सीमेंट कंपनी का शेयर 3% उछाल, Q3 रिजल्ट के बाद एक्सपर्ट्स ने दी खरीदने की सलाह
UltraTech Cement Ltd Share Price: भारत की दिग्गज सीमेंट कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में आज तेजी देखने को मिली है। सीमेंट कंपनी के शेयरों में तेजी के पीछे की वजह तिमाही नतीजे हैं। पिछले हफ्ता कंपनी ने तिमाही नतीजों का ऐलान किया था।

UltraTech Cement Ltd Share Price: भारत की दिग्गज सीमेंट कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में आज तेजी देखने को मिली है। सीमेंट कंपनी के शेयरों में तेजी के पीछे की वजह तिमाही नतीजे हैं। पिछले हफ्ता कंपनी ने तिमाही नतीजों का ऐलान किया था। अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों के प्रदर्शन को लेकर एक्सपर्ट्स बुलिश हैं। उन्हें और तेजी की उम्मीद है।
शेयरों में 3% की तेजी
बीएसई में आज मंगलवार को अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों का भाव 12588.80 रुपये के लेवल पर खुला था। बीएसई में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 3 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। जिसके बाद बीएसई में यह स्टॉक 12829.40 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया।
कितना हुआ है नेट प्रॉफिट
अल्ट्राटेक सीमेंट का नेट प्रॉफिट दिसंबर तिमाही में 1729 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 1363 करोड़ रुपये रहा था। रेवन्यू की बात करें तो सालाना आधार पर इसका इजाफा 23 प्रतिशत हुआ है। अक्टूबर से दिसंबर 2025 के बीच कंपनी का रेवन्यू 21830 करोड़ रुपये रहा है।
ब्रोकरेज ने दी खरीदने की सलाह
अल्ट्राटेक सीमेंट के तिमाही नतीजों से ब्रोकरेज हाउस भी खुश नजर आ रहे हैं। बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के अनुसार च्वाइस इंस्टीट्यूशनल इक्विटी में अल्टाटेक सीमेंट के शेयरों के प्रदर्शन को लेकर BUY रेटिंग दी है। ब्रोकरेज हाउस की तरफ से 15120 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया गया है। जोकि मौजूदा स्तर से करीब 20 प्रतिशत की तेजी की ओर दिखाता है।
आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने अल्ट्राटेक सीमेंट के लिए 15000 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है।
शेयर बाजार में अच्छा प्रदर्शन
बीते एक साल में सीमेंट के शेयरों की कीमतों में 12 प्रतिशत से अधिक की तेजी आई है। जोकि सेंसेक्स इंडेक्स के 8.29 प्रतिशत के रिटर्न की तुलना में अधिक है। बता दें, 5 साल में अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों का भाव 134 प्रतिशत बढ़ा है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)




साइन इन