Vedanta Demerger News Vedanta Share Price after adjustment of demerger 4 more Shares to investors Vedanta Demerger: 60% से ज्यादा टूट गए वेदांता के शेयर? क्यों दिख रही है तगड़ी गिरावट? निवेशकों की झोली में आए 4 और शेयर, Business Hindi News - Hindustan
More

Vedanta Demerger: 60% से ज्यादा टूट गए वेदांता के शेयर? क्यों दिख रही है तगड़ी गिरावट? निवेशकों की झोली में आए 4 और शेयर

माइनिंग सेक्टर की दिग्गज कंपनी वेदांता के शेयर गुरुवार को NSE में स्पेशल प्री-ओपन सेशन में 62% से अधिक की गिरावट के साथ 289.50 रुपये पर ओपन हुए हैं। कंपनी के शेयर बुधवार को NSE पर 773.60 रुपये पर बंद हुए थे।

Thu, 30 April 2026 10:25 AMVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share
Vedanta Demerger: 60% से ज्यादा टूट गए वेदांता के शेयर? क्यों दिख रही है तगड़ी गिरावट? निवेशकों की झोली में आए 4 और शेयर

Vedanta Demerger: वेदांता के शेयरों में तगड़ी गिरावट दिख रही है। वेदांता लिमिटेड के शेयर गुरुवार को NSE में स्पेशल प्री-ओपन सेशन में 62 पर्सेंट से अधिक की गिरावट के साथ 289.50 रुपये पर ओपन हुए हैं। माइनिंग सेक्टर की इस दिग्गज कंपनी के शेयर बुधवार को NSE पर 773.60 रुपये पर बंद हुए थे। BSE में भी स्पेशल प्री-ओपन सेशन में वेदांता के शेयर 62 पर्सेंट से ज्यादा लुढ़ककर 290.50 रुपये पर ओपन हुए। कंपनी के शेयर बुधवार को BSE में 773.25 रुपये पर बंद हुए थे।

गिरावट नहीं, एक्स-डीमर्जर पर ट्रेड कर रहे हैं वेदांता शेयर
वेदांता लिमिटेड के शेयरों में गुरुवार को तेज गिरावट नहीं आई, बल्कि वेदांता के शेयर एक्स-डीमर्जर पर ट्रेड कर रहे हैं। वेदांता ने अपना कारोबार बांटने (डीमर्जर) की रिकॉर्ड डेट 1 मई 2026 तय की है। लेकिन, शुक्रवार 1 मई को शेयर बाजार बंद है, इस वजह से वेदांता के शेयर गुरुवार को ही एक्स-डीमर्जर पर कारोबार कर रहे हैं। डीमर्जर के बाद प्राइस एडजस्टमेंट करने के लिए BSE और NSE दोनों एक्सचेंजों पर गुरुवार को सुबह 9:15 बजे से 9:45 बजे तक स्पेशल प्री-ओपन सेशन चला।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, सरकार ने कहा था नहीं बढ़ेंगे दाम

और लुढ़क गए वेदांता के शेयर
डीमर्जर के प्राइस एडजस्टमेंट के बाद वेदांता के शेयर और लुढ़क गए। वेदांता के शेयर NSE पर टूटकर 271.50 रुपये पर जा पहुंचे। कंपनी के शेयर BSE में भी 271.50 रुपये पर पहुंच गए। डीमर्जर के बाद वेदांता का मार्केट कैप 1,10,000 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कच्चा तेल 120 डॉलर के पार, होर्मुज स्ट्रेट में नाकाबंदी से दाम रिकॉर्ड हाई पर

वेदांता ग्रुप की 4 कंपनियों की लिस्टिंग कब?
वेदांता लिमिटेड (Vedanta Limited) के हर 1 शेयर पर योग्य शेयरधारकों को 4 और शेयर मिलेंगे। ये चार शेयर वेदांता एल्युमिनियम मेटल लिमिटेड (VAML), तलवंडी साबो पावर लिमिटेड (TSPL), माल्को एनर्जी और वेदांता आयरन एंड स्टील के होंगे। फिलहाल, वेदांता लिमिटेड ने इस बात का खुलासा नहीं किया है कि इन 4 कंपनियों की लिस्टिंग कब होगी। तलवंडी साबो पावर लिमिटेड का नाम बदलकर वेदांता पावर लिमिटेड और माल्को एनर्जी लिमिटेड का नाम बदलकर वेदांता ऑयल एंड गैस लिमिटेड किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LPG सिलेंडर के रेट जारी, चुनाव के बाद दाम घटे या बढ़े? सप्लाई पर क्या बोली सरकार

अब तक का सबसे ज्यादा तिमाही मुनाफा
वेदांता लिमिटेड का कंसॉलिडेटेड मुनाफा चौथी तिमाही में सालाना आधार पर 89 पर्सेंट बढ़ा है। वेदांता को चौथी तिमाही में 9352 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ है। यह वेदांता का अब तक का सबसे ज्यादा तिमाही मुनाफा है। मार्च 2026 तिमाही में वेदांता लिमिटेड का कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 29 पर्सेंट बढ़कर 51,524 करोड़ रुपये रहा है। चौथी तिमाही में वेदांता का इबिट्डा सालाना आधार पर 59 पर्सेंट बढ़कर 18,447 करोड़ रुपये रहा है। वहीं, इबिट्डा मार्जिन भी करीब 44 पर्सेंट पहुंच गया है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,