top picks today investors will keep an eye on the shares of these companies including reliance tata motors rvnl आज के टॉप पिक्स: रिलायंस, टाटा मोटर्स, RVNL समेत इन शेयरों पर रहेगी निवेशकों की नजर, Business Hindi News - Hindustan
More

आज के टॉप पिक्स: रिलायंस, टाटा मोटर्स, RVNL समेत इन शेयरों पर रहेगी निवेशकों की नजर

Top Picks Today: आज कुछ स्टॉक्स फोकस में रहेंगे। इनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स, सन फार्मा, RVNL और गुजरात मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन शामिल हैं। आइए जानें ये स्टॉक्स क्यों निवेशकों का ध्यान अपनी ओर खीचेंगे?

Tue, 17 March 2026 08:02 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
आज के टॉप पिक्स: रिलायंस, टाटा मोटर्स, RVNL समेत इन शेयरों पर रहेगी निवेशकों की नजर

Top Picks Today: भारतीय शेयर बाजार के सेंसेक्स और निफ्टी 50 जैसे प्रमुख सूचकांकों में मंगलवार को पिछले सत्र की तेजी को बरकरार रखते हुए सकारात्मक शुरुआत होने की संभावना है, जिसे वैश्विक बाजारों में जारी रैली का समर्थन मिल रहा है। यह तेजी ईरान-इजराइल संघर्ष को लेकर बरकरार सतर्कता के बावजूद देखी जा रही है। एशियाई बाजार हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि अमेरिकी शेयर बाजार में प्रौद्योगिकी और एआई से जुड़े शेयरों में मजबूती के कारण जबरदस्त तेजी दर्ज की गई। ,इस बीच 5 ऐसे स्टॉक्स पर निवेशकों की नजर रहेगी, जिनमें बड़े अपडेट्स हैं।

रिलायंस और सैमसंग के बीच 15 साल का ग्रीन अमोनिया करार

दिग्गज कंपनीरिलायंस इंडस्ट्रीज ने सैमसंग सीएंडटी कॉर्पोरेशन के साथ ग्रीन अमोनिया की आपूर्ति के लिए 15 साल का समझौता किया है। यह करीब 3 अरब डॉलर से अधिक मूल्य का सौदा है, जो वित्त वर्ष 2029 की दूसरी छमाही से शुरू होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:युद्ध का असर: संकट में भारतीय एयरलाइंस और हल्की हो रही हवाई यात्रियों की जेब

शेयर प्राइस ट्रेंड: सोमवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर करीब 1 पर्सेंट की बढ़त के साथ 1394 रुपये पर बंद हुए थे। पिछले 5 ट्रेडिंग सेशन में यह स्टॉक करीब इतना ही टूटा है। जबकि, इस साल अब तक इसमें 11 पर्सेंट से अधिक की गिरावट आई है।

टाटा मोटर्स के कमर्शियल वाहन 1.5% तक होंगे महंगे

वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने 1 अप्रैल, 2026 से अपने कमर्शियल वाहनों की कीमतों में 1.5% तक की बढ़ोतरी करने की घोषणा की है। कंपनी का कहना है कि यह बढ़ोतरी बढ़ती कच्चे माल और अन्य इनपुट लागतों के प्रभाव को कम करने के लिए की जा रही है।

शेयर प्राइस ट्रेंड: टाटा मोटर्स के शेयर सोमवार को मामूली गिरावट के साथ 313.80 रुपये पर बंद हुए थे। पिछले 5 दिनों में यह ऑटो स्टॉक 6 पर्सेंट से अधिक टूटा है। जबकि, इस साल अब तक 14 फीसद से अधिक की गिरावट आई है।

सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज लिमिटेड: सोरायसिस की दवा 'इलुम्या' की समीक्षा के लिए तैयार हुआ US FDA

दवा कंपनी सन फार्मा ने बताया कि अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (US FDA) ने सक्रिय सोरियाटिक अर्थराइटिस के इलाज के लिए उनकी दवा 'इलुम्या' (ILUMYA) से जुड़े आवेदन (sBLA) को समीक्षा के लिए स्वीकार कर लिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोना-चांदी के भाव युद्ध से अबतक कितना गिरे? सस्ता होने के ये हैं 5 कारण

शेयर प्राइस ट्रेंड: सन फार्मा के शेयर सोमवार को 1.42% की गिरावट के साथ 1776 रुपये पर बंद हुए। पिछले 5 ट्रेडिंग सेशन में इसने 2.47 पर्सेंट का निगेटिव रिटर्न दिया है। जबकि, इस साल अबतक इसमें 3.19 पर्सेंट की तेजी दर्ज की गई है।

गुजरात मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (GMDC): NMDC से मिलाया हाथ

खनन कंपनी GMDC ने NMDC लिमिटेड के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। दोनों कंपनियां गुजरात में रेयर अर्थ एलिमेंट्स की खोज, खनन और प्रसंस्करण सहित संपूर्ण मूल्य श्रृंखला विकसित करने की संभावनाएं तलाशेंगी।

शेयर प्राइस ट्रेंड: गुजरात मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के शेयर सोमवार को 0.43 प्रतिशत की तेजी के साथ 531 रुपये पर बंद हुए। पिछले 5 दिनों में यह स्टॉक करीब 2 पर्सेंट गिरा है जबकि, इस साल अबतक इसमें गिरावट 11.43 पर्सेंट की रही।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:57233% रिटर्न! कोल इंडिया को मालामाल कर देगा इस मिनी रत्न कंपनी का IPO

RVNL को NMDC से छत्तीसगढ़ से 95 करोड़ रुपये का ऑर्डर

सरकारी कंपनी RVNL को NMDC लिमिटेड से 95.27 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। इसके तहत कंपनी छत्तीसगढ़ में स्थायी रेलवे ट्रैक और संबंधित बुनियादी ढांचे के जीर्णोद्धार का काम करेगी।

शेयर प्राइस ट्रेंड: आरवीएनएल के शेयर सोमवार को 1.64% टूटकर 266.80 रुपये पर बंद हुए। पिछले 5 दिनों में इसमें 5 प्रतिशत की गिरावट आई है। जबकि, इस साल यह स्टॉक 26 प्रतिशत से अधिक टूट चुका है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,