दोगुना से ज्यादा बढ़ा मुनाफा, रॉकेट बने शेयर, एक्सपर्ट बोले-57% और चढ़ेगा शेयर
मामाअर्थ के प्रॉडक्ट्स बेचने वाली कंपनी होनासा कंज्यूमर के शेयर 10% से अधिक उछलकर 397.65 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी का मुनाफा दोगुना से ज्यादा बढ़ा है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कंपनी के शेयर 57% और चढ़ सकते हैं।

मामाअर्थ के प्रॉडक्ट्स बेचने वाली कंपनी होनासा कंज्यूमर के शेयरों में शुक्रवार को तूफानी तेजी आई है। होनासा कंज्यूमर के शेयर शुक्रवार को BSE में 10 पर्सेंट से अधिक चढ़कर 397.65 रुपये पर पहुंच गए हैं। वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा दोगुना से ज्यादा बढ़ा है और इसी के बाद होनासा कंज्यूमर के शेयरों में यह तेज उछाल देखने को मिला है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि होनासा कंज्यूमर के शेयरों में और तेजी देखने को मिल सकती है, कंपनी के शेयर 57 पर्सेंट और उछल सकते हैं।
177% बढ़ा है होनासा कंज्यूमर का मुनाफा
मामाअर्थ (Mamaearth) के प्रॉडक्ट्स बेचने वाली कंपनी होनासा कंज्यूमर का मुनाफा चौथी तिमाही में सालाना आधार पर 177 पर्सेंट बढ़ा है। यानी, कंपनी का मुनाफा दोगुना से ज्यादा बढ़ गया है। होनासा कंज्यूमर को चौथी तिमाही में 69 करोड़ रुपये का कंसॉलिडेटेड मुनाफा हुआ है। एक साल पहले की समान अवधि में होनासा कंज्यूमर को 25 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ था। वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में होनासा कंज्यूमर का रेवेन्यू सालाना आधार पर 23 पर्सेंट से ज्यादा बढ़कर 657 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का रेवेन्यू 533 करोड़ रुपये था।
कंपनी के शेयरों को मिला है 565 रुपये का टारगेट प्राइस
विदेशी ब्रोकरेज हाउस जेफरीज ने होनासा कंज्यूमर पर बाय रेटिंग बनाए रखी है। यानी, ब्रोकरेज हाउस ने कंपनी के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। जेफरीज ने होनासा कंज्यूमर के शेयरों के लिए 565 रुपये का टारगेट दिया है। यानी, कंपनी के शेयरों में 57 पर्सेंट का उछाल देखने को मिल सकता है। होनासा कंज्यूमर को ग्लोबल ब्रोकरेज हाउस सीएलएसए (CLSA) से भी पॉजिटिव आउटलुक मिला है। सीएलएसए ने होनासा कंज्यूमर पर आउटपरफॉर्म रेटिंग बनाए रखी है। ब्रोकरेज हाउस ने कंपनी के शेयरों के लिए 434 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है।
43% से ज्यादा उछल गए हैं कंपनी के शेयर
मामाअर्थ (Mamaearth) के प्रॉडक्ट्स बेचने वाली कंपनी होनासा कंज्यूमर के शेयर पिछले एक साल में 43 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं। कंपनी के शेयर 22 मई 2025 को 275.45 रुपये पर थे। होनासा कंज्यूमर के शेयर 22 मई 2026 को 397.65 रुपये पर पहुंच गए हैं। वहीं, इस साल अब तक कंपनी के शेयरों में 40 पर्सेंट के करीब तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 397.65 रुपये पर है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 248.55 रुपये है।




साइन इन