आपके पोर्टफोलियो में हैं यस बैंक के शेयर? आया है बड़ा अपडेट
सोमवार को ट्रेडिंग के दौरान इस बैंक के शेयर फोकस में रहेंगे। बैंक ने बताया कि उसे महाराष्ट्र गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) डिपार्टमेंट की अपीलेट अथॉरिटी से एक नोटिस मिला है। इसमें कुल ₹63.27 करोड़ के टैक्स और पेनल्टी की मांग की पुष्टि की गई है।
YES Bank share: अगर आपके पास प्राइवेट सेक्टर के YES बैंक के शेयर हैं तो ये खबर काम की हो सकती है। दरअसल, सोमवार को ट्रेडिंग के दौरान इस बैंक के शेयर फोकस में रहेंगे। ये हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि ने शनिवार (6 जून) को बैंक ने एक बड़ा अपडेट दिया है।
क्या है अपडेट?
यस बैंक ने रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि उसे महाराष्ट्र गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) डिपार्टमेंट की अपीलेट अथॉरिटी से एक नोटिस मिला है। इस ऑर्डर में जुलाई 2017 से जून 2018 की अवधि के लिए कुल ₹63.27 करोड़ के टैक्स और पेनल्टी की मांग की पुष्टि की गई है। इसे सेंट्रल गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (CGST) एक्ट की धारा 107(11) के तहत कमिश्नर (अपील्स) ने जारी किया था। यह नोटिस यस बैंक को 5 जून को मिला था। यह अपीलेट ऑर्डर नवंबर 2024 में जॉइंट कमिश्नर, CGST द्वारा जारी किए गए पहले के 'ऑर्डर-इन-ओरिजिनल' को ही सही ठहराता है।
बैंक ने साफ किया कि इस नए ऑर्डर से कोई नई या अतिरिक्त मांग नहीं बनी है बल्कि यह पहले की गई मांग की ही पुष्टि करता है। इस मांग में ₹31.63 करोड़ का GST बकाया और इतनी ही रकम यानी ₹31.63 करोड़ की पेनल्टी शामिल है, जिससे कुल रकम ₹63.27 करोड़ हो जाती है। लागू होने वाला ब्याज भी देना पड़ सकता है।
कब से कब तक का है मामला?
बैंक ने बताया कि यह मामला जुलाई 2017 से जून 2018 के बीच की अवधि के GST से जुड़े मुद्दों से संबंधित है। बैंक ने कहा कि उसे भरोसा है कि उसके पास अपनी बात के समर्थन में पर्याप्त तथ्यात्मक और कानूनी आधार हैं और उसे उम्मीद नहीं है कि इससे वित्तीय स्थिति, कामकाज या अन्य गतिविधियों पर कोई बड़ा असर पड़ेगा। बैंक ने कहा कि वह उपलब्ध कानूनी विकल्पों का इस्तेमाल करेगा, जिसमें तय समय-सीमा के भीतर अपीलेट अथॉरिटी के फैसले के खिलाफ अपील करना भी शामिल है।
शेयर का परफॉर्मेंस
यस बैंक के शेयर परफॉर्मेंस की बात करें तो शुक्रवार को 2.37% उछाल के साथ 23.31 रुपये पर था। यह शेयर अपने 52 हफ्ते के हाई के करीब है। शेयर के 52 हफ्ते का हाई 24.30 रुपये है। शेयर के 52 हफ्ते का लो 17.19 रुपये है।
कैसे रहे तिमाही नतीजे?
बैंक ने 31 मार्च, 2026 को खत्म हुई तिमाही के दौरान अपने प्रॉफिट में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की। बैंक ने चौथी तिमाही के लिए 1,068 करोड़ रुपये का प्रॉफिट दर्ज किया जबकि पिछले साल की इसी अवधि में यह 739 करोड़ रुपये था। बैंक की कुल आय बढ़कर ₹9,381 करोड़ हो गई जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह ₹9,356 करोड़ थी। बैंक की एसेट क्वालिटी में भी थोड़ी सुधार हुआ।




साइन इन