वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिफ्तारी से वहां का स्टॉक मार्केट गदगद! 2 दिन में 87% उछाल
वेनेजुएला (Venezuela) के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो (Nicolas Maduro) के गिरफ्तार होने के बाद वहां का शेयर बाजार शानदार प्रदर्शन कर रहा है। वेनेजुएला आईबीसी इंडेक्स महज एक दिन में 50 प्रतिशत चढ़ गया है। यह तेजी मंगलवार को देखने को मिली है।
वेनेजुएला (Venezuela) के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो (Nicolas Maduro) के गिरफ्तार होने के बाद वहां का शेयर बाजार शानदार प्रदर्शन कर रहा है। वेनेजुएला आईबीसी इंडेक्स महज एक दिन में 50 प्रतिशत चढ़ गया है। यह तेजी मंगलवार को देखने को मिली है। बता दें, राष्ट्रपति मादुरो की गिरफ्तार से वेनेजुएला का घरेलू शेयर बाजार काफी खुश नजर आ रहा है। माना जा रही है कि यह वेनेजुएला के लिए पॉलिटिकल और इकनॉमिक बदलाव की घटना है।
दो दिन में 87% चढ़ा शेयर
मंगलवार से पहले सोमवार को वेनेजुएला के शेयर बाजारों में तेजी देखने को मिली थी। तब वहां का घरेलू स्टॉक मार्केट 16 प्रतिशत चढ़ गया था। इससे पहले 29 दिसंबर 2025, दिन सोमवार को वहां के बाजार में 22 प्रतिशत उछाल दर्ज की गई है। इसके बाद शुक्रवार को उसी हफ्ते 7 प्रतिशत की और तेजी देखने को मिली। बता दें, इस साल महज दो कारोबारी दिन में 87 प्रतिशत की तेजी वेनेजुएला के शेयर बाजारों में देखने को मिल चुकी है।
हालिया तेजी काफी अप्रत्याशित है। पिछले साल नवंबर को छोड़ दें तो वहां का शेयर बाजार हर महीने पॉजिटिव रिटर्न देने में सफल रहा है। पिछले साल वार्षिक रिटर्न 1644 प्रतिशत रहा। बता दें, वेनेजुएला के स्टॉक मार्केट की शुरुआत 2018 में हुई थी।
हर साल दिया है धाकड़ रिटर्न
साल 2019 में वेनेजुएला का शेयर 4400 प्रतिशत का रिटर्न दिया था। 2020 में इस में 1380 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली थी। बता दें, 2024 में इस स्टॉक मार्केट का रिटर्न 106 प्रतिशत रहा। जोकि देश में शेयर बाजार के शुरू होने के बाद सबसे कम वार्षिक रिटर्न है।
नाटकीय ढंग से बदले घटनाक्रम
वेनेजुएला के शेयर बाजार में तेजी के साथ बदलाव दिखा है। अमेरिका ने शुक्रवार और शनिवार की रात में मादुरो और उनकी पत्नी को फिल्मी अंदाज में गिरफ्तार कर लिया। मादुरो अब अमेरिका में नाक्रो टेररिज्म सहित अलग-अलग धाराओं में केस का सामना करना पड़ेगा।
बाजार वहां के तेल मार्केट में होने जा रहे बदलाव से भी गदगद है। अमेरिकी राष्ट्रपित ने खुलकर वेनेजुएला के तेल भंडार के उपयोग की बात कही है।




साइन इन