New ATM Rule From 1 April 2026 HDFC bank to PNB what going to change New ATM Rule: HDFC से लेकर PNB तक, 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इन बैंकों में ATM से जुड़े नियम, Business Hindi News - Hindustan
More

New ATM Rule: HDFC से लेकर PNB तक, 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इन बैंकों में ATM से जुड़े नियम

New ATM Rule From 1 April 2026: नए वित्त वर्ष यानी 1 अप्रैल 2026 से एचडीएफसी सहित कई बैंकों के एटीएम से जुड़े नियमों में बदलाव होने जा रहा है। जिसका सीधा असर उनके ग्राहकों पर पड़ेगा।

Sun, 22 March 2026 12:22 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
New ATM Rule: HDFC से लेकर PNB तक, 1 अप्रैल से बदल जाएंगे इन बैंकों में ATM से जुड़े नियम

New ATM Rule From 1 April 2026: 1 अप्रैल 2026 से एचडीएफसी (HDFC Bank) सहित कई बैंकों के एटीएम ट्रांजैक्शन (ATM) से जुड़े नियमों में बदलाव होने जा रहा है। जिसकी वजह से पैसा निकासी की लिमिट, फीस सहित बहुत कुछ बदल जाएगा। आइए जानते हैं कि कौन-कौन से बैंकों ने नियमों में बदलाव किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:8वां वित्त आयोग: 15 लाख रुपये तक का एरियर, कर्मचारियों को मिलेगी मोटी रकम!

1-HDFC Bank 1 अप्रैल से ATM के नियमों में क्या बदलाव करने जा रहा?

इस प्राइवेट बैंक ने कहा है कि यूपीआई आधारित एटीएम कैश विथड्रॉल को अब महीने के फ्री एटीएम ट्रांजैक्शन लिमिट में ही जोड़ा जाएगा। यानी UPI के जरिए ATM से पैसा निकालने को अब एटीएम की ट्रांजैक्शन लिमिट के साथ जोड़ा जाएगा। इस लिमिट को क्रॉस करने के बाद ग्राहकों हर एक एटीएम ट्रांजैक्शन पर फीस देनी होगी। नया नियम 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी होगा।

बैंक ने बताया है कि लिमिट क्रॉस करने के बाद हर एक ट्रांजैक्शन 23 रुपये और टैक्स का भुगतान ग्राहकों को करना होगा। बता दें, एचडीएफसी ने मेट्रो शहरों में फ्री एटीएम ट्रांजैक्शन की लिमिट को तीन और नॉन मेट्रो शहरों में 5 ट्रांजैक्शन फ्री रखा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:श्री राम नवमी की वजह से किस दिन बंद रहेंगे बैंक? इस सप्ताह है 4 छुट्टियां

2- पंजाब नेशनल बैंक ने लिमिट को घटाया

इस सरकारी बैंक ने एटीएम से निकाले जाने वाले कैश की लिमिटेड में बदलाव किया है। पीएनबी के स्टेटमेंट के अनुसार के नया नियम 1 अप्रैल से लागू होगा। बैंक के ग्राहक 1 अप्रैल से एटीएम से एक दिन में 1 लाख रुपये की जगह 50,000 रुपये निकाल पाएंगे। यह नियम सिलेक्टेड डेबिट कार्ड पर प्रभावी रहेगा।

वहीं, बैंक के रुपे सिलेक्ट डेबिट कार्ड, पीएनबी रुपे सिलेक्ट नियो, पीएनबी रुपे सिलेक्ट एक्सल, विजा सिग्नेचर डेबिट कार्ड और मास्टर डेबिट कार्ड बिजनेस डेबिट कार्ड के डेबिट लिमिट को घटाकर 75000 रुपये कर दिया गया है। पहले इन कार्ड्स से 150000 रुपये तक निकाले जा सकते थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हवाई सफर आने वाले दिनों में होगा महंगा! सरकार ने 18000 रुपये के कैप को हटाया

3- बंधन बैंक

इस बैंक ने भी डेबिट कार्ड से होने वाले फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट को घटा दिया है। अब ग्राहक बंधन बैंक के एटीएम ने 5 ही फ्री फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन कर पाएंगे। वहीं, अन्य बैंकों के एटीएम से महीने में सिर्फ तीन फ्री ट्रांजैक्शन ही किए जा सकेंगे। बता दें, लिमिट को क्रॉस करने पर 23 रुपये का चार्ज बैंक हर एक ट्रांजैक्शन पर वसूलेगा।

4- जियो पेमेंट बैंक शुरू कर रहा नई सुविधा

Jio Payment Bank ने क्यूआर आधारित कैश निकासी की सुविधा को शुरू किया है। इसके जरिए ग्राहक यूपीआई क्यूआर कोड को स्कैन करके किसी तय बैंकिग कॉरेस्पोंडेंट के पास यूपीआई एप्लिकेशन के जरिए ट्रांजैक्शन को ऑथराइज करके पैसा निकाल सकते हैं।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,