Vegorama Punjabi Angithi IPO Company Share rallied 61 Percent from IPO Price Know details पहले ही दिन 60% से ज्यादा उछल गया यह शेयर, 77 रुपये से 124 रुपये पर पहुंचा दाम, Business Hindi News - Hindustan
More

पहले ही दिन 60% से ज्यादा उछल गया यह शेयर, 77 रुपये से 124 रुपये पर पहुंचा दाम

एक छोटी कंपनी वेगोरामा पंजाबी अंगीठी के शेयर पहले ही दिन अपने IPO प्राइस से 61% उछल गए हैं। IPO में वेगोरामा पंजाबी अंगीठी के शेयर का दाम 77 रुपये था। कंपनी के शेयर पहले ही दिन 124 रुपये पर जा पहुंचे हैं।

Wed, 27 May 2026 12:29 PMVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share
पहले ही दिन 60% से ज्यादा उछल गया यह शेयर, 77 रुपये से 124 रुपये पर पहुंचा दाम

फूड और बेवरेजेज इंडस्ट्री से जुड़ी एक छोटी कंपनी वेगोरामा पंजाबी अंगीठी की शेयर बाजार में धमाकेदार शुरुआत हुई है। वेगोरामा पंजाबी अंगीठी के शेयर पहले ही दिन अपने IPO प्राइस से 61 पर्सेंट उछल गए हैं। आईपीओ में वेगोरामा पंजाबी अंगीठी के शेयर का दाम 77 रुपये था। कंपनी के शेयर पहले ही दिन 124 रुपये पर जा पहुंचे हैं। वेगोरामा पंजाबी अंगीठी के आईपीओ पर 35 गुना से ज्यादा दांव लगा था। कंपनी का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 20 मई को खुला था और यह 22 मई तक ओपन रहा।

53% फायदे पर लिस्टिंग, फिर लगा अपर सर्किट
वेगोरामा पंजाबी अंगीठी के शेयर बुधवार को 53 पर्सेंट फायदे के साथ 118.10 रुपये पर बाजार में लिस्ट हुए। आईपीओ में कंपनी के शेयर का दाम 77 रुपये था। लिस्टिंग के ठीक बाद वेगोरामा पंजाबी अंगीठी के शेयर 5 पर्सेंट के अपर सर्किट के साथ 124 रुपये पर जा पहुंचे। यानी, आईपीओ प्राइस के मुकाबले वेगोरामा पंजाबी अंगीठी के शेयर पहले ही दिन 61 पर्सेंट उछल गए। कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अडानी की दौलत 1 ही दिन में ₹84500 करोड़ उछली, अरबपतियों की लिस्ट में उथल-पुथल

IPO पर लगा 35 गुना से ज्यादा दांव
वेगोरामा पंजाबी अंगीठी का आईपीओ (Vegorama Punjabi Angithi IPO) टोटल 35.15 गुना सब्सक्राइब हुआ। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशकों की कैटेगरी में 27.79 गुना दांव लगा। वहीं, गैर संस्थागत निवेशकों या नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का कोटा 63.93 गुना सब्सक्राइब हुआ। कंपनी के आईपीओ में क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स कैटेगरी में 26.46 गुना दांव लगा। कंपनी के आईपीओ में आम निवेशक 2 लॉट के लिए ही दांव लगा सकते थे। आईपीओ की 2 लॉट में 3200 शेयर थे। वेगोरामा पंजाबी अंगीठी के आईपीओ का टोटल साइज 38 करोड़ रुपये तक का था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महारत्न कंपनी में अपना हिस्सा बेच रही सरकार, 10% सस्ते में शेयर खरीदने का मौका

क्या करती है कंपनी
वेगोरामा पंजाबी अंगीठी की शुरुआत मार्च 2022 में हुई है। वेगोरामा पंजाबी अंगीठी लिमिटेड प्राथमिक रूप से फूड एंड बेवरेजेज इंडस्ट्री में है। कंपनी पंजाबी अंगीठी ब्रांड के तहत रेस्टोरेंट्स की चेन ऑपरेट करती है। वेगोरामा पंजाबी अंगीठी 19 क्लाउड किचेन्स और दिल्ली-एनसीआर एरिया में 2 फाइन-डाइनिंग रेस्टोरेंट्स चलाती है। 28 दिसंबर 2026 के डेटा के मुताबिक, कंपनी के अलग-अलग डिपार्टमेंट्स में 306 कर्मचारी हैं। कंपनी के प्रमोटर दीपक चड्ढा, सुभाष चंदर चड्ढा और टीनू चड्ढा हैं। आईपीओ से पहले कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 99.41 पर्सेंट है। वेगोरामा पंजाबी अंगीठी, आईपीओ से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल बैंगक्वट एंड फाइन डाइन रेस्टोरेंट के कंस्ट्रक्शन, सेंट्रलाइज्ड किचन के कंस्ट्रक्शन के कैपिटल एक्सपेंडिचर में करेगी। साथ ही, नए क्लाउड किचन के रोलआउट में भी कंपनी फंड खर्च करेगी।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,