This stock 3 rupees made investors millionaires overnight now there is a loss of 2 lakh on every share रातोंरात ₹3 वाले इस शेयर ने निवेशकों को बनाया था करोड़पति, अब हर शेयर पर ₹2 लाख का नुकसान, Business Hindi News - Hindustan
More

रातोंरात ₹3 वाले इस शेयर ने निवेशकों को बनाया था करोड़पति, अब हर शेयर पर ₹2 लाख का नुकसान

कंपनी के शेयर पिछले छह महीने में 40% तक टूट गए और इस साल अब तक 28% तक की गिरावट आई है। हालांकि, सालभर में इसका रिटर्न 3,691,118.13% का है।

Sun, 8 June 2025 10:02 PMVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share
रातोंरात ₹3 वाले इस शेयर ने निवेशकों को बनाया था करोड़पति, अब हर शेयर पर ₹2 लाख का नुकसान

Elcid Investments Ltd Share: शेयर बाजार में कुछ भी स्थिर नहीं है। कब कौन सा शेयर मालामाल कर दें और कौन सा कंगाल... कुछ कहा नहीं जा सकता है। इसी तरह बाजार में लिस्टेड एक शेयर पिछले साल अक्टूबर में अचानक ₹3.53 से 2.36 लाख तक बढ़ गई थी और निवेशक एक ही दिन में रातोंरात करोड़पति बन गए और 66,92,535 प्रतिशत का रिटर्न मिल गया। इसके बाद लगातार इसमें तेजी देखी गई थी और यह शेयर नवंबर के पहले सप्ताह में 332,399.95 रुपये के 52 वीक हाई पर पहुंच गया था। इसी के साथ यह टायर कंपनी MRF को पछाड़ देश का सबसे महंगा शेयर बन गया था। हालांकि, वर्तमान में यह देश का दूसरा सबसे महंगा शेयर है। पहले नंबर पर एमआरएफ के शेयर आ गए हैं। हम बात कर रहे हैं- एल्सिड इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के शेयर की। वर्तमान में इसकी कीमत 130186.70 रुपये है। यह इसका शुक्रवार का बंद भाव है। फिलहाल एमआरएफ के शेयर की कीमत 1,39,760 रुपये है।

हर शेयर पर हो रहा 2 लाख रुपये का नुकसान

पिछले छह महीनों में एल्सिड इन्वेस्टमेंट्स के शेयर की कीमत में भारी गिरावट आई है। कंपनी के शेयर अपने 52 वीक हाई से 60 पर्सेंट यानी 202,213.25 रुपये तक टूट गया। यानी नवंबर से अब तक अगर किसी निवेशक के पास यह शेयर है, तो उन्हें 2 लाख प्रति शेयर का तगड़ा नुकसान झेलना पड़ा होगा। कंपनी के शेयर पिछले छह महीने में 40% तक टूट गए और इस साल अब तक 28% तक की गिरावट आई है। हालांकि, सालभर में इसका रिटर्न 3,691,118.13% का है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिक रही है ₹3 के शेयर वाली यह कंपनी, खरीदने की रेस में अडानी समेत कई दिग्गज
ये भी पढ़ें:₹79 पर जा सकता है पावर कंपनी का यह शेयर, शेयर खरीदने की लूट, 2400% तक चढ़ा भाव

क्यों अचानक चढ़ गया था शेयर?

बता दें कि जून 2024 के सेबी सर्कुलर में निवेश कंपनियों (आईसी) और निवेश होल्डिंग कंपनियों (आईएचसी) की कीमत खोज में सुधार के लिए एक नया सिस्टम प्रस्तावित किया गया। सेबी ने पाया कि कई आईसी और आईएचसी अपने बुक वैल्यू से काफी नीचे कारोबार कर रहे हैं। होल्डिंग कम्पनियों के वर्तमान बाजार मूल्य और बही मूल्य के बीच के अंतर को पाटने के लिए, एक्सचेंजों ने 29 अक्टूबर को विशेष कॉल नीलामी के माध्यम से चुनिंदा निवेश होल्डिंग कंपनियों के लिए प्राइस सर्च प्रक्रिया लागू की। विशेष कॉल नीलामी के कारण प्रति शेयर ₹2,36,250 का आश्चर्यजनक मूल्य स्तर प्राप्त हुआ, जिससे यह शेयर दलाल स्ट्रीट पर सबसे महंगा हो गया। निवेश कंपनियां आम तौर पर स्टॉक, म्यूचुअल फंड और डिबेंचर जैसे कई तरह के वित्तीय साधनों में निवेश करती हैं, जबकि IHC मुख्य रूप से समूह कंपनियों के भीतर अपनी परिसंपत्तियों का स्वामित्व बनाए रखती हैं।

कंपनी का कारोबार

एल्सिड के निवेश, जिसमें ऋण और इक्विटी दोनों शामिल हैं, की कीमत ₹12,450 करोड़ से अधिक है। कंपनी भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के साथ निवेश कंपनी की श्रेणी में पंजीकृत एक गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (NBFC) के रूप में काम करती है। Elcid के पास एशियन पेंट्स में 2.83% हिस्सेदारी है। यह निवेश Elcid के लिए एक महत्वपूर्ण परिसंपत्ति है, जो इसके समग्र मूल्य को बढ़ाता है। कंपनी के पास कई गैर-सूचीबद्ध फर्मों में भी हिस्सेदारी है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,