turmoil in the list of world s billionaires Musk suffered a big blow Bezos status increased दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में उथल-पुथल, मस्क को लगा बहुत बड़ा झटका, बेजोस का बढ़ा रुतबा, Business Hindi News - Hindustan
More

दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में उथल-पुथल, मस्क को लगा बहुत बड़ा झटका, बेजोस का बढ़ा रुतबा

  • Billionaire List: दुनिया के अमीरों की लिस्ट में आज काफी उथल-पुथल देखने को मिल रही है। टेस्ला के शेयर लुढ़के तो मस्क की दौलत एक ही दिन में 22.2 अरब डॉलर कम हो गई है। वहीं, जेफ बेजोस का रुतबा और बढ़ गया है।

Wed, 26 Feb 2025 07:01 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में उथल-पुथल, मस्क को लगा बहुत बड़ा झटका, बेजोस का बढ़ा रुतबा

Billionaire List: दुनिया के अमीरों की लिस्ट में आज काफी उथल-पुथल देखने को मिल रही है। अमीरों की लिस्ट में सबसे बड़े रईस एलन मस्क को संभवत: इस साल का सबसे बड़ा झटका लगा है। मस्क की दौलत एक ही दिन में 22.2 अरब डॉलर कम हो गई है। वहीं, जेफ बेजोस का रुतबा और बढ़ गया है। अब बेजोस दुनिया के दूसरे सबसे रईस व्यक्ति हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में इस पोजीशन पर काबिज रहे मार्क जुकरबर्ग अब तीसरे पोजीशन पर हैं।

मस्क की कंपनी टेस्ला के शेयर क्रैश

मंगलवार को एलन मस्क की कंपनी टेस्ला के शेयर क्रैश हो गए। वॉल स्ट्रीट में टेस्ला के शेयर 8.39 प्रतिशत लुढ़क गए। इससे इसका मार्केट कैप नवंबर के बाद पहली बार 1 ट्रिलियन डॉलर से नीचे चला गया। क्योंकि, जनवरी में मस्क की कंपनी की कार टेस्ला की बिक्री में गिरावट आई थी। यूरोपीय ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ने बताया कि यूरोप में टेस्ला की बिक्री में 45% की गिरावट आई, जबकि यूरोप में ईवी की कुल बिक्री में 37% की बढ़ोतरी हुई। इसका असर मस्क के नेटवर्थ पर भी पड़ा और उनकी दौलत एक ही दिन में 22.2 अरब डॉलर कम होकर 358 अरब डॉलर रह गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अडानी ने दौलत गंवाई, लेकिन दुनिया के अरबपतियों में रुतबा बढ़ा

बेजोस बने अरबपति नंबर दो

दूसरी ओर अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस की संपत्ति में वैसे तो मामूली बढ़त देखने को मिली, लेकिन उनकी रैंकिंग में बड़ा फायदा देखने को मिला। अब बेजोस 233 अरब डॉलर के नेटवर्थ के साथ दुनिया के दूसरे सबसे रईस शख्स हैं।

मार्क जुकरबर्ग को भी लगा झटका

एक दिन पहले तक दुनिया के अमीरों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर मार्क जुकरबर्ग काबिज थे। मंगलवार को उनकी संपत्ति में 3.67 अरब डॉलर की सेंध लग गई। इससे ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में एक पायदान नीचे सरक गए।

बर्नार्ड अर्नाल्ट भी एक पायदान ऊपर चढ़े

बर्नार्ड अर्नाल्ट की दौलत भी 1.16 अरब डॉलर कम हुई, लेकिन उन्हें भी एक स्थान का फायदा हुआ और वह चौथे स्थान पर पहुंच गए। बर्नार्ड को फायदा लैरी एलिसन के एक पायदान नीचे आने से हुआ। मंगलवार को एलिसन की संपत्ति में 2.59 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गई। इस वहज से कुल संपत्ति के मामले में बर्नार्ड उनसे आगे निकल गए। बर्नार्ड का नेटवर्थ अब 192 अरब डॉलर है और लैरी एलिसन का 190 अरब डॉलर।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,