15000 इलेक्ट्रिक गाड़ियों की सप्लाई करेगी कंपनी, शेयर में आई तूफानी तेजी, इस दिग्गज के पास 5000000 से ज्यादा शेयर
अतुल ऑटो के शेयर शुक्रवार को 10% से अधिक के उछाल के साथ 524 रुपये पर जा पहुंचे हैं। अतुल ऑटो ने बताया है कि उसने एक्सपोनेंट एनर्जी के साथ समझौता किया है। अतुल ऑटो को 15000 इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर्स की मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई करनी है।

अतुल ऑटो लिमिटेड के शेयरों में तूफानी तेजी आई है। अतुल ऑटो के शेयर शुक्रवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 10 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 524 रुपये पर जा पहुंचे हैं। अतुल ऑटो ने बताया है कि उसने एक्सपोनेंट एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक समझौता (MoU) किया है। इस समझौते के तहत अतुल ऑटो को 15,000 इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर्स की मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई करनी है। दिग्गज निवेशक विजय केडिया का अतुल ऑटो पर बड़ा दांव है। केडिया के पास अतुल ऑटो लिमिटेड के 50 लाख से भी ज्यादा शेयर हैं।
490 करोड़ रुपये से ज्यादा है इस कॉन्ट्रैक्ट की वैल्यू
इस कॉन्ट्रैक्ट की वैल्यू 490.5 करोड़ रुपये है। एक्सपोनेंट एनेबल्ड व्हीकल्स करीब 3.27 लाख रुपये प्रति यूनिट के दाम पर आ रहे हैं। इस ऑर्डर को 3 साल में पूरा किया जाना है, जिसे 6 महीने के एडिशनल ग्रेस पीरियड के साथ एक्सटेंड किया जा सकता है। इस कॉन्ट्रैक्ट में अतुल ऑटो लिमिटेड इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर्स के लिए ओरिजनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर (OEM) के रूप में काम करेगी। यह इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर्स एक्सपोनेंट के बैटरी सिस्टम और पावरट्रेन से इंटीग्रेटेड होंगे।
व्हीकल-लेवल मैन्युफैक्चरिंग के लिए जिम्मेदार होगी अतुल ऑटो
इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर्स 15 मिनट रैपिड चार्जिंग डिलीवर करेंगे और बैटरी लाइफ पर 2 लाख किलोमीटर तक वॉरन्टी होगी। अतुल ऑटो लिमिटेड ऑल व्हीकल-लेवल मैन्युफैक्चरिंग के लिए जिम्मेदार होगी, जिसमें एक्सपोनेंट के बैटरी सिस्टम और पावरट्रेन का इंटीग्रेशन शामिल है।
विजय केडिया के पास हैं 50 लाख से ज्यादा शेयर
दिग्गज निवेशक विजय केडिया का अतुल ऑटो लिमिटेड पर बड़ा दांव है। विजय केडिया के पास अतुल ऑटो के 50,52,423 शेयर हैं। कंपनी में केडिया की हिस्सेदारी 18.21 पर्सेंट है। शेयरहोल्डिंग का यह डेटा मार्च 2026 तिमाही तक का है। पिछले पांच साल में अतुल ऑटो लिमिटेड (Atul Auto) के शेयरों में 210 पर्सेंट से अधिक का उछाल देखने को मिला है। अतुल ऑटो के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 554.20 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 381 रुपये है।
30 मार्च के बाद से 35% से ज्यादा चढ़े शेयर
पिछले एक महीने में अतुल ऑटो लिमिटेड के शेयरों में 25 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। अतुल ऑटो लिमिटेड के शेयर 24 मार्च 2026 को 412.70 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 24 अप्रैल 2026 को 524 रुपये पर जा पहुंचे हैं। इस साल 30 मार्च से लेकर अब तक अतुल ऑटो के शेयरों में 35 पर्सेंट से अधिक का उछाल आया है।




साइन इन