कंपनी का नेट प्रॉफिट 151% बढ़ा, शेयर खरीदने की मची लूट, 6% चढ़ा भाव
Stock In Focus: शेयर बाजार में गिरावट के बीच मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (Multi Commodity Exchange of India) के शेयरों की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। कंपनी के शेयरों की कीमतों में आज 6 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है।

Stock In Focus: शेयर बाजार में गिरावट के बीच मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (Multi Commodity Exchange of India) के शेयरों की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। कंपनी के शेयरों की कीमतों में आज 6 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। इस उछाल के पीछे की वजह तिमाही नतीजे हैं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज के नेट प्रॉफिट में 151 प्रतिशत का इजाफा सालाना आधार पर हुआ है।
बीएसई में आज मंगलवार को कंपनी के शेयर बढ़त के साथ 2385.40 रुपये के लेवल पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 6.38 प्रतिशत की तेजी के साथ 2428.30 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। जोकि कंपनी के 52 वीक हाई 2498 रुपये के बेहद करीब है।
कितना हुआ है नेट प्रॉफिट?
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ने दी जानकारी में बताया है कि दिसंबर तिमाही के दौरान उनका कुल नेट प्रॉफिट 401 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 160 करोड़ रुपये रहा था। यानी सालाना आधार पर कंपनी के नेट प्रॉफिट में 151 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
अक्टूबर से दिसंबर 2025 के दौरान एमसीएक्स का रेवन्यू (ऑपरेशंस) से 666 करोड़ रुपये रहा है। जोकि सालाना आधार पर 121 प्रतिशत अधिक है। पिछले वित्त वर्ष के दिसंबर तिमाही में कंपनी का रेवन्यू 301 करोड़ रुपये रहा था। एमसीएक्स का EBITDA दिसंबर तिमाही में 527 करोड़ रुपये रहा है।
पिछले एक साल में MCX के शेयरों का प्रदर्शन कैसा?
यह एक मल्टीबैगर स्टॉक है। बीते 6 महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 48 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, एक साल में एमसीएक्स के शेयरों का भाव 113 प्रतिशत बढ़ा है। दो साल में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज के शेयरों की कीमतों में 269 प्रतिशत की तेजी आई है। बता दें, 5 साल में कंपनी के शेयरों का भाव 620 प्रतिशत चढ़ चुका है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)




साइन इन