8th Pay Commission basic pay may increase by 66 percent if this happen 8th Pay Commission: 8वें वित्त आयोग में 66% बढ़ेगा बेसिक पे! इस बदलाव पर है जोर, Business Hindi News - Hindustan
More

8th Pay Commission: 8वें वित्त आयोग में 66% बढ़ेगा बेसिक पे! इस बदलाव पर है जोर

8th Pay Commission: 8वें वित्त आयोग में कितनी सैलरी बढ़ेगी इसको लेकर चर्चाएं जोर पकड़ रही हैं। पिछले महीने नेशनल काउंसिल, ज्वाइंट कंसल्टेटिव मशिनरी की मीटिंग हुई थी। इस मीटिंग में 8वें वित्त आयोग में सैलरी रिवीजन के लिए फैमिली यूनिट को 3 से बढ़ाकर 5 करने की मांग की गई है।

Wed, 4 March 2026 08:11 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
8th Pay Commission: 8वें वित्त आयोग में 66% बढ़ेगा बेसिक पे! इस बदलाव पर है जोर

8th Pay Commission: 8वें वित्त आयोग में कितनी सैलरी बढ़ेगी इसको लेकर चर्चाएं जोर पकड़ रही हैं। पिछले महीने नेशनल काउंसिल, ज्वाइंट कंसल्टेटिव मशिनरी की मीटिंग हुई थी। इस मीटिंग में 8वें वित्त आयोग में सैलरी रिवीजन के लिए फैमिली यूनिट को 3 से बढ़ाकर 5 करने की मांग की गई है। इस मांग को स्वीकार्य कर लिया गया तब की स्थिति में फिटमेंट फैक्टर पर सीधा असर पड़ेगा। इससे कर्मचारियों की सैलरी 66% तक बढ़ सकती है। आइए समझते हैं कैसे?

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शुगर कंपनियों ने होली पर घोली मिठास, 16% तक चढ़ा स्टॉक्स, आपका है किसी पर दांव

पे कमीशन में फैमिली यूनिट का क्या है फॉर्मूला?

इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार आल इंडिया डिफेंस एम्पलॉयी फेडरेशनल के सेक्रेटरी जनरल सी श्रीकुमार कहते हैं कि थ्री फैमिली यूनिटा का फॉर्मूला 1956 में हुए 15वें इंडियन लेबल कॉन्फ्रेंस में आया था। तभी से पे कमीशन में बेसिक पे को कैलकुलेट करने की लिए यह फॉर्मूला अपनाया जा रहा है।

क्यों की जा रही है फैमिली यूनिट बढ़ाने की मांग?

मामले की जानकारी रखने वाले लोगों का तर्क है कि अब बच्चों की भी कानूनी जिम्मेदारी अभिभावक पर ही है। इसके अलावा बड़े स्तर पर न्यूक्लियर परिवार को बढ़ावा मिल रहा है। ऐसे में माता-पिता को भी फैमिली यूनिट में जोड़ने की बात की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईरान-अमेरिका युद्ध की ‘चपेट’ में आया यह धाकड़ स्टॉक, आज 7% गिरा दाम

66% बढ़ जाएगा बेसिक पे

इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार अगर फैमिली यूनिट को 3 से बढ़ाकर 5 किया गया तब की स्थिति में बेसिक पे 66 प्रतिशत बढ़ जाएगा। एक फैमिली यूनिट के बढ़ने पर 33.33 प्रतिशत बेसिक पे बढ़ने की संभावना रहती है। ऐसे में दो की संख्या बढ़ने पर यह 66 प्रतिशत तक बढ़ सकता है।

आइए समझते हैं क्या पड़ेगा असर?

अगर पूरा फैमिली यूनिट का नियम लगता है तब की स्थिति में किसी कर्मचारी का बेसिक पे कितना होगा? अगर कर्मचारी 78000 रुपये का बेसिक पे पाता है। मौजूदा समय में डीए 58 प्रतिशत है। 8 प्रतिशत डीए अभी और बढ़ सकता है। इसके साथ एनुअल इंक्रीमेंट 12 प्रतिशत है। अगर फिटमेंट फैक्टर 1.76 प्रतिशत रहता है तब की स्थिति में बेसिक पे 138688 रुपये कम से कम रहेगा।

2- दूसरी स्थिति : अगर फैमिली यूनिट को 3 से बढ़ाकर 5 किया जाए। तब की स्थिति में फिटमेंट फैक्टर 2.42 हो जाएगा। जिसकी वजह से बेसिक पे 78800 रुपये पाने वाले कर्मचारी का बेसिक पे बढ़कर 190676 रुपये तक पहुंच जाएगा।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,