adani lost wealth but climbed up the list of world s billionaires अडानी ने गंवाई दौलत, लेकिन दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में ऊपर चढ़े, Business Hindi News - Hindustan
More

अडानी ने गंवाई दौलत, लेकिन दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में ऊपर चढ़े

  • Adani News: गौतम अडानी इस साल दौलत गंवाने में दुनिया में दूसरे नंबर पर हैं। सोमवार को भी अडानी के नेटवर्थ में कमी दर्ज की गई। इसके बावजूद दुनिया के अरबपतियों में उनका रुतबा थोड़ा बढ़ गया है।

Tue, 25 Feb 2025 07:08 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
अडानी ने गंवाई दौलत, लेकिन दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में ऊपर चढ़े

अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी इस साल दौलत गंवाने में दुनिया में दूसरे नंबर पर हैं। सोमवार को भी अडानी के नेटवर्थ में कमी दर्ज की गई। इसके बावजूद दुनिया के अरबपतियों में उनका रुतबा थोड़ा बढ़ गया है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में अडानी अब 23वें पायदान से एक पायदान ऊपर 22वें पर पहुंच गए हैं। उनकी रैंकिंग में सुधार की वजह थामस पीटरफ्फी और मा हुतेंग की संपत्ति में गिरावट है। इन दोनों अरबपतियों की संपत्ति में गिरावट की वजह से अडानी एक पायदान ऊपर चढ़ गए हैं।

इस साल दौलत गंवाने के मामले में दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क टॉप पर हैं। मस्क इस साल अबतक 52.2 अरब डॉलर की संपत्ति गंवा चुके हैं। अब मस्क का नेटवर्थ 380 अरब डॉलर रह गया है। ट्रंप के जीतने के बाद वह तेजी से 500 अरब डॉलर की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन टेस्ला के शेयरों में लगातार हो रही गिरावट ने उनकी संपत्ति में सेंध लगा दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अडानी ने एमपी के लिए खोला खजाना, ₹2.1 लाख करोड़ के निवेश का किया ऐलान

मस्क के बाद सबसे अधिक दौलत अडानी ने गंवाई

गौतम अडानी इस मामले में दूसरे नंबर पर हैं। मस्क के बाद इस साल सबसे अधिक दौलत अडानी ने गंवाई है। साल 2025 में अडानी के नेटवर्थ से 14.2 अरब डॉलर निकल गए हैं। अगर भारतीय अरबपतियों की बात करें तो अडानी के बाद दौलत गंवाने में शिव नादर हैं।

सोमवार को उन्हें 1.08 अरब डॉलर का झटका लगा। इस झटके के साथ नादर इस साल 5.28 अरब डॉलर गंवा चुके हैं। अब उनके पास 37.8 अरब डॉलर का नेटवर्थ है और वह दुनिया के 45वें सबसे रईस शख्स हैं।

17वें नंबर पर काबिज अंबानी

दुनिया के अमीरों की लिस्ट में मुकेश अंबानी 86.2 अरब डॉलर के नेटवर्थ के साथ 17वें पेाजीशन पर हैं। अंबानी के नेटवर्थ में भी इस साल 4.41 अरब डॉलर की सेंध लगी है। इसी क्रम में दिलीप सांघवी को 2.29 अरब डॉलर, सावित्री जिंदल को 3.70 अरब डॉलर, शापूर मिस्त्री को 3.57 अरब डॉलर, रवि जयपुरिया को 3.54 अरब डॉलर और केपी सिंह को 3.54 अरब डॉलर का झटका केवल इस 55 दिनों में लगा है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,