकि, एक्सपर्ट्स का मानना है कि लंबे समय में ऐसे बड़े ऑर्डर कंपनी के ग्रोथ के लिए सकारात्मक संकेत हो सकते हैं।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,