Yajur Fibres SME IPO opens GMP reached 60 rupee check details here 60 रुपये पहुंचा GMP, खुल गया है IPO, अभी से दिखा रहा है 34% फायदा, Business Hindi News - Hindustan
More

60 रुपये पहुंचा GMP, खुल गया है IPO, अभी से दिखा रहा है 34% फायदा

याजूर फाइबर्स आईपीओ (Yajur Fibres SME IPO) आज खुल गया है। कंपनी के आईपीओ के साइज 120.41 करोड़ रुपये का है। आईपीओ के जरिए कंपनी 69 लाख फ्रेश शेयर जारी करेगी। यह इश्यू पूरी तरह से फ्रेश शेयरों पर आधारित है।

Wed, 7 Jan 2026 10:42 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
60 रुपये पहुंचा GMP, खुल गया है IPO, अभी से दिखा रहा है 34% फायदा

याजूर फाइबर्स आईपीओ (Yajur Fibres SME IPO) आज खुल गया है। कंपनी के आईपीओ के साइज 120.41 करोड़ रुपये का है। आईपीओ के जरिए कंपनी 69 लाख फ्रेश शेयर जारी करेगी। यह इश्यू पूरी तरह से फ्रेश शेयरों पर आधारित है। कंपनी के मौजूदा निवेशक आईपीओ के जरिए शेयर बेच नहीं रहे हैं।

क्या है प्राइस बैंड

इस एसएमई आईपीओ का प्राइस बैंड 168 रुपये से 174 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी ने 800 शेयरों का एक लॉट बनाया है। निवेशकों को कम से कम 1600 शेयरों को सब्सक्राइब करना होगा। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 278400 रुपये का इंवेस्टमेंट करना होगा। बता दें, यह आईपीओ 7 जनवरी से 9 जनवरी तक खुल गया है। इस आईपीओ की लिस्टिंग बीएसई एसएमई में होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:20% उछला पेनी स्टॉक, हॉन्ग कॉन्ग से मिला है 16,65,00,000 रुपये का काम

ग्रे मार्केट में मजबूत स्थिति

याजूर फाइबर्स आईपीओ ग्रे मार्केट में स्थिति अच्छी है। इंवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में आईपीओ आज 60 रुपये के लेवल पर खुला था। जोकि 34.48 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन को दर्शाता है। अगर यही स्थिति अच्छी रही तो 234 रुपये पर आईपीओ लिस्ट से हो सकता है।

इस आईपीओ के लिए होरिजन मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड को बुक रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किया गया है। MAS सर्विसेज लिमिटेड को रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है। वहीं, गिरिराज स्टॉक ब्रोकिंग प्राइवेट लिमिटेड को मार्केट मेकर बनाया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रक्षा मंत्रालय से नया काम मिलते ही 9% चढ़ा डिफेंस स्टॉक, ₹292 करोड़ का ऑर्डर

इस कंपनी की स्थापना 1980 में हुई थी

इस कंपनी की शुरुआत 1980 में हुई थी। कंपनी फ्लैक्स, जूट और हेम्ब जैसे अच्छे फाइबर्स को प्रोसेसिंग और मैन्युफैक्चरिंग करती है। कंपनी पश्चिम बंगाल में मैन्युफैक्चरिंग करती है। कंपनी की उत्पादन क्षमता 300 मैट्रिक टन है। इस मैन्युफैक्चरिंग क्षमता 19 एकड़ की है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,