TVK chief Vijay invest in penny stock indian overseas bank know how much share deposit money in saving ac ₹35 वाले शेयर पर है थलपति विजय का दांव, आपके पोर्टफोलियो में भी है?, Business Hindi News - Hindustan
More

₹35 वाले शेयर पर है थलपति विजय का दांव, आपके पोर्टफोलियो में भी है?

इंडियन ओवरसीज बैंक शेयर बाजार में लिस्टेड है। विजय के पास इंडियन ओवरसीज बैंक के भी 9,600 रुपये के शेयर हैं। इसके अलावा, वह इस बैंक के सेविंग अकाउंट में मोटी रकम भी जमा रखते हैं। आइए पूरी डिटेल जान लेते हैं

Tue, 5 May 2026 11:28 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
₹35 वाले शेयर पर है थलपति विजय का दांव, आपके पोर्टफोलियो में भी है?

अभिनेता विजय की तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने के साथ ही तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। राजनीति से इतर थलपति विजय, बिजनेस में भी दिलचस्पी रखते हैं। विजय के पास ना सिर्फ अकूत दौलत है बल्कि कुछ कंपनियों में हिस्सेदारी भी है। विजय ने एक ऐसी कंपनी में भी दांव लगाया है जो शेयर बाजार में लिस्टेड है। आइए डिटेल जान लेते हैं।

किस कंपनी में कितने शेयर

चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में विजय ने बताया था कि उनके पास Jaya नगर प्रॉपर्टीज प्राइवेट लिमिटेड में 19.03 लाख रुपये के शेयर हैं। वहीं, Sun पेपर मिल्स लिमिटेड में 25,000 रुपये के शेयर घोषित किए हैं। इसके अलावा, विजय के पास इंडियन ओवरसीज बैंक के भी 9,600 रुपये के शेयर हैं। बता दें कि इंडियन ओवरसीज बैंक शेयर बाजार में लिस्टेड है। इस बैंक के शेयर की बात करें तो यह बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर 35 रुपये के स्तर पर है। शेयर के 52 हफ्ते का हाई 42.84 रुपये तो 52 हफ्ते का लो 31.18 रुपये है। विजय के इन सभी इक्विटी होल्डिंग्स का कुल मूल्य 19.37 लाख रुपये है, जो उनकी घोषित कुल संपत्ति (नेट वर्थ) का 0.04 प्रतिशत से भी कम है। उन्होंने किसी भी तरह के म्यूचुअल फंड, बॉन्ड या डिबेंचर घोषित नहीं किए हैं।

कितना है नेटवर्थ

विजय का घोषित नेटवर्थ 624 करोड़ रुपये है। उनकी चल संपत्ति 404 करोड़ रुपये और अचल संपत्ति 220 करोड़ रुपये है। वित्त वर्ष 2024-25 के लिए उनकी घोषित आय 184.53 करोड़ रुपये थी। चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में सबसे चौंकाने वाला आंकड़ा इंडियन ओवरसीज बैंक की सालिग्रामम शाखा में एक बचत खाते में जमा 213.36 करोड़ रुपये का बैलेंस है। यह एक सामान्य बचत खाता है और यह उनकी पूरी घोषित नेट वर्थ के एक-तिहाई से भी अधिक है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बंपर मुनाफे से गदगद है यह कंपनी, हर शेयर पर ₹75 डिविडेंड देने का ऐलान
ये भी पढ़ें:डीमर्जर के बाद क्या है वेदांता का प्लान, चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने बता दिया

इंडियन ओवरसीज बैंक सेविंग्स अकाउंट के अलावा, विजय ने चार बैंकों में कुल 100 करोड़ रुपये की फिक्स्ड डिपॉजिट घोषित की हैं। इनमें एक्सिस बैंक के पास 40 करोड़ रुपये रुपये हैं। वहीं, इंडियन ओवरसीज बैंक के पास 25 करोड़ रुपये फिक्स्ड डिपॉजिट हैं। HDFC Bank में 20 करोड़ रुपये और एसबीआई में 15 करोड़ रुपये एफडी के तौर पर जमा हैं। इंडियन ओवरसीज के सेविंग्स बैलेंस को मिलाकर उनकी घोषित संपत्ति में से 313 करोड़ रुपये से अध्क की रकम बैंक डिपॉजिट में रखी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हर शेयर पर ₹38 का डिविडेंड दे रही यह कंपनी, ₹89772 करोड़ का है ऑर्डर बुक

विजय ने व्यक्तिगत रूप से 883 ग्राम सोना घोषित किया है, जिसकी कीमत 1.20 करोड़ रुपये है। वहीं, 15 लाख रुपये के चांदी के सामान घोषित किए हैं। उनके पास 13.52 करोड़ रुपये का गाड़ियों का बेड़ा है। विजय की 220 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियां हैं। इनमें हाउसिंग, कॉमर्शियल और एग्रीकल्चर से जुड़ी संपत्ति शामिल हैं।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,